सिंपल साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए पहनें मिरर वर्क ब्लाउज़ के ये डिज़ाइन: Mirror Work Blouse
Mirror Work Blouse

सिंपल साड़ी को बनाएं स्टाइलिश बनाने के लिए पहने मिरर वर्क ब्लाउज़ के ये डिज़ाइन्स : Mirror work blouse

अगर आपके पास सिंपल साड़ी है और आप उसे ब्लाउज के द्वारा स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आप किस तरीके से अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकते हैं।

Mirror Work Blouse: समय के हिसाब से साड़ी का ट्रेंड बदलता रहता है इसीलिए हर कोई यही चाहता है कि अलग-अलग डिजाइन की साड़ी पहने। साड़ी खरीदने के लिए बाजार में बहुत सारे सिंपल और स्टाइलिश लुक मिल जाते हैं परंतु कई बार ऐसा होता है कि हम रेडिमेड ब्लाउज खरीद कर अपनी साड़ी को स्टाइलिश लुक देना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपके पास सिंपल साड़ी है और आप उसे ब्लाउज के द्वारा स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आप किस तरीके से अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकते हैं।

Also read : ब्‍लाउज के डिजाइन के अनुसार सिलेक्‍ट करें आकर्षक ज्‍वेलरी

हैवी मिरर वर्क ब्लाउजडिजाइन

अगर आप ऑर्गेनजा वाली साड़ी पहनने का विचार कर रहे हैं तो इस तरह के हैवी वर्क वाले ब्लाउज को पहन सकते हैं। यह ब्लाउज आपको रेडीमेड आराम से मिल जाता है। इसमें जो वर्क किया हुआ है वह मिरर वर्क है जो आज के समय में सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इससे आपकी साड़ी का लुक काफी बेहतर दिखाई देता है। इस तरीके का ब्लाउज आप ₹600 से लेकर ₹900 तक आराम से खरीद सकते हैं।

हैवी मिरर वर्क स्लीवलेस ब्लाउज

अगर आप किसी कॉकटेल पार्टी या किटी पार्टी में जा रहे हैं तो इस तरीके का ब्लाउज पहन सकते हैं। यह लुक आपको काफी स्टाइलिश लगता है। इसमें आपको स्लीवलेस मिल जाती है और बैक साइड में डीप नेक भी मिलता है।

मिरर वर्क प्रिंटेड ब्लाउज

अगर आपकी साड़ी डबल शेड में है तो आप इस तरीके का ब्लाउज पहन सकते हैं। यह पहनने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है। इसमें आपको लिलन और कॉटन जैसे फैब्रिक मिल जाते हैं जो पहनने में कंफर्टेबल होते हैं। इसमें नेकलाइन और स्लीव पर मिरर वर्क किया हुआ है जो दिखने में काफी ज्यादा सुंदर लग रहा है। अगर आप अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो इस तरीके का रेडिमेड ब्लाउज खरीद सकते हैं। इस तरीके का ब्लाउज आपको 250 रुपए से लेकर ₹500 तक मिल जाता है।

फ्रंट मिरर वर्क ब्लाउज

अगर आप शिफॉन की साड़ी पहनने का विचार कर रहे हैं तो इस तरीके का ब्लाउज ट्राई कर सकते हैं। यह पहनने में काफी ज्यादा स्टाइलिश लगता है। आपके लुक को अलग क्रिएट करने में मदद करता है। इस तरीके का ब्लाउज आप रेडीमेड आराम से खरीद सकते हैं। बैक साइड में आपको डीप नेक मिल जाता है। यह पहनने में काफी ज्यादा कंफर्टेबल है। आप अपनी पसंद के अनुसार कलर खरीद सकते हैं। इस तरीके का ब्लाउज आपको ₹300 से लेकर ₹600 तक आराम से मिल जाता है।

ट्राई करें हॉल्टर नेक विद मिरर वर्क

इस तरह का ब्लाउज काफी ज्यादा स्टाइलिश लगता है। आज के समय में हॉल्टर ब्लाउज सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह ब्लाउज बैकलेस होता है। अगर आपको लुक बोल्ड रखना है तो आप इस तरीके का ब्लाउज पहन सकते हैं। इस तरह के ब्लाउज और लुक को आप कॉकटेल पार्टी में पहन सकते हैं। अगर आप इस तरीके का ब्लाउज खरीदना चाहते हैं तो यह आपको ₹400 से लेकर ₹800 तक मिल जाता है। यह ब्लाउज आपको रेडीमेड आराम से मिल जाएगा।

इस तरीके से आप अपनी सिंपल साड़ी को क्रिएटिव बना सकते हैं और स्टाइलिश लुक देकर पहन सकते हैं। इस तरीके का लुक काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...