यह एक छोटा सा पेपर आपकी ज्वेलरी को रख सकता है सालों तक नया जैसा, जाने कैसे : jewellery hack
अगर आप इस पेपर की मदद लेंगे तो आपके गहनों की चमक बिल्कुल भी कम नहीं पड़ेगी तो आईये आपको बताते हैं कि वह कौन सा पेपर है जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
Jewellery Hacks: आज के आर्टिकल में हम एक ऐसे पेपर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आप अपने घर में रखे हुए सोने और चांदी की ज्वेलरी को रख सकते हैं और उनका रंग बिल्कुल भी फीका नहीं पड़ता है। इसके साथ ही इस पेपर की मदद से अपनी आर्टिफिशियल ज्वेलरी को भी सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो यह सालों तक नए जैसे दिखाई देते हैं। अधिकतर आपने लोगों को देखा होगा कि वह ज्वेलरी का सामान बॉक्स में रखते हैं परंतु सालों तक डिब्बे में बंद रखने पर वह काले पड़ जाते हैं और चमक कम हो जाती है, लेकिन इस पेपर की मदद लेंगे, तो गहनों की चमक बिल्कुल भी कम नहीं पड़ेगी, तो आइए बताते हैं कि वह कौन-सा पेपर है जिसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Also read : कम लागत में घर के दरवाजे को चमकाएं नए जैसा, जानें कैसे
इस पेपर का करें इस्तेमाल

एंटी टार्निश पेपर यह एक ऐसा पेपर है जो ज्वेलरी का समान रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपकी ज्वेलरी बिल्कुल भी खराब नहीं होती है और उनकी चमक बिल्कुल कम नहीं होती है। दरअसल हवा में सल्फाइड और मौजूद अन्य प्रदूषण की वजह से ज्वेलरी के रंग और चमक में बदलाव आने लगता है जिसकी वजह से ज्वेलरी खराब होने लगती है या फिर गंदी हो जाती है, परंतु यह पेपर इन प्रदूषण को दूर रखता है इससे ज्वेलरी की चमक बिल्कुल भी कम नहीं होती है। इसमें चांदी, सोना, तांबा, कांस्य, निकल और टीन जैसी चीजों को रख सकते हैं।
कैसे करें पेपर का प्रयोग?

जिस तरह से आप अपनी ज्वेलरी को संभाल कर किसी डिब्बे में रखते हैं उसी तरीके से आपको इसमें भी अपना सामान संभाल कर रखना होता है, परंतु जब आप ज्वेलरी के डिब्बे को बंद करने जाएं तो एंटी टार्निश पेपर का एक टुकड़ा छोटा-सा उसमें रख दे, परंतु यह ध्यान रखना है कि ज्वेलरी के डिब्बे को अच्छी तरह से बंद करना है ताकि इसमें बिल्कुल भी हवा नहीं जाए। यह पेपर लगभग 6 महीने तक आपकी ज्वेलरी की सुरक्षा करता है।
एक साथ कभी नहीं रखें ज्वेलरी

एक बात का आपको ध्यान रखना होता है कि आप अपनी सभी ज्वेलरी की चीजों को एक साथ डिब्बे में बिल्कुल भी नहीं रखे। जैसे कि अगर आप आर्टिफिशियल झुमके के साथ अंगूठी चेन या अन्य चीज रख रहे हैं तो इनका रंग बदलने लगता है इसीलिए अगर सोना हो या चांदी हो हर तरह की ज्वेलरी को अलग डिब्बे में रखना चाहिए। अगर आप इस तरीके से ज्वेलरी को रखते हैं, तो चमक बिल्कुल भी कम नहीं होती है।
ध्यान रखने योग्य बात
इस बात को बिल्कुल ध्यान में रखें कि आपको इसे समय के अनुसार बदलना जरूरी है। जैसे की 6 महीने में आपको पट्टियों को बदल देना चाहिए। इससे ज्वेलरी बिल्कुल भी खराब नहीं होती है।
आप भी इस तरीके से अपनी ज्वेलरी को रखते हैं, तो ज्वेलरी पूरी तरह से सुरक्षित रहती है। इसीलिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें और इस पेपर का एक बार इस्तेमाल जरूर करके देखें।
