Neena Traditional Look: नीना गुप्ता एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें 60 की उम्र के बाद उतनी ही तवज्जो और प्यार मिल रहा है, जितना किसी कम उम्र की एक्ट्रेस को मिल रहा है। जल्दी ही नीना गुप्ता फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आने वाली हैं और इस फिल्म के प्रमोशन के लिए नीना ने शानदार ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहने हैं। आइए नजर डालते हैं नीना गुप्ता के टॉप और लेटेस्ट 5 ट्रेडिशनल लुक्स पर नजर।
ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी
अपनी आने वाली फिल्म ‘ऊंचाई’ के प्रीमियर के मौके पर नीना गुप्ता ने अपनी बेटी द्वारा डिजाइन की गई इस ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी को पहना। हॉल्टर नेक डिजाइन वाला ब्लाउज इस साड़ी का फोकल पॉइंट था। बाजू पर व्हाइट कलर का चौड़ा बॉर्डर लगा था, जिससे भी साड़ी निखर गई। इसके साथ अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए नीना ने चोकर पहना और हाथ में खूब सारे जंक कंगन। माथे पर बिंदी और बीच मांग में बंधे बाल और निकली लटें नीना गुप्ता की खूबसूरती बढ़ा रही थीं।
ग्रीन एंड यलो लहंगा
रॉ मैंगो ब्रांड के इस ग्रीन एंड यलो लहंगा में नीना गुप्ता कितनी प्यारी दिख रही हैं ना? उनका यह लुक इतना चीयरफुल है कि इसे किसी भी उम्र की महिला पहन सकती है। यलो घेरदार लहंगे के साथ ग्रीन ब्लाउज और गोल्डन थ्रेड एम्ब्रॉइडरी वाला ब्लाउज और दुपट्टा परफेक्ट दिख रहा था। इसके साथ नीना गुप्ता ने एमेरल्ड जूलरी सेट पहना था। हाथ में कांच की यलो चूड़ियां, माथे पर लाल बिंदी और खुले बालों में नीना की उम्र काफी कम लग रही है।
ब्लैक फ्लोरल साड़ी
डिजाइनर मृणालिनी राव की फ्लोरल साड़ी में नीना गुप्ता की खूबसूरती बढ़ गई है। यह साड़ी रोजाना पहनने के लिहाज से भी परफेक्ट है। इसके साथ हॉल्टर नेक वाला ब्लाउज इसे ग्लैमरस लुक दे रहा है। कानों में बड़े हैंगिंग ईयररिंग्स और हाथ में रेड चूड़ियां, साथ ही माथे पर लाल बिंदी, नीना का यह लुक सिम्पल और सोबर है।
लाइट पिंक साड़ी
पिचिका लेबल की इस व्हाइट और लाइट पिंक कलर की साड़ी में नीना गुप्ता उत्साह से भरी दिख रही हैं। यह प्योर सिल्क ऑरगेंजा फैब्रिक वाली साड़ी है, जिस पर हाथ से फ्लेमिंगो फ्लावर्स पेंट किए गए हैं। इस पर हाथ से कढ़ाई करके गोटा को भी लगाया गया है। इसके साथ नीना गुप्ता ने नूडल स्ट्रैप वाला ब्लाउज पहना है और बाल खुले रखे हैं। हाथ में लाइट पिंक चूड़ियां और माथे पर बिंदी से अपने लुक को कम्प्लीट किया है।
पीच पिंक साड़ी
नीना गुप्ता ने यह पीच पिंक कलर की साड़ी भी हाल ही में पहनी है। इसमें पूरी साड़ी पीच कलर की है लेकिन पल्लू पिंक कलर में है। यह साड़ी भी रॉ मैंगो ब्रांड की है। इस साड़ी के साथ नीना ने प्लीट्स नेकलाइन वाला ब्लाउज मैचिंग कलर में ही पहना है। इसके साथ बड़ी साइज के झुमके, माथे पर पिंक बिंदी और हाथ में सबसे हटके ब्लू कलर की चूड़ियां। नीना गुप्ता का यह लुक रिफ्रेशिंग है।