lingerie
Bra

Overview: डिफरेंट टाइप की ब्रा जिन्हे आप ड्रेस के अकोर्डिंग पहनें

इस तरह की ब्रा को आप अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें क्योंकि हर ड्रेस में डिफरेंट टाइप की ब्रा पहनने की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप डिफरेंट टाइप की ब्रा के बारे में जरूर जान लें।

Types of Bras for Women: जब आप कोई ड्रेस पहनती है तो जरूरी होता है कि आप अपनी ड्रेस के नीचे ऐसी ब्रा को वियर करें। जिससे आपकी ड्रेस की फिटिंग प्रॉपर तरीके से नजर आए। क्योंकि जब आपने ब्रा सही नहीं पहनी होगी तो आपकी ड्रेस भी सही नजर नहीं आएगी। अक्सर महिलाओं को इन चीजों के बारे में सही से पता नहीं होता है। और यदि आपको सही से पता नहीं होगा कि हमें किस ड्रेस पर किस तरह की ब्रा वियर करनी है तो हम उस ड्रेस में सही से नजर नहीं आएंगे। फिटिंग ही कुछ अजीब नजर आएगी। तो यहां हम आपको बता रहे है कि आपको किस तरह की ब्रा वियर करनी है।

जब आप टी शर्ट पहनती है और वह भी टाइट होती है तो उसके नीचे आपको टी ब्रा पहननी होती है। जिससे टी शर्ट की फिटिंग सही से आ सकें। आजकल मार्केट में आपको टी शर्ट ब्रा में बहुत सारी वैरायटी मिल जाएगी। लेकिन जरूरी है कि आप इनमे अच्छी फिटिंग वाली टी शर्ट ब्रा ही पहनें। क्योंकि अच्छी क्वालिटी की टी शर्ट ब्रा नहीं पहनने से आपकी टी शर्ट भी ऊपर से पहनी ही अजीब ही नजर आएगी।

different types of bras

इस ब्रा में आगे की साइड बंद करने के लिए अटैचमेंट दी जाती है। जिससे कि आपको पीछे से बंद करने में दिक्कत नहीं होती है। और ब्रा की फिटिंग भी बहुत अच्छी आती है। इनमे भी आपको बहुत सारी वैरायटी मार्केट में मिल जाएगी। इसमे कप की शेप भी बेहद फिटिंग में होती है जिससे कि आप जो भी ड्रेस पहनती है वहीं खूब अच्छी फिटिंग वाली नजर आती है।  

सबसे ज्यादा परफेक्ट लुक देने वाली होती है स्पोर्ट्स ब्रा। स्पोर्ट्स ब्रा को आप तब वियर कर सकती है जब आप किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए कहीं जा रही हो। क्योंकि जब भी आप कुछ भी स्पोर्ट या वर्कआउट के लिए जाए तो जरूरी है कि स्पोर्टस ब्रा जरूर पहनें। क्योंकि इससे ब्रेस्ट को सपोर्ट मिलता है और आपको दिक्कत भी नहीं आती है। इनमे भी आपको बहुत सारे डिजाइन और वैरायटी देखने को मिल जाएंगे। साथ ही आप इनमे आपको पेडेड ब्रा भी मिल जाएगी। जिसकी फिटिंग और भी अच्छी आती है।

इस ब्रा का फायदा यह होता है कि यह आपकी पूरी ब्रा को कवर करती है। जिससे कि आपकी ब्रेस्ट को एक सपोर्ट मिलता है। जब आप ब्रा से पूरी ब्रेस्ट कवर होती है तो उसके उपर पहनी हुई ड्रेस की फिटिंग भी सही नजर आती है। तो जरूरी है कि आप फुल कवरेज ब्रा पहनें। खासकर जब आप कोई प्लेन सूट और ब्लाउज पहनें।

कोई ड्रेस यदि आपकी ट्रासपेरेट है तो उसके नीचे आप लेस वाली ब्रा पहनें। क्योंकि इससे आपकी ड्रेस की लुक अट्रैक्टिव नजर आती है। क्योंकि जब आपकी ड्रेस ट्रांसपेरेंट होती है तो उसके नीचे पहनी हुई ब्रा से ड्रेस का लुक और भी सुंदर लग उठता है। लेस में ब्रा यदि आप मार्केट से लेने जा रही है तो इनमे आपको बहुत सारी वैरायटी मिल जाएगी। यहां तक की आपकी ड्रेस मैचिंग करती हुई ब्रा भी आपको जरूर मिल जाएगी। 

Subscribe GL