डेट आउटफिट इंस्पिरेशन
Perfect Date Outfit

Date Outfit Inspiration : पार्टनर के साथ खूबसूरत सी रोमांटिक डेट का एक छोटा सा ख्याल ही लड़कियों के लिए खुशी और एक्साइटमेंट से भरा हुआ होता है। और वे इस दिन को खास बनाने के लिए अपनी तरफ से हर तैयारी करती हैं और कोई भी चूक करना पसंद नहीं करती है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट प्लान कर रही हैं, और इस खास मौके के लिए कोई बेहतरीन आउटफिट खोज रही हैं। तो हम आपके लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के हॉट, सेक्सी और डेट परफेक्ट लुक्स लेकर आए हैं। जिन्हें देख आप अपने लिए एक बेहतरीन डेट आउटफिट चुन सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं।

Also read : आलिया भट्ट के लेटेस्ट लुक्स देख फैंस बोले, वाह आलिया: Alia Bhatt Latest Looks

सेलिब्रिटीज के ये खूबसूरत लुक्स देख आप भी चुन लीजिए अपने लिए आउटफिट : Date Outfit Inspiration

जाह्नवी कपूर का जादुई वाइन

जाह्नवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत और सुपर स्टाइलिश लुक्स को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी का ये लुक डेट के लिए एकदम फिट है, सेक्सी वाइन कलर ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ जाह्नवी ने ओपन मैसी हेयर स्टाइल और क्लासिक वाइन लिपस्टिक को कैरी किया है। इस लुक को रीक्रिएट कर आप भी अपने पार्टनर को दीवाना बना सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का रॉयल अंदाज

लाखों करोड़ों दिलों की धड़कन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस लुक से सभी को दीवाना बना दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने इस लुक में क्लासिक रेड ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ लॉन्ग धोती स्टाइल बॉटम को कैरी किया है। प्रियंका ने इस लुक को क्लासिक रेड लिप्स, पिंक ब्लश और मैचिंग ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया है। प्रियंका चोपड़ा का ये लुक इवनिंग डेट के लिए एकदम परफेक्ट है।

श्रद्धा कपूर का कैजुअल लुक

अगर अपनी खास डेट पर खूबसूरत देखने के साथ-साथ लुक को थोड़ा कैजुअल और कंफर्टेबल रखना चाहती हैं। तो श्रद्धा कपूर का ये लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। श्रद्धा ने इस लुक में पिंक कलर डिटेलिंग के साथ सिंपल व्हाइट ड्रेस को कैरी किया है। श्रद्धा इस लुक में बेहद क्यूट कर रही हैं। आप भी श्रद्धा के इस लुक को मिनिमल ज्वेलरी, नो मेकअप लुक और क्यूट हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।

करीना कपूर खान का हॉट रेड

करीना कपूर खान अक्सर अपने आउटफिट्स को बहुत ही कैजुअल तरीके से स्टाइल करती हैं, और बेहद खूबसूरत, स्टाइलिश और फैशनेबल नजर आती हैं। करीना का ये हॉट क्लासिक रेड ड्रेस डेट नाइट के लिए परफेक्ट फिट हो सकता है। इस लुक को करीना ने ग्लोइंग मेकअप, सिल्की हेयर स्टाइल और हाई हील्स के साथ कंप्लीट किया है। आप भी करीना का यह लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

खुशी कपूर का खास लुक

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी अपनी लुक्स को लेकर अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोरती रहती हैं। खुशी का ये खास रेड लुक डेट के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में खुशी ने रेड ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ स्टड इयरिंग्स और रेड लिपस्टिक वियर किये हैं। अगर आप भी खुशी की तरह हॉट और क्यूट दिखाना चाहती हैं, तो ये लुक आपके लिए परफेक्ट है।

आलिया का खास प्रिंटेड अहसास

सभी के दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट अपने हर लुक से सोशल मीडिया पर अपने फैंस का मन मोह लेती हैं। आलिया भट्ट का ये खूबसूरत ड्रेस उनके फैंस को काफी पसंद आया था। रोज पेटल्स से भरा फुल स्लीव फ्रंट कट बॉडीकोन ड्रेस परफेक्ट रोमेंटिक डेट वाइब दे रहा है। आप भी आलिया भट्ट का ये लुक मैचिंग हील्स और मिनिमल मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...