शेव्ड आइब्रो से लेकर सस्टेनेबल फैशन तक, Gen Z साल 2024 में इंस्टाग्राम पर इन ट्रेंड्स को दिया बढ़ावा, सालभर लोगों ने क्खूब किया इस टर्म का इस्तेमाल: Gen Z Instagram Trend
Gen Z Instagram Trend

Gen Z Instagram Trend: साल 2023 में पॉप कल्चर और इंटरनेट ट्रेंड्स का जेनरेशन Z पर बड़ा प्रभाव पड़ा। बार्बी कोर (Barbiecore) ने फैशन और लाइफस्टाइल को पिंक के जादू में रंग दिया, खासकर “बार्बी” फिल्म की सफलता के बाद। पिंक कलर और ग्लैमरस स्टाइल ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई और हर जगह बार्बी-प्रेरित फैशन देखने को मिला। वहीं, गर्ल डिनर ट्रेंड ने इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर सुर्खियां बटोरीं। यह ट्रेंड साधारण, छोटी-छोटी चीजों को साथ मिलाकर डिनर तैयार करने पर केंद्रित था, जो न केवल सहजता बल्कि आत्म-देखभाल और मजेदार खाना खाने की प्रेरणा देता था। इसके अलावा, वायरल वीडियो और मीम्स ने डिजिटल स्पेस पर कब्जा जमाया, जैसे कि “डेलुलू ट्रेंड” और “साइलेंट वॉक” जैसे आइडियाज ने युवाओं के बीच चर्चा को बढ़ावा दिया। इन ट्रेंड्स ने जेन Z की पसंद, सोचने के तरीके, और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता को बहुत हद तक प्रभावित किया। ये ट्रेंड्स उनके आत्म-अभिव्यक्ति और लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गए। इंस्टाग्राम और डब्ल्यूजीएसएन (WGSN) द्वारा किए गए ट्रेंड टॉक सर्वे में जेनरेशन Z की प्राथमिकताओं, रुचियों और ट्रेंड्स को समझने की कोशिश की गई। इस सर्वे ने 2024 में इंस्टाग्राम पर वायरल होने वाले फैशन और ब्यूटी ट्रेंड्स की झलक दी।

Also read: शादी के मौके पर आपके लुक को खास बनाएंगे बनारसी साड़ी की ये खूबसूरत डिजाइंस: Banarsi Saree

सस्टेनेबल फैशन करेगा ट्रेंड

Gen Z Instagram Trend
Sustainable fashion will trend

सस्टेनेबल फैशन आज के समय की एक महत्वपूर्ण जरूरत है। यह पर्यावरण, समाज और अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फैशन उद्योग को अधिक टिकाऊ बनाने की कोशिश है। सस्टेनेबल फैशन का मुख्य उद्देश्य है प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, अपशिष्ट कम करना और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना।

साल 2024 में जेनरेशन जेड (जेन जी) सस्टेनेबल फैशन को लेकर बड़ी भूमिका निभाने वाली है। उनकी प्राथमिकताएं और आदतें फैशन इंडस्ट्री में सकारात्मक बदलाव लाने की ओर इशारा कर रही हैं। आइए इन टॉप 5 सस्टेनेबल प्रैक्टिस को विस्तार से समझते हैं:

नए कपड़ों की खरीदारी में कमी

जेन जी हर मौके पर नए कपड़े खरीदने से बचेंगे। ऑफिस और कैजुअल पहनावे में भी पुराने कपड़ों को स्टाइलिश तरीके से रिपीट करने का चलन बढ़ेगा। यह आदत “फास्ट फैशन” को कम करने में मदद करेगी और पर्यावरण पर कपड़ा उत्पादन से पड़ने वाले दुष्प्रभाव को भी कम करेगी।

आउटफिट रिपीट करने का चलन

trend of repeating outfits
trend of repeating outfits

“आउटफिट रिपीटिंग” अब न केवल आम बात होगी, बल्कि एक ट्रेंड बन जाएगी। बड़े-बड़े फैशन इंफ्लुएंसर्स इंस्टाग्राम पर अपने कपड़ों को बार-बार पहनते दिखेंगे। यह फैशन में “सस्टेनेबल चॉइसेज” को प्रोत्साहित करेगा और शर्मिंदगी के पुराने सोच को खत्म करेगा।

लोकल ब्रांड्स को बढ़ावा

महंगे इंटरनेशनल ब्रांड्स की जगह लोकल और छोटे स्तर के ब्रांड्स को चुनने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। जेन जी अब “मेड इन लोकल” या छोटे व्यवसायों से जुड़े उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। यह आर्थिक रूप से स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सशक्त करेगा।

सेकेंडहैंड और थ्रिफ्ट शॉपिंग

सेकेंडहैंड कपड़े खरीदने का चलन 2024 में तेजी से बढ़ेगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से थ्रिफ्ट शॉपिंग लोकप्रिय होगी। इससे न केवल फैशन किफायती बनेगा, बल्कि कपड़ों के रीयूज से वेस्ट को भी कम किया जा सकेगा।

कम खर्च

less expenses
less expenses

ज्यादा सस्टेनेबिलिटी फिजूलखर्ची से बचने और स्मार्ट खरीदारी करने का ट्रेंड बढ़ेगा। जेन जी कम खर्च में सस्टेनेबल विकल्पों को तलाशेंगे। यह “मिनिमलिस्ट लाइफस्टाइल” की ओर एक कदम है, जहां कम संसाधनों के उपयोग से भी बेहतर जीवनशैली जी जा सकती है। 2024 में जेन जी की ये आदतें न केवल पर्यावरण को संरक्षित करेंगी बल्कि समाज में सस्टेनेबल फैशन को एक सामान्य और आवश्यक सोच के रूप में स्थापित करेंगी।

साल 2024 में ग्लोबल लेवल पर इन फैशन ट्रेंड्स को किया फॉलो

मोडेस्ट ड्रेसिंग का उदय

मोडेस्ट ड्रेसिंग यानी सिंपल, क्लासिक और कम दिखावे वाली स्टाइल ग्लोबल लेवल पर लोकप्रिय होगी। यह ट्रेंड न केवल सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करेगा बल्कि “लेस इज़ मोर” (सादगी में सुंदरता) की सोच को भी बढ़ावा देगा।

विंटेज और हेयरलूम फैशन

पुराने जमाने के विंटेज कपड़े और परिवार से मिले हेयरलूम आउटफिट्स (जैसे दादी की साड़ी या माँ की जैकेट) को नई पीढ़ी अपनाएगी। यह फैशन न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव भी बनाए रखता है।

रीपीट फैशन का ट्रेंड

Repeat fashion trend
Repeat fashion trend

कपड़ों को बार-बार पहनने को न केवल सामान्य माना जाएगा, बल्कि इसे गर्व के साथ अपनाया जाएगा। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इंफ्लुएंसर्स और फैशन आइकॉन भी अपने आउटफिट्स को रीस्टाइल करते हुए दिखेंगे।

कपड़ों को नए अंदाज़ में पहनना

एक ही कपड़े को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना ट्रेंड करेगा। उदाहरण के लिए, दुपट्टे को स्कार्फ की तरह पहनना, जैकेट को टॉप के रूप में इस्तेमाल करना, या साड़ी को मॉडर्न तरीके से ड्रेप करना।

DIY (Do It Yourself) ट्रेंड

DIY फैशन का ग्लोबल स्तर पर बड़ा प्रभाव होगा। लोग खुद से अपने कपड़ों को डिजाइन, रीस्टाइल और अपसाइकल करेंगे। यह न केवल क्रिएटिविटी को बढ़ावा देगा, बल्कि फास्ट फैशन के प्रभाव को भी कम करेगा।

क्रिएटिव ड्रेंसिग

साल 2024 में फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में इंडिविजुएलिटी (व्यक्तिगत पहचान) पर विशेष जोर दिया जा रहा है। खासतौर पर जेनरेशन जेड (Gen Z) के बीच, अपने व्यक्तित्व और रचनात्मकता को दर्शाने का क्रेज़ बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेन जेड के लगभग 33% लोग अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल को लेकर ज्यादा क्रिएटिव होना चाहते हैं। यह ट्रेंड दिखाता है कि लोग अब फैशन को सिर्फ ट्रेंड फॉलो करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत पहचान को दर्शाने का माध्यम बना रहे हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...