Fusion Saree
Sonam Kapoor Fusion Saree Credit: Istock

Sonam Kapoor Saree: शादी हो या फिर हो एनिवर्सरी पार्टी साड़ी महिलाओं के लुक को निखारने में अहम भूमिका निभाती है। ये न केवल आपके लुक को ट्रेडिशनल टच देती है बल्कि आपको स्‍टाइलिश लुक भी प्रदान करती है। साड़ी तो हर कोई पहनता है लेकिन यदि आप अपने लुक को एन्‍हांस करना चाहते हैं तो अभिनेत्री सोनम कपूर की फ्यूजन साड़ी स्‍टाइल को रीक्रिएट कर सकते हैं। सोनम कपूर को बॉलीवुड की स्‍टाइल आइकन माना जाता है। यही वजह है कि महिलाएं उनके स्‍टाइल के आउटफिट अपने वॉर्डरोब में शामिल करना पसंद करती हैं। यदि आप भी भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं तो सोनम कपूर से इंस्‍पायर ये फ्यूजन साड़ी आइडियाज ट्राय कर सकते हैं।

सैटन टॉप विद साड़ी

Satin top with saree
Satin top with saree

अपने पार्टी लुक को एन्‍हांस करने के लिए आप अभिनेत्री सोनम कपूर का सैटन टॉप विद साड़ी लुक ट्राय कर सकते हैं। हाल ही में सोनम ने एक पार्टी में लाल रंग की सिंपल साड़ी के साथ सैटन का ऑफ व्‍हाइट रंग का आइवरी टॉप कैरी किया था। इस टॉप के दोनों तरफ ट्रेंस लगे हुए थे। अपने लुक को कंप्‍लीट करने के लिए सोनम ने कुंदन की ज्‍वेलरी और एलिगेंट मेकअप कैरी किया था। आप भी अपने वॉर्डरोब में इस प्रकार की ब्‍यूटीफुल साड़ी और टॉप को शामिल कर रॉयल लुक कैरी कर सकते हैं।

क्रोशे टॉप विद अर्थी साड़ी

यदि आप सोनम कपूर के फैन हैं तो उनकी क्रोशे टॉप विद अर्थी साड़ी लुक को शालीनता से फॉलो कर सकते हैं। हाल ही में एक फंक्‍शन में डिजाइनर मसाबा गुप्‍ता की चुनिंदा साड़‍ियों में से एक ये मड कलर की साड़ी और व्‍हाइट क्रोशे ब्‍लाउज सोनम की खूबसूरती को और अधिक बढ़ा रहा था। साड़ी में न्‍यूनतम वेज कढ़ाई और क्रोशे का काम किनारों पर किया हुआ था। सोनम ने साटन की साड़ी को क्रोशे टॉप के साथ मैच किया हुआ था। कम से कम मेकअप और ईयररिंग के साथ सोनम ने अपने लुक को कंपलीट किया था। आप भी सिंपल और सोबर लुक के लिए ये स्‍टाइल रेप्‍लीकेट कर सकते हैं।

साड़ी विद शर्ट जैकेट

Forest Inspire Saree
Forest Inspire Saree

सोनम अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ हमेशा एक्‍सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। उन्‍होंने एक फोटोशूट के दौरान क्‍लासिक साड़ी के पल्‍लू को अपनी कमर पर लपेटा था। जिसके साथ सोनम ने बिलोवी शर्ट पहनी थी जिसमें आरी और टिकी हैंड एम्‍ब्रॉयडरी थी। सोनम ने अपने लुक को एन्‍हांस करने के लिए शर्ट के ऊपर ब्‍लैक साटन जैकेट कैरी की हुई थी। इसे कॉम्‍प्‍लीमेंट करने के लिए हैवी स्‍टोन ज्‍वेलरी को टीम अप किया था। आप इस लुक को शादी और पार्टी में रिक्रिएट कर सकते हैं।

फॉरेस्‍ट इंस्‍पायर साड़ी

सोनम हमेशा ही अपने लुक और स्‍टाइल से फैंस का दिल जीत लेती हैं। ऐसे ही एक इवेंट में सोनम का फॉरेस्‍ट इंस्‍पायर लुक सामने आया। इसमें सोनम ने वान वैभव साड़ी कैरी की थी जिसमें विदेशी पक्षियों और जीव जंतुओं के चित्र बने थे। साड़ी को एक्‍स्‍ट्रा ऑर्डेनरी लुक देने के लिए सोनम ने इसके साथ लैपर्ड प्रिंट का शॉल स्‍टाइल किया। इसके अलावा साड़ी की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पन्‍ना ड्रॉप इयररिंग को मैच किया गया था। ये एक बेहतरीन लुक था जिसे आप आसानी से कैरी कर खुद को स्‍टाइलिश बना सकते हैं।

प्रिंटेड साड़ी विद फुल लैंथ जैकेट

अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में अनोखी क्‍लासिक साड़ी पहनकर सबका ध्‍यान अपनी ओर खींचा था। सोनम ने लाल फूलों की प्रिंट वाली साड़ी को सिल्‍क की लॉन्‍ग जैकेट के साथ स्‍टाइल किया था। आइवरी रंग की जैकेट पर बारीक वर्क था। सोनम ने साड़ी को फ्यूजन लुक देने के लिए रॉयल कमरबंध बांधा था। जिसे कंप्‍लीट करने के लिए हीरे और पुखराज की बालियां पहनी हुई थीं। यदि आप अपने वॉर्डरोब में रॉयल लुक को शामिल करना चाहते हैं तो ये साड़ी परफेक्‍ट च्‍वॉइस हो सकती है।