पार्टी में मलाइका अरोड़ा की तरह खुद को करें स्टाइल: Malaika Arora Party Looks
आज हम आपको मलाइका अरोड़ा के कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।
Malaika Arora Party Looks: मलाइका अरोड़ा हमेशा नए-नए डिज़ाइन के कपड़े पहनती हैं, जिसमें वह काफी कूल नजर आती हैं। उनका फैशन सेंस गजब का है, जिस वजह से फैंस उन्हें नए आउटफिट में देखना काफी पसंद करते हैं। मलाइका के स्टाइल को नजरअंदाज करना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप किसी पार्टी में जाने वाली हैं, तो उनके कुछ पार्टी वियर आउटफिट्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। आज हम आपको मलाइका अरोड़ा के कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।
Also read: तापसी का साड़ी हॉट अवतार मचा रहा है तहलका
रेड साड़ी
रेड कलर के थाई स्लिट साड़ी के साथ मलाइका अरोड़ा ने मैचिंग राउंड नेकलाइन वाला मिरर वर्क ब्लाउज़ पहना है। उनके साड़ी के पल्लू में फ्रिंज की डिटेलिंग है, जो लुक को बोल्ड बना रही हैं। स्टोन स्टडेड नेकपीस के साथ मलाइका ने ग्लॉसी मेकअप किया है। खुले बालों में उनकी अदाएं देखने लायक है।
हाई नेक गाउन
गोल्डन कलर के शिमर हाई नेक गाउन में मलाइका अरोड़ा सुपर हॉट लग रही हैं। आउटफिट में थाई स्लिट और पफ स्लीव्स की डिटेलिंग लुक को बोल्ड बना रही हैं। रैप अराउंड हील्स के साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल एक्सेसरीज कैरी किया है। मैट बेस मेकअप के साथ उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रखा है।
हॉल्टर नेक गाउन
इस फोटो में मलाइका ने लाइम ग्रीन कलर की गाउन पहनी हैं। इस डिजाइनर ट्यूल गाउन को अभिनेत्री ने फैशन डिजाइनर Millia London के कलेक्शन से पिक किया है, जिसके शीयर होने के कारण उनका लुक बोल्ड लग रहा था। इस गाउन में हॉल्टर नेक लाइन की डिटेलिंग है, जिसमें शियर फैब्रिक के साथ रफल डिज़ाइन बना है। ग्लिटरी आई मेकअप के साथ उन्होंने बालों को कर्ल करके ओपन रखा है।
वन शोल्डर गाउन
नेवी ब्लू कलर के वन शोल्डर गाउन में मलाइका अरोड़ा बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। थाई स्लिट डिटेलिंग वाले गाउन के साथ एक्ट्रेस ने पर्ल स्टडेड लेयर्ड नेकपीस पहना है, जो देखने में काफी सुंदर लग रहा है। ब्रॉन्ज आईशैडो के साथ एक्ट्रेस ने ड्यूई बेस मेकअप किया है और बालों को साइड पार्टिंग करके ओपन रखा है।
वेलवेट ड्रेस
ब्लैक कलर के वन शोल्डर वेलवेट ड्रेस के साथ मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक स्टॉकिंग और ब्लॉक हील्स पहना है। आउटफिट में प्लंजिंग नेक की डिटेलिंग खूबसूरत लग रही हैं। साइड पार्टिंग ओपन हेयर स्टाइल के साथ एक्ट्रेस ने स्मोकी आईज़ मेकअप किया है।
थाई स्लिट गाउन
आप भी मलाइका की तरह इस येलो थाई हाई स्लिट गाउन को वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। हालांकि,अगर आप हाई-स्लिट ड्रेस पहनने में सहज नहीं है, तो आप कोई भी येलो मैक्सी ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने मिनिमल एक्सेसरीज के साथ अपने बालों को पोनीटेल लुक दिया है।
