Trendy Nail Paints
Trendy Nail Paints

Overview:

गर्ल्स और लेडीज समर सीजन में अपने ड्रेसिंग और मेकअप में कुछ कलर्स एड करके अपने लुक को सबसे अलग और वाइब्रेंट बना सकती हैं। आपको अपने नेल्स पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इसके साथ आप कई शानदार एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

Trendy Nail Paints: समर सीजन शुरू हो चुका है और जून का महीना ज्यादातर लोगों का फेवरेट होता है। क्योंकि यह होता है समय हॉलिडेज का टाइम। इस महीने में हर कोई बाहर घूमने का प्लान बनाता है। आप चाहें लंबी ट्रिप प्लान करें या छोटी, कहीं न कहीं तो आप फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जरूर जाते हैं। यही कारण है कि यह पूरा महीना रंगों, उत्साह और जोश से भरा हुआ नजर आता है। ऐसे में इस समय की स्टाइल भी इसी के अनुसार आपको तय करनी चाहिए। गर्ल्स और लेडीज इस समय में अपने ड्रेसिंग और मेकअप में कुछ कलर्स एड करके अपने लुक को सबसे अलग और वाइब्रेंट बना सकती हैं। खासतौर पर आपको अपने नेल्स पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इसके साथ आप कई शानदार एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अगर आप भी इस समर सीजन में नेल्स से अपनी ब्यूटी बढ़ाना चाहती हैं तो हम आपको बताते हैं कुछ नेल पेंट्स जो इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग हैं।

समर सीजन में हॉट लुक पाना चाहती हैं तो अपनी नेल पॉलिश कलेक्शन में नियॉन कलर्स जरूर शामिल करें। ये आपको मॉडर्न और क्लासी लुक देंगे। आउटिंग, ​स्विमिंग, फन एक्टिविटी करने जा रही हैं तो ये कलर्स जरूर ट्राई करें। ये आपका जोश और जुनून ही नहीं, आपकी खुशी और एनर्जी का भी संकेत देगा। आप नियॉन ग्रीन, नियॉन पिंक और नियॉन येलो, तीनों ही कलर्स ट्राई कर सकती हैं।

पर्लसेंट नेल्स इन दिनों काफी ट्रेंडिंग हैं। अधिकांश गर्ल्स नेल एक्सटेंशन में भी इस ट्रेंड को फॉलो करती हैं। अगर आप भी सोबर और क्लासी नेल पेंट की तलाश कर रही हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें न्यूड शेड के नेल पेंट के बाद जेल टॉप कोट किया जाता है। इस टॉप कोट से नेल्स को शानदार शाइन मिलती है। यह ग्लोई लुक किसी भी डिनर पार्टी और डे आउटिंग दोनों के लिए अच्छा है।

ये बात सच है कि पुराना फैशन लौटकर फिर आता है। नेल पेंट्स के साथ भी ऐसा ही है। 80 और 90 के दशक का ब्यूटी ट्रेंड चमकदार जेली नेल पेंट्स अब एक बार फिर से ट्रेंड में है। हालांकि इस बार यह काफी बोल्ड बनकर लौटा है। इस नेल पेंट की शानदार चमक और फिनिश आपके नेल्स को गॉर्जियस लुक देता है। आप चाहें तो ग्लॉसी लुक के लिए एक ट्रांसपेरेंट टॉप कोट भी कर सकती हैं।

सनी डे में सनी ऑरेंज कलर का नेल पेंट ट्राई करना तो बनता है। यह चमकदार नेल कलर लगाकर आप सभी का ध्यान अपने नाखूनों की तरफ खींच सकती हैं। आप इसे अपने किसी भी ब्राइट आउटफिट के साथ लगाएं। ये आपके लुक में एक पॉप जोड़ देगा।

गर्मी के मौसम में ठंडे कलर्स दिल को सुकून देते हैं। ऐसे में ब्लू कलर इस सीजन के लिए बेस्ट है। इस कलर्स के नेल पेंट्स आपको ताजगी का एहसास दिलाएंगे। आप इनके साथ पेस्टल कलर्स भी मिक्स कर सकती हैं।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...