Bags for College Girl
Bags for College Girl

Bags for College Girl: स्कूल से जब कॉलेज में आती है तो आपकी लाइफ बेहद अलग हो जाती है। स्कूल में तो वहीं स्कूल ड्रेस और नॉर्मल बैग आप कैरी करती है। लेकिन कॉलेज में आकर आपका पूरा लुक ही चेंज हो जाता है। हर चीज आपको फैशन के अकोर्डिंग अच्छी लगती है। तो ऐसे में यदि कॉलेज बैग की बात की जाए तो आजकल बेहद डिफरेंट तरीके के बैग चल रहे है जिन्हे आप कॉलेज में ले जाकर फैशनेबल दिख सकती है। बैग में आपको खूब सारी वैरायटी मार्केट में मिल जाएगी लेकिन जरूरी है कि आपका बैग ऐसा हो जो रफ एण्ड टफ हो। आईए जानिए इन बैग के बारे में-

denim bag
denim bag

यदि डेनिम बैग की बात की जाए तो यह बैग हमेशा से ही युवतियों की पसंद रहे है। इसकी खूबी यह है कि दिखने में ही गर्लिश लुक देते है। और गर्ल्स को तो वैसे भी गर्लिश लुक बैग ही ज्यादा पसंद आते है। साथ ही जब आप डेनिम जींस पहने तो उसके साथ इन्हे कैरी करेंगी तो यह और भी स्टाइलिश नजर आएंगे। इनकी खूब सारी डिजाइन और पैटर्न मार्केट में मिल जाएंगे। इनकी एक खूबी यह भी है इनमे जितना मर्जी आप सामान रख दें तब भी यह जल्दी से खराब नहीं होते है। इनमे खूब स्पेस होता है साथ ही इन्हे साफ करना भी आसान होता है। डेनिम में वैसे तो हमेशा से ही ब्लू कलर इन रहता है। लेकिन बैगस में ब्लैक और ग्रे कलर भी खासा पसंद किया जा रहा है।

कॉलेज ज्यादातर कुछ फेस्ट वगैरह चलते रहते है। तो ऐसे में आप लेदर बैग लेकर जाती है। तो आपका लुक औरो में डिफरेंट नजर आता है। लेदर कोई भी चीज आपको रॉयल लुक देती है। लेकिन इन्हे आप रोजमर्रा में ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर सकती। क्योंकि यह जल्दी खराब भी हो सकते है। क्योंकि लेदर बैग में जरा से भी स्क्रैच पड़ जाए तो यह ज्यादा दिन नहीं चल पाते है। इन्हे आप अपने कॉलेज के फेस्ट के लिए अपने वार्डरोब में शामिल करें। इनमे क्वालिटी की तो जैसे भरमार है। लेकिन अच्छी क्वालिटी को ही तवज्जो दे। जिससे ज्यादा दिन यह काम आ सकें।

हमेशा से ही गर्ल्स को कोई भी प्रिंटेड चीज ज्यादा अट्रैक्ट करती है। तो ऐसे में कॉलेज में जाने के लिए आप ट्रेंडी प्रिंटेड बैग को कॉलेज ले जाने के लिए इस्तेमाल करें। प्रिंटेड बैग में बहुत सारी वैरायटी मार्केट में इन है। आपको चाहे जैसा भी प्रिंट चाहिए हो जैसे कि फ्लावर प्रिंट,चैक प्रिंट या फिर कुछ लिखा हुआ या कोई आकृति बनी हुई सभी तरह के बैग से आपको मिल जाएंगे। इन प्रिंटेड बैग का फैब्रिक पॉलिएस्टर होता है जो जल्दी से खराब नहीं होता है। और आप इन्हे कभी आसानी से साफ कर सकती है। इनमे स्पेस भी काफी होता है जिससे आप ज्यादा सामान भी इसमें रख सकती है

आजकल कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए भी फर बैग डिजाइन किए जा रहे है। यह बैग छोटे बच्चों जैसे नहीं होते है यह कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए खासकर बनाये जाते है। इनमे लाइट कलर्स होने के कारण यह बेहद सुंदर से नजर आते है। इन्हे आप अपनी किसी भी ड्रेस से मैचिंग के साथ कैरी कर सकती है। इन बैग बहुत ज्यादा स्पेस तो नहीं होता है। लेकिन यदि आपको किसी दिन अपनी स्टाइलिश सी ड्रेस के साथ कैरी करना है तो आप इन फर बैग को साथ में कैरी कर सकती है। आजकल इनमे बहुत सारी वैरायटी मार्केट में मिल जाएगी। खूब सारे सुंदर से कलर्स और पैटर्न में यह आपको मिल जाएंगे।

कॉलेज गोइंग गर्ल्स को यह जूट बैग भी काफी पसंद आ रहे है। दिखने में तो यह बहुत अट्रैक्टिव लगते है साथ ही यह सालों साल चलते है। पहले इनमे आपको ज्यादा वैरायटी मार्केट में नहीं मिलती थी। लेकिन अब तो इनकी खूब वैरायटी मार्केट में से ले सकते है। जूट में खूब सारे कलरफुल बैग भी आपको मिल जाएंगे जो देखने में काफी स्टाइलिश होते है। और अगर आप कॉटन का कुर्ता या कोई ड्रेस पहनती है तो उन पर यह जूट बैग बहुत सुंदर लगते है। इनमे आप चाहे तो बड़ा या छोटा सभी तरह के साइज ले सकती है।

यदि आपका मन कुछ लाइट कलर के कॉलेज के बैगस लेने का है तो इनमे छोटे और बड़े सभी साइज में बैग मिल जाएंगे। यदि लाइट कलर आपका लेने का मन है तो पेस्टल कलर में इन बैगस को लें। क्योंकि पेस्टल कलर्स आजकल कॉलेज गोइंग गर्ल्स को खासा पसंद आ रहा है। और यदि आप पेस्टल कलर में बैग लेती है तो वह कॉलेज के लिए वैसे भी बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि कॉलेज में थोड़े सोबर कलर ही अच्छे लगते हे। पेस्टल कलर मंे पिंक,ग्रीन,ब्लू,ग्रे आदि कलर बहुत संुदर लगते है। बस आप अपनी पसंद को देखते हुए इन्हे ले सकती है।

आजकल तो कॉलेज में गर्ल्स डिफरेंट टाइप के बैगस लेती हुई दिखती है। तो ऐसे में आपको अपने कॉलेज में कुछ डिफरेंट टाइप का बैग लेकर जाना है तो आप क्रोशिया बैग लंे। क्योंकि क्रोशिया बैग फैशन के लिए बेहद स्टाइलिश बैग है। और यदि आपका टॉप भी क्रोशिया का है तो उसके साथ क्रोशिया बैग बेहद डिफरेंट नजर आएगा। इनमे भी आपको बहुत सारी वैरायटी मार्केट में मिल जाएगी। इनमे कलरफुल बैगस भी बहुत सुंदर नजर आते है।

जब कभी कहीं एग्जीबिशन लगती है तो सबसे ज्यादा कॉलेज की युवतियों को वहां बैग्स ही लुभाते है। क्योंकि यह बैग तरह तरह से हाथों से बनाएं गए होते है। इनमे फैब्रिक और वर्क भी बहुत सुंदर किया जाता है। और कभी आपको ऐसी ड्रेस कॉलेज में पहननी होती है जो ट्रेडिशनल के साथ डिफरेंट नजर आए तो ऐसे में आपको हाथ में या कंधे पर हैंडमेड बैगस लेने चाहिए। जिससे आप एलिगेंट और मॉर्डन नजर आएंगी। ये बैग के स्टॉल्स तो आजकल मार्केट में देखने को मिल जाएंगे वहां से आप अपनी पसंद के हिसाब से इन्हे खरीद सकती है।