बेस्ट हैं ये स्लीवलेस सूट डिज़ाइन, हर कोई हो जाएगा फिदा : Sleeveless suit designs
आज हम आपको स्लीवलेस सूट डिज़ाइन के लेटेस्ट कलेक्शन के बारे में बताया जा रहा है।
Sleeveless Suit Designs: वैसे तो कहा जाता है कि आने वाले हर मौसम का मजा लेना चाहिए। चाहे वो सर्दी हो, बरसात हो या चिलचिलाती गर्मी। लेकिन बात अगर महिलाओं की करें तो उन्हें इस चिपचिप वाले मौसम में अक्सर समझ नहीं आता कि वो कैसे कपड़ों को कैरी करें, जो दिखने में अच्छे भी लगने चाहिए साथ ही उन्हें उमस भरी गर्मी से राहत भी मिलती रहे।
अगर आप भी इस उमस भरी गर्मी में कुछ अच्छे डिजाइन के सूट को ढूंड रही हैं तो ये समझिये कि आपकी तलाश पूरी हुई। जी हाँ! उमस में राहत के लिए आप स्लीवलेस डिजाइन सूट पहन सकते हैं। आज हम आपको स्लीवलेस सूट डिज़ाइन के लेटेस्ट कलेक्शन के बारे में बताया जा रहा है। जो न सिर्फ आपको इस उमस भरी गर्मी में राहत देंगे बल्कि ये आप पर बहुत अच्छे भी लगेंगे।
Also read : देसी लुक में तड़का लगाने के लिए पहनें ये ब्लाउज,लगेंगी खूबसूरत
फ्लोरल प्रिंट सूट:

उमस भरी गर्मी में अगर रखना है अपने फैशन को बरकरार तो फ्लोरल प्रिंट सलवार-सूट को कैरी करें। इन दिनों यह सूट काफी ट्रेंड में चल रहा है। इस सूट में आप न केवल स्टाइलिश दिखेंगी, बल्कि ऐसे स्लीव लेस सूट आपको गर्मी से भी बचाएगा। फ्लोरल प्रिंट सलवार-सूट आपके लुक को सबसे अलग और आकर्षक बनाता है। इस सूट के नेक को अगर आप वी शेप में बनवाए तो यह और भी ज्यादा सुन्दर लगेगा। इसके साथ आप हाई हील्स पहन सकती हैं।
हैंड प्रिंटेड साटन सूट:

गर्मी के इस मौसम में अगर आप कुछ रॉयल सूट को करने की इच्छा रखती है, तो हमारा सुझाव है कि आप हैंड प्रिंटेड साटन सूट पहनें। यह सूट स्लीवलेस और अम्ब्रेला पैटर्न में है, जिसमें हैंड प्रिंटेड डिजाइन जो आपके लुक को आकर्षित बना देगा। इतना ही नहीं, यह स्लीवलेस है जिसके कारण आपको गर्मी में इस सूट को कैरी करना आसान रहेगा। इस तरह के सूट को आप किसी भी खास इवेंट या ऑफिस पार्टी में पहन सकती हैं। ऐसे सूट के साथ आओ हील्स या मोजरी पहन सकती हैं।
कॉटन वी-नेक सूट

अगर आप इस गर्मी से बचने के लिए कुछ सादा सिम्प ढूंड रही हैं तो आप कॉटन वी-नेक सूट को कैरी कर सकती हैं। कॉटन के वी नेक सूट में आप हलके पिंक रंग का सूट पहनें, जिसमें सफ़ेद रंग की लेस आप लगवा सकती हैं। यह सूट दिखने में जितना सुन्दर लगेगा उससे कहीं ज्यादा यह आपको पहनने में आरामदायक होगा। इस सूट के साथ आप पेंट बनवाए और आप फुटवियर में हिल्स या फ्लैट दोनों कैरी कर सकती हैं।
कॉटन प्रिंटेड सूट:

इस गर्मी में आप नेवी ब्लू रंग के कॉटन प्रिंटेड सूट को कैरी करें। इसके साथ पैंट और दुपट्टा जरुर लें जो आपके लुक को कंप्लीट करेगा। आप इसको गोल गले में बनवा सकते हैं, और इस सूट को आप ऑफिस, रेगुलर, कॉलेज और कैजुअल पार्टी में भी पहन सकते हैं। यह सूट 100% सूती फेब्रिक से बनाया गया है, जो शरीर पर नहीं चुभता है और साथ ही आपको गर्मी से भी बचाता है।
तो ये हैं कुछ खास समर सीजन के लिए बेस्ट Sleeveless Suit, जो इस उमस भरी गर्मी में भी आपके स्टाइलिश लुक को बरकरार रखेंगे।
