Mira Saree Looks: मीरा राजपूत कपूर ने शाहिद कपूर की पत्नी से हटकर एक अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि उनके ड्रेसिंग सेंस भी कमाल के हैं। वह जो भी पहनती हैं, उसमें लाजवाब दिखती हैं। हाल के दिनों में मीरा कपूर ने बेहद प्यारी साड़ियां पहनी हैं, जो शादी के दिनों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हैं। आइए नजर डालते हैं मीरा कपूर की वेडिंग इंस्पायर्ड 5 साड़ी लुक्स पर नजर।
मीरा कपूर की व्हाइट गोल्डन साड़ी
मीरा कपूर ने डिजाइनर अर्पिता मेहता और कुणाल की शादी में यह व्हाइट गोल्डन साड़ी पहनी थी। यह शिफॉन फैब्रिक में बनी साड़ी लग रही थी, और इसक साथ मीरा ने हैंड एम्ब्रॉइडरी वाली ब्लाउज को चुना। इस ब्लाउज पर मिरर वर्क भी था, जिससे साड़ी का पूरा लुक बढ़ गया था। इसके साथ मीरा ने कुंदन चोकर और मैचिंग मांगटीका को पेयर किया। उन्होंने बाल खुले रखे थे और हाथ में घड़ी पहनी थी।
मीरा कपूर की आयवरी साड़ी
मीरा कपूर ने अपनी ननद साना कपूर की शादी में रितिका मीरचंदानी की इस प्री ड्रेप्ड साड़ी को पहना था, जिसका कलर आयवरी था। इस साड़ी पर रेशम और डोरी वर्क किया हुआ था। साड़ी के पल्लू पर स्कैलप्ड ट्रिम्स भी थे। इस साड़ी को मीरा ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज, चंकी एम्बेलिश्ड ईयररिंगस और रिंगस के साथ पेयर किया था। बीच मांग वाले खुले बाल और सॉफ्ट ड्यूई मेकअप और न्यूड लिप्स के साथ वह बहुत प्यारी दिख रही थीं।
मीरा कपूर की ब्लश पिंक फ्लोरल साड़ी
मीरा कपूर ने एक फ्लोरल साड़ी पहनी थी, जिसके खूब चर्चे हुए थे। यह साड़ी अनीता डोंगरे लेबल की थी। यह साड़ी शिफॉन फैब्रिक की थी। इसे मीरा ने डायमंड ब्रेसलेट, पोलकी नेकपीस, सनग्लासेज और ब्लैक हैंडी बाग के साथ पेयर किया था। इस साड़ी के पल्लू ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया क्योंकि इसमें ग्रे कलर के टैसल लगे हुए थे।
मीरा कपूर की पेस्टल पिंक साड़ी
मीरा कपूर ने जयंती रेड्डी लेबल की हेयरलूम साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने बेहद स्टाइलिश तरीके से कैरी किया था। पूरी साड़ी प्लेन थी लेकिन साड़ी के बॉर्डर पर एम्ब्रॉइडरी के साथ कट वर्क डिजाइन बने हुए थे। मीरा कपूर ने इस साड़ी को सिर्फ माथापट्टी के साथ पेयर किया था। ब्लश पिंक शिमर मेकअप के साथ वह बहुत खूबसूरत दिख रही थीं।
मीरा कपूर की यलो सिल्क साड़ी
मीरा कपूर ने दिवाली के मौके पर यह यलो सिल्क साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर छोटे-छोटे फुल बनाए हुए थे और उस पर पिंक कलर के डॉट थे। इसी पोंक को ध्यान में रखते हुए मीरा कपूर ने पिंक जूलरी चुनी। रूबी नेकलेस और मैचिंग स्टड के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया था। जिन्हें शादी के अमुके पर हेवी लुक पसंद नहीं आता है, उनके लिए मीरा कपूर का यह यलो साड़ी लुक बेस्ट है।