अगर करनी है सरस्वती की पूजा तो बसंत पंचमी के लिए बेहद ही खास होती है इस तरीके की साड़ियां : saree for basant panchami

आज के आर्टिकल में हम आपको पीले रंग की साड़ी और लाल रंग की साड़ी के कुछ खास डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप मां सरस्वती की पूजा के दौरान पहन सकते हैं

Sarees for Basant Panchami: कोई छोटा ओकेजन हो या बड़ा ओकेजन, साड़ी पहनना हर किसी को पसंद होता है। आए दिन मार्केट में नए-नए डिजाइन देखने को भी मिल जाते हैं परंतु स्टाइलिश देखने के लिए अगर आप साड़ी का चुनाव करते हैं तो कुछ जरूरी बातें होती है जिनका ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।

अगर त्यौहार की बात की जाए तो अब बसंत पंचमी आने वाली है और इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। अधिकतर लोग इस दिन पीले रंग या लाल रंग की साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको पीले रंग की साड़ी और लाल रंग की साड़ी के कुछ खास डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप मां सरस्वती की पूजा के दौरान पहन सकते हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं और इसी के साथ स्टाइलिश भी दिख सकते हैं।

Also read : इस तरह मनाते है बॉलीवुड में त्यौहार, एक साथ खुशियां बांटता है पूरा परिवार

मिरर वर्क की लाल रंग की साड़ी पहने

Sarees for Basant Panchami
Red saree with mirror work

अगर आज के ट्रेड की बात की जाए तो मिरर वर्क बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। यह एक खूबसूरत डिजाइनर साड़ी है जिसे डिजाइनर द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह से अगर आप मिलती-जुलती साड़ी खरीदते हैं तो आपको ₹1500 से लेकर ₹2000 तक आसानी से मिल जाती है। इस तरह के लुक को कंप्लीट करने के लिए मेकअप के लिए ब्राउन कलर पैलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

फ्लोरल प्रिंट की पीले रंग की साड़ी

yellow floral print saree
yellow floral print saree

फ्लोरल प्रिंट साड़ी बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती है। इसमें आपको छोटे डिजाइन बड़े डिजाइन दोनों तरीके के डिजाइन मिल जाते हैं। इस तरह की डिजाइनर साड़ी डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई है। अगर आप इस तरीके की मिलती-जुलती साड़ी खरीदना चाहते हैं तो कम से कम ₹1000 से इसकी कीमत शुरू होती है। इस तरह की साड़ी के साथ आप डायमंड या पर्ल ज्वैलरी कैरी कर सकते हैं।

बॉर्डर वर्क वाली पीले रंग की साड़ी

yellow saree
yellow saree with boarder saree

अगर आप बसंत पंचमी के मौके पर खुद को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो बॉर्डर वर्क डिजाइनर साड़ी खरीद सकते हैं। इस तरह की साड़ी लगभग डिजाइनर द्वारा डिजाइन की जाती है। इसमें छोटे से लेकर बड़े बॉर्डर वर्क तक की साड़ी मिल जाती है। इसकी शुरुआती कीमत 700 से ₹800 के बीच हो जाती है। इस तरीके की साड़ी के साथ आप गोल्डन ज्वेलरी पहन सकते हैं।

जॉर्जेट की पीली एंब्रॉयडरी डिजाइन साड़ी

yellow georgette saree
yellow georgette saree with embroidery work

आज के समय में एंब्रॉयडरी वर्क बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें हाथ एंब्रॉयडरी और मशीन एंब्रायडरी दोनों का ही काम मिल जाता है। इस तरीके की साड़ी डिजाइनर साड़ी दिखाई देती है। यह हमारे लुक में चार चांद लगा देती है। इसकी शुरुआती कीमत 1500 रुपए से हो जाती है। इस तरीके की साड़ी के साथ आप कुंदन वर्क ज्वेलरी पहन सकते हैं।

इस बार अगर आप भी अपनी बसंत पंचमी को बहुत ही ज्यादा खास और स्पेशल बनाना चाहते हैं तो इस तरीके साड़ियों का इस्तेमाल कर सकती हैं और अपनी बसंत पंचमी को और भी ज्यादा स्पेशल और खास बना सकते हैं। इस तरीके की साड़ी काफी स्टाइलिश होती है और कम रेंज में भी मिल जाती है जो हमारे बजट में आती हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...