Overview:वेडिंग सीजन में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लुक
सर्दियों में शादी के फंक्शंस के लिए ट्रेंडी कश्मीरी सूट डिज़ाइन चुनें और अपना लुक शानदार बनाएं।
Trendy Kashmiri Suit Designs: विंटर वेडिंग सीजन आ चुका है, जिसमें बदलते मौसम के चलते अधिकतर महिलाएं वेडिंग फंक्शंस में अपने लुक और आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज्ड और परेशान हैं। क्योंकि इस मौसम में सर्दी के चलते स्टाइलिश एथेनिक आउटफिट्स को वियर और स्टाइल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको बता दें अब विंटर वेडिंग्स में स्टाइल करने के कई बेहतरीन एथेनिक ऑप्शंस मौजूद हैं। जिसके चलते आप बिना किसी चिंता के अपने समर एथेनिक आउटफिट्स को छोड़ विंटर स्पेशल आउटफिट्स पर शिफ्ट हो सकती हैं। जी हां, अब विंटर वेडिंग सीजन में स्टाइल को मेंटेन करना आसान है। ऐसे में हम आपके लिए खूबसूरत पैटर्न वाले कश्मीरी सूट डिजाइंस लेकर आए हैं। जो ठंड में खूबसूरत दिखने के साथ खास ओकेजन पर रॉयल और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं और इन्हें स्टाइल करना भी आसान है।
सर्दियों में खास मौके पर स्टाइल करें ये खूबसूरत और सुपर स्टाइलिश कश्मीरी सूट
स्टाइलिश दिखेगा वेलवेट सूट
बेहद खूबसूरत डार्क मेहरून कलर का ये फुल लेंथ फ्लोई वेलवेट सूट हैवी गोल्डन एंब्रॉयडरी के साथ बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है। आजकल इस तरह के कश्मीरी पैटर्न वेलवेट सूट डिजाइंस मार्केट में काफी पॉपुलर हैं। आप भी खास इवेंट या वेडिंग फंक्शन में वॉर्म और वाइब्रेंट आउटफिट स्टाइल करना चाहती हैं। तो ये बेहद खूबसूरत वी नेकलाइन और ओपन फुल स्लीव्स का वेलवेट सूट मैचिंग वॉर्म स्ट्रेट पेंट और ऑर्गेंजा दुपट्टे या शॉल के साथ कैरी कर सकती हैं।
स्टाइल करें हैवी गरारा सेट
शादी, पार्टी, फंक्शन या खास वेडिंग इवेंट पर कुछ स्टाइलिश, हैवी और खूबसूरत स्टाइल करना चाहती हैं। तो ब्राइट कलर में सिल्वर या गोल्डन थ्रेड एंब्रॉयडरी के साथ हैवी गरारा और सटल स्ट्रेट फिट कुर्ता ट्राई कर सकती हैं। आजकल खास कश्मीरी पैटर्न की डिटेलिंग के साथ हैवी गरारा सूट सेट्स मार्केट में काफी पॉपुलर हैं। जिसे आप इस विंटर वेडिंग सीजन में खास मौके पर ग्लैम मेकअप लुक और हैवी ज्वेलरी के साथ जरूर ट्राई कर सकती हैं।
ग्रेसफुल और ट्रेंडी टिश्यू सिल्क
टिशू सिल्क फैब्रिक आजकल सेलिब्रिटीज से लेकर लोकल मार्केट्स तक हर जगह काफी पॉपुलर और ट्रेंडी है। ऐसे में आप भी खास विंटर वेडिंग्स में कुछ बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं। तो इस तरह के टिशू सिल्क फैब्रिक में कश्मीरी पैटर्न का बढ़िया सूट ट्राई कर सकती हैं या आउटफिट कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। टिशु सिल्क फैब्रिक पर जरी का हैंड वर्क काफी खूबसूरत लगता है। आप भी इसे वेडिंग सीजन में स्ट्रेट पेंट, पटियाला या प्लाजो के साथ ट्राई कर सकती हैं।
रॉयल लुक देगा शरारा सूट
हर खास फंक्शन के लिए सुपरहिट शरारा सूट कभी भी आउट ऑफ फैशन या आउट ऑफ स्टाइल नहीं हो सकता है। ऐसे में अगर आप इस विंटर वेडिंग सीजन में अपने आउटफिट को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं। तो ये बेहद खूबसूरत, सुपर ट्रेंडी और टाइमलेस शरारा सूट ट्राई कर सकती हैं। हैवी एंब्रॉयडरी और कश्मीरी पैटर्न वाला शरारा फुल स्लीव्स शॉर्ट कुर्ती और मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर कर ग्लोइंग मेकअप और खूबसूरत ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
स्ट्रेट सिल्क सूट डिजाइन
विंटर सीजन में सिल्क फैब्रिक आपको काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लुक दे सकता है। ऐसे में आप भी इस वेडिंग सीजन सिल्क फैब्रिक में कुछ सिंपल, सटल और ट्रेंडी आउटफिट इंस्पिरेशन चाहती हैं। तो ट्रेडिशनल कश्मीरी पैटर्न के साथ ये बेहद खूबसूरत और ब्राइट सिल्क सूट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। गोल्डन एंब्रॉयडरी के साथ ट्रेंडी वी नेकलाइन और फुल स्लीव्स वाला ये स्ट्रेट कुर्ता और प्लाजो सेट किसी भी फंक्शन पर आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। आप इस विंटर वेडिंग सीजन इसे जरूर ट्राई कर सकती हैं।
