Hairstyle for Saree: भारतीय परीधान मानी जाने वाली साड़ी ना सिर्फ हमारी संस्कृति से हमे जोड़ती हैं बल्कि हमारी खूबसूरती में भी चार चांद लगाने के लिए काफी होती है। कोई खास आयोजन हो या फिर रोजाना पहनने के लिए साड़ी हर तरीके से आपको ओरों से हटकर दिखाना जानती हैं। ऐसे में अगर आप साड़ी के साथ ही अपने हेयरस्टाइल पर भी फोकस कर लें, तो लोगों की नजरें आप पर से हटना मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में अगर आपके पास हेयरस्टाइल के लिए अलग -अलग वेरायटी हो तो आपको हर बार एक जैसे लुक में नहीं रहना पड़ेगा। आपके लुक को साड़ी में ओर भी अट्रेक्टिव बनाने के लिए आज हम आपको 20 ऐसे हेयर स्टाइल बताने वाले हैं जो कि आपको बेहद ही खूबसूरत बना सकते हैं।
हाई पोनी

साड़ी में अगर आप अपने बालों से हाई पोनी बनाती हैं, तो यह आपको क्लासी लुक दे सकता हैं। सिर्फ क्लासी ही नहीं बल्कि आप इस लुक में काफी कंफर्टेबल भी फील कर पाएगी। हाई पोनी से आपको साड़ी में भी वेस्टर्न लुक मिल सकता हैं।
साइड पार्टीशन

साड़ी के लिए यह हेयरस्टाइल भी काफी अच्छा ऑप्शन हैं। इसके लिए आप अपने बालों कों साइड पार्टीशन में बांट लें। अब आप इन्हें हल्का- हल्का ट्विस्ट करने की कोशिश करें। इसके बाद ट्विस्ट किए हुए बालों को पीछे की तरफ ले जाकर हाफ पिन अप कर लें।
मैसी बन

साड़ी के साथ सबसे ज्यादा पॉप्यूलर हेयर स्टाइल मैसी बन ही है। अगर आप साड़ी में इंडीयन लुक चाहती हैं, तो आप भी इसे अपना सकती हैं।
हाई ब्रेडेड पोनी

अगर आप किसी ऑफिशियल पार्टी या फिर फार्मल लुक के लिए साड़ी पहन रही हैं तो आप इसके साथ हाइ ब्रेडेड पोनी बना सकती हैं। फार्मल लुक के लिए यह बेस्ट ऑप्शन हैं।
फ्रंट ट्विस्टेड

इस हेयर स्टाइल के लिए आप अपने पूरे बालों को खुला रख लें। अब आगे के बालों को ट्विस्ट करते हुए इन्हें पीछे की तरफ पिनअप कर लें। शादी या पार्टी के लिए यह बेस्ट हेयर स्टाइल हैं।
कर्ली टेल्स

अगर आपके बाल कर्ली हैं तो आप इस हेयर स्टाइल को अपना सकती है। इसके लिए आप अपने कर्ली बालों को आगे से थोड़ा लूज करके क्लिप अप कर लें।
सेंटर पार्टेड लो बन

अगर आप क्लासी और सिंपल लुक की तलाश कर रही हैं तो आपकी यह तलाश अब खत्म हो चुकी हैं। साड़ी के साथ आप इस हेयर स्टाइल में अपनी सादगी को बखुबी जता सकती हैं।
सेंटर पार्टेड ब्रेडेड स्टाइल

इस हेयर स्टाइल में आप किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगने वाली हैं। इस हेयर स्टाइल के लिए आप बीच की मांग निकाल लें। अब आगे से थोड़े बालों की गुथ कर चोटी बना लें। अब इसे हाफ पिन अप कर लें।
ब्रेडेड जूड़ा

शादी में ट्रेडिशनल लुक के लिए यह परफेक्ट हैं। इसे लिए आप सेंटर से पार्टीशन कर लें। इसके बाद बालों में ब्रेड्स बनाएं और इसका जूड़ा बना लें।
वन साइडेड ब्रेड

साड़ी में ज्यादातर लड़कियां साइड चोटी ही करती हैं। इसे आप वन साइडेड ब्रेड भी कह सकते हैं। इसके लिए आप ऊपर से सागर चोटी बनाना शुरू कर दें और फिर उसे साइड में करते हुए नीचे तक चोटी बनाते जाए।
स्लीक बन

क्लासी लुक पाने के लिए इन दिनों इस हेयर स्टाइल में काफी विलिव कर रही है। साड़ी के साथ क्लासी लुक पाने के लिए आप स्लीक बन के साथ कोई भी एक फूल भी लगा सकती है।
लो पोनी

साड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह दिखना चाहती हैं तो आप भी इस हेयर स्टाइल को अपना सकती हैं। इसके लिए आप बालों में आगे से फ्रेंच नॉट बना लें। अब नीचे की तरफ लो पोनी बांध लें।
साइड पार्टीशन पोनी

अगर आप भी मैसी हेयर स्टाइल पसंद करती हैं तो यह आपके लिए बेस्ट हैं। इस हेयर स्टाइल में आप काफी खूबसूरत नजर आएगी।
मरमेड ब्रेड

मैसी हेयर स्टाइल पसंद करने वाली लड़कियां इसे भी ट्राय कर सकती हैं। मरमेड ब्रेड में आप काफी सुंदर दिखने के साथ ही साथ लोगों के बीच अलग और हटकर दिख सकती हैं।
हाई बन

यंग एज गर्ल्स में इन दिनों हाई बन का क्रेज काफी बढ़ गया हैं। इस हेयर स्टाइल को आप वेस्टन ड्रेस के साथ ही साड़ी के साथ भी अपना सकती है। साड़ी में यह हेयर स्टाइल आपकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा देगा।
मिड बन

साड़ी के साथ अगर आप भी जूड़ा बनाना पसंद करती हैं तो आप इसे अपना सकती हैं। मिड बन आपको रोज के लुक से कुछ अलग बना सकता है। इस बन के साथ अगर आप बालों में गजरा लगा लेंगे तो आपका लुक और भी ज्यादा गॉर्जियस बन सकता हैं।
साइड पार्टेड लो बन

ट्रेडिशनल लुक के लिए आप साड़ी के साथ इस हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। साइड पार्टेड लो बन से आपको सिंपल क्लासी और एलिगेंट लुक मिल सकता हैं।
सिंपल ब्रेड

साड़ी या लहंगे के साथ आप इस हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। सिंपल ब्रेड हेयर स्टाइल में आप ना सिर्फ क्लासी बल्कि सादगी में भी सुंदर दिख सकती हैं।
ओपन हेयर

साड़ी में अपने आप को अगर आप सबसेे ज्यादा सुंदर दिखना चाहती हैं तो आप खुले बालों को ट्राय कर सकती हैं। वैसे भी अक्सर लड़कियों को यही लगता हैं कि वे खुले बालों में ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती हैं।
90 का लुक
90 के दशक का यह लुक आज भी लड़कियों को काफी पसंद हैं। साड़ी के साथ इस हेयर स्टाइल को अपना कर आप बेहद ही खूबसूरत दिख सकती हैं।
