Tassel for Neck Design
Tassel for Neck Design

Tassel for Neck Design: सूट और साड़ी तभी अट्रैक्टिव नजर आते है। यदि आपने उनमे कुछ क्रिएटिविटी की हो। क्योंकि आजकल जमाना फैशनेबल बनने का है। अगर आप अपने सूट या साड़ी के ब्लाउज को ऐसे ही सिंपल पहन लेती है तो आप उतनी अट्रैक्टिव नहीं लगती है। आजकल बहुत सी तरह से कपड़ों को आकर्षित बनाया जाता है। यदि आप भी चाहती है कि आपके कपड़े फैशनेबल दिखें तो इसके लिए आप बैक नैक में लटकन या टस्सल लगवाएं। ये देखने में बेहद सुंदर लगते है। साथ ही आपका सूट और ब्लाउज का नेक बेहद आकर्षित नजर आता है। आईए जानिए किस तरह की लटकन या टस्सल आजकल काफी ट्रेंड में है।

Tassel for Neck Design
Tassel for Neck Design

आजकल ये टस्सल काफी इन है। ये लटकन एंटीक लुक में होती है। साथ ही इनमे नीचे की साइड रेशम के धागे लगे होते है। जब आप इन्हे ब्लाउज या फिर अपने सूट के बैक में लगवाती हैं। तो ये बेहद सुंदर नजर आती है। इनकी खासियत होती है यह बहुत ज्यादा लम्बी नहीं होती है। जिससे आपको बैक में इन्हे पहनने बांधने में दिक्कत नहीं होती है। साथ ही यह चुभने वाली भी नहीं होती है। इनके नीचे जो रेशम के धागे लटके होते है। उन्हे आप किसी रंग मे अपनी ड्रेस से मैचिंग का खरीद सकती है। इनमे आपको बहुत सी वैरायटी और कलर्स मार्केट में देखने को मिल जाएंगे।

यदि आपके ब्लाउज में कुंदन के साथ एंटीक लुक में वर्क हुआ है तो आप कुंदन के वर्क वाली लटकन अपने ब्लाउज में लगवा सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि खरीदते समय इनकी क्वालिटी को चेक कर लें क्योंकि कहीं ऐसा नहीं हो कि कुंदन वर्क पहनते समय हटने लगे। सूट में यदि आप इन्हे लगाना चाहती है तो सिंपल से सूट को कुंदन लटकन लगाकर बेहद अट्रैक्टिव बना सकती है। सूट में आप बैक नैक डीप बनवाएं साथ ही पाइपिंग करवाकर डोरी में इन लटकन को लगवाएं। आपका सूट महफिल में बेहद अलग हटकर लगेगा।

बीड्स में टस्सल तो हमेशा से ही काफी पसंद की जाती है। यह लटकन थोड़ी बड़ी होती है। साथ ही इसमें नीचे छोटे छोटे बीडस की मालाएं टंगी होती है। जो देखने में बेहद सुंदर लगती है। आपका ब्लाउज और सूट में कुछ भी वर्क नहीं हो रखा हो। और आप इन लटकन को बैक नैक में डोरी के साथ लगवा लें। आपका सूट और ब्लाउज बेहद आकर्षित लग उठेगा। इनमे भी आपको बहुत सारी वैरायटी देखने को मिल जाएगी। साथ ही ये आपको मार्केट में आपको इनकी कई तरह क्वालिटी देखने को मिल जाएगी।

आजकल आपने देखा होगा कि ड्रेस की बिल्कुल मैचिंग की लटकन बनाई जाती है। इसमें जब आप ड्रेस स्टीच करवाते है। तभी आपको लटकन के लिए फैब्रिक देना होता है। जिसमें फैब्रिक के टस्सल बना कर उनमे आपके ब्लाउज या फिर सूट में जो वर्क होता है। उस वर्क को टस्सल में किया जाता है। या फिर उस कलर के मोती या धागे का इस्तेमाल टस्सल पर किया जाता है। जिससे आपके ब्लाउज या फिर सूट में क्रिएटिविटी नजर आती है।