लंबे और मीडियम लेंथ बाल कूल और स्टाइलिश नजर आएं इसके लिए आप डिफरेंट पोनीटेल हेयर स्टाइल ट्राय करें। चाहे ट्रेडीशनल वियर हो या वेस्टर्न वियर पोनीटेल सब पर एक शानदार लुक देती है। तो आइए नज़र डालते हैं डिफरेंट पोनीटेल हेयर स्टाइल पर।
कर्ली साइड पोनीटेल-
पोनीटेल की तमाम स्टाइलों में कर्ली साइड पोनीटेल युवतियों में विशेष लोकप्रिय है। कर्ली साइड पोनीटेल जींस-टॉप और सलवार-कमीज दोनों के ही साथ बढ़िया लगती है। इसे बनाने के लिए आपको अपने बाल कर्ल करने होंगे। कर्ली साइड पोनीटेल के बनाने के लिए बालों को साइड में लेते हुए ऊपर की ओर से रबर बैंड से बांध दें। हां, बालों में जेल लगाना या हेयर स्प्रे करना ना भूलें क्योंकि यह पोनीटेल स्लीक लुक में ज्यादा अच्छी लगती है।
रोप ब्रेड पोनीटेल-
अपने नाम के मुताबिक यह पोनीटेल बिलकुल रस्सीनुमा चोटी की तरह ही लुक देती है। यदि आपको क्लासिक लुक पसंद है तो आपको पोनीटेल का यह स्टाइल पसंद आएगा। रोप ब्रेड पोनीटेल बनाने में बहुत ही आसान है और इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगेगा। पहले अच्छी तरह बाल सुलझा लें और एक रबर बैंड ऊपर की ओर लगाएं। अब बालों को दो भागों में कर दोनों भागों को ट्विस्ट करें। अब इन ट्विस्ट किए गए भागों को एक-दूसरे पर ऊपर से नीचे तक ट्विस्ट करें और नीचे भी एक रबर बैंड लगा दें। लीजिए तैयार है आपकी रस्सीनुमा चोटी वाली पोनीटेल।
फ्रिजी लो पोनीटेल
फ्रिजी लो पोनीटेल सेलिब्रिटिज की पसंदीदा हेयर स्टाइल है। यह हेयर स्टाइल तब भी बनाई जा सकती है जब आपने बालों में शैंपू ना किया हो। फ्रिजी लो पोनीटेल बनाने के लिए बालों में जेल ज़रूर लगाएं। जेल लगाने के बाद बालों को रबरबैंड से बांध दें।
पिन-अप पोनीटेल
कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज तक में इन दिनों रेट्रो लुक पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि हेयर स्टाइल के मामले में भी रेट्रो फैशन पसंद किया जा रहा है। बैक कॉम्बिग करते हुए बालों का सामने की ओर पफ बनाएं। फिर बालों की ऊंची पोनीटेल बना लें। इस हेयरस्टाइल के साथ स्कार्फ या बो भी लगा सकती हैं। https://bit.ly/2MDMzXB
ये भी पढ़ें –
कैसे बनाएं घर पर हेयर प्रोडक्ट
अगर चाहिए स्वस्थ बाल तो अपनाएं ये 4 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
