महिलाओं के लिए सर्दियों में एथनिक प्फ्यूजन आउटफिट: Winter Fusion Outfits For Wedding
चलिए जानते हैं कुछ विंटर फ्यूजन एथनिक लुक्स के बारे में जो आपको परफेक्ट लुक देंगे।
Winter Fusion Outfits For Wedding : सर्दी का मौसम आते ही भारत में शादी का सीज़न भी शुरू हो जाता है। नवंबर और दिसंबर में भारत में लाखों शादियां होती हैं और ऐसे में ठंड भी काफी पड़ती है। हालांकि, सर्दी में होने वाली शादियों में भी महिलाओं के लिए खूबसूरत दिखना भी बेहद जरूरी होता है। यदि आपके घर में भी कोई शादी होने वाली है और आप बिल्कुल ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो कुछ इंडो फ्यूजन लुक्स ट्राई कर सकती हैं, जो आपको न सिर्फ सर्दी में एक हॉट लुक देंगे बल्कि आपको ठंड से भी बचाने में मदद करेंगे। चलिए जानते हैं कुछ विंटर फ्यूजन एथनिक लुक्स के बारे में जो आपको परफेक्ट लुक देंगे।
Also Read: ब्राइडल लहंगे के साथ पहनें ट्रेंडी और स्टाइलिश ज्वेलरी: Jewellery for Brides
फूल लेंथ जैकेट और अनारकली सूट
सर्दी की शादी के लिए अनारकली सूट के साथ आप फूल लेंथ जैकेट पहन सकते हैं। इसके लिए आप ब्लैक और व्हाइट कलर की एथनिक जैकेट खरीद लें क्योंकि ये कॉम्बिनेशन ज्यादातर सभी कलर के आउटफिट्स के साथ चल जाती हैं, इसलिए इन दोनों कलर की जैकेट खरीदना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। इन एथनिक जैकेट के साथ आप चाहें तो बेल्ट भी स्टाइल कर सकती हैं, यह देखने में काफी स्टाइलिश लगती है। ऐसे जैकेट को स्टाइल करते समय ध्यान रखें कि कुर्तियां बिल्कुल लॉन्ग होनी चाहिए। इस तरह की ड्रेस के साथ ट्रेडिशनल गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी बेहद खूबसूरत लगती है।
ए लाइन ड्रेस और श्रग
ए-लाइन ड्रेस महिलाओं के लिए एक बेहद फ्लैटरिंग और कंफर्टेबल ऑप्शन है, क्योंकि यह हर बॉडी टाइप पर बहुत अच्छे से फिट होती है। सर्दियों में, इसे एक लंबे स्लीव वाले श्रग के साथ पेयर किया जा सकता है। इसे आप शादियों में, किसी खास पार्टी या फेस्टिव इवेंट्स में पहन सकती हैं। यह एक क्लासिक एथनिक और फ्यूजन आउटफिट होता है, जिसे आप सिंपल हेयर स्टाइल और मेकअप के साथ एक्सेसराइज कर सकती हैं।
चंदेरी सिल्क साड़ी और वूलन ब्लेजर
शादी के मौसम में महिलाएं अक्सर साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। खास तौर पर सर्दी के मौसम में आप चंदेरी सिल्क साड़ी पहन सकती हैं क्योंकि इसके फैब्रिक से आपको गर्माहट महसूस होगी और ऐसी साड़ी के साथ आप वूलन ब्लेजर स्टाइल करें, क्योंकि यह आपके लुक को ग्लैमराइज करने में मदद करेगा। इस तरह के आउटफिट के साथ अपना हेयर स्टाइल बिल्कुल खुला रखें और सिंपल ड्यूई मेकअप करें।
वेलवेट मैक्सी ड्रेस और बेल्ट
शादी सीज़न में बिल्कुल इंडो वेस्टर्न लुक पाने के लिए आप वेलवेट मैक्सी ड्रेस के साथ कस्टमाइज चौड़े बेल्ट पेयर करें। ये आपके लुक को ट्रेडिशनल के साथ साथ फ्यूजन लुक देगा। वेलवेट मैक्सी ड्रेस के साथ आप सिर्फ इयरिंग्स ही पहनें क्योंकि इससे आपका ओवरऑल लुक बैलेंस लगेगा। मेकअप के लिए अपना लुक नेचुरल रखें क्योंकि वेलवेट कपड़े ज्यादा ब्राइट होते हैं और आप हैवी मेकअप करेंगी तो लुक मिक्स हो जाएगा।
पलाज़ो सूट और लॉन्ग कार्डिगन
पलाज़ो सूट एक बहुत ही आरामदायक और ट्रेंडी आउटफिट है, जिसे आप किसी भी शादी के फंक्शन में पहन सकती हैं। इसे एक लॉन्ग कार्डिगन या स्टाइलिश जैकेट के साथ पेयर करें, जो आपको गर्म रखेगा और साथ ही लुक को भी निखारेगा। ऐसे आउटफिट के साथ जूलरी में आप झुमके या चोकर नेकलेस पहन सकती हैं। बालों को कर्ल करके ओपन रखें। साथ ही ग्लॉसी मेकअप से अपने लुक को परफेक्ट बना सकते हैं।
गाउन और केप
यदि आप शादी में गाउन पहनना चाहती हैं तो इसके लिए लेयर्ड या ड्रेप्ड गाउन चुन सकते हैं, जिसका कलर थोड़ा सा ब्राइट होना चाहिए। ऐसे गाउन के साथ आप ऊपर से केप पहनें क्योंकि यह आपके गौण को बिल्कुल अलग लुक देगा। साथ ही केप से आपको सर्दी में भी गर्मी का एहसास होगा। केप का फेब्रिक सिल्क या जॉर्जेट का हो तो ज्यादा बेहतर रहेगा। ऐसे आउटफिट के साथ कोई भी भड़कीला जूलरी कैरी न करें आप चाहे तो सिंपल इयरिंग्स और हैंड एक्सेसरीज पेयर अप करें।
कुर्ता पैंट और लंबा कोट
शादी में एक कुर्ता और पैंट सेट को एक स्टाइलिश और लंबी कोट के साथ पहना जा सकता है। यह लुक बहुत ही मॉडर्न और कंफर्टेबल होता है, और इसको आप सर्दियों में आराम से पहन सकती हैं। सर्दी में गर्मी बनाए रखने के लिए लंबा कोट इस आउटफिट का अहम हिस्सा है। इसे अधिक स्टाइलिश बनाने के लिए बालों को खुला रखें और मेकअप को बिल्कुल लाइट रखें।
साड़ी और जैकेट
सर्दी के मौसम में साड़ी पहन रही हैं तो उसे और भी स्टाइलिस्ट बनाने के लिए एक बेल्ट जैकेट के साथ पेयर करें, जो पूरे लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश बना देगा। साड़ी को विंटर फ्रेंडली बनाने के लिए आप सिल्क या वूल फैब्रिक की साड़ी चुन सकती हैं। साड़ी के साथ बिल्कुल ट्रेडिशनल टेंपल जूलरी भी कैरी कर सकती हैं और मेकअप को थोड़ा बोल्ड रखें।
