Style Tips For Plus Size Women: किसी भी पार्टी में जाने के लिए आप हर तरह की तैयारियां करती हैं। कपड़ों और मेकअप से लेकर आप सभी चीज़ें अच्छी-अच्छी चुनती हैं। मेकअप तो आप ड्रेस के हिसाब से चुनती है लेकिन मेकअप से पहले सही ड्रेस का चुनना बेहद जरूर है। बिना अपने बॉडी टाइप के ड्रेस को यूं ही पहन लेना कई बार आपको लोगों के बीच फूहड़ दिखा सकता है। जिससे आपको बाद में महसूस होता है कि आपने किस तरह से ड्रेस को पहना है। ऐसे में अगर आप प्लस साइज हैं तो ड्रेस चुनना और भी अहम हो जाता है। यहां हम प्लस साइज वाली महिलाओं के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जो आपको पार्टी में एक एलिगेंट लेडी दिखा सकती हैं।
हैवी एम्ब्रॉयडरी से बचें

प्लस साइज महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली ड्रेस से बचना है। क्योंकि ज्यादा एम्ब्रॉयडरी वाली ड्रेस उन पर जंचेगी नहीं। इससे आप और भी ज्यादा मोटी नजर आएंगी। क्योंकि जब ड्रेस में ज्यादा एम्ब्रायडरी होती है तो उससे आपकी ड्रेस का लुक और हैवी नजर आता है। यदि आप मोटी है और मोटी के साथ आपका साइज भी प्लस है तो आप बिल्कुल भी इस तरह की ड्रेस को वियर न करें। बल्कि ऐसी एम्ब्रॉयडरी की पहनें जो थोड़ी लाइट हो या फिर पूरी ड्रेस एम्ब्रॉयडरी से भरी न हो।
ड्रेस के कपड़े का चुनाव
आप ये जान लें कि आप पर हमेशा कोई भी कपड़ा फॉल करता हुआ ही अच्छा नजर आएगा। क्योंकि आपकी बॉडी जिस तरह की है उस पर फूला हुआ या बहुत ज्यादा हैवी कपड़ा अच्छा लुक नहीं देगा। यदि आप मार्केट में नजर डालें तो आजकल बहुत से कपड़े ऐसे है जिनमें आप लुक बहुत ज्यादा ब्रोड नजर नहीं आएगा। जैसे कि जॉजर्ट, चिनोन, क्रेप और लाइक्रा। ये कपड़े इस तरह के है जो बॉडी को शेप देते है साथ ही इनमें आप अधिक मोटी नजर नहीं आती है। आप इनमें अपनी ड्रेस को बनवा भी सकती हैं।
कलर

कई बार आपने देखा होगा शादी में कई महिलाएं ऐसी होती है जिनका जिक्र इस बात पर हो रहा होता है कि वे कितनी मोटी है और क्या पहन कर आ गई हैं। रंग आपके शरीर के आकार पर बहुत अधिक प्रभाव डालते हैं। कई रंग ऐसे हैं जो आपको मोटा या पतला दिखाते हैं। अगर आप मोटी हैं तो बहुत ही ज्यादा ब्राइट रंग न पहने क्योंकि इस तरह के रंग आपके आकार को और अधिक दिखा सकते हैं। इसलिए आपको ध्यान रखना है कि आप एक ही रंग जैसे-ब्लैक, बोटल ग्रीन, नैवी ब्लू रंग पहने जो आपको पतला दिखाएंगे।
Read Also: महिलाएं अपनी बॉडी शेप के अनुसार ऐसे चुनें कोट: Coats For Body Shape
सूट पहनने वाली हैं तो रखें ध्यान
आपके सूट के लोअर में पेंट, शरारा या फिर प्लाजो है तो आपका कुर्ता लम्बा ही होना चाहिए। क्योंकि इससे आपका बैली फैट छुपता है। साथ ही इसे थोड़ा लूज बनवाएं क्योंकि यदि आप कुर्ता ज्यादा फिटिंग का पहनती हैं तो आप ज्यादा मोटी नजर आती हैं। साथ ही उठने बैठने पर आपका मोटापा ज्यादा नजर आता है। और ध्यान रखें कि यदि आप कुर्ता ए लाइन बनवाती है तो ज्यादा सुंदर नजर आती है। आपका बैली फैट भी छिप जाता है। और नैक लाइन की बात की जाए तो आप स्वीटहार्ट और वी नैक बनवा सकती है।
स्लीव्स चुनना है खास

प्लस साइज महिलाओं को ध्यान रखना होगा कि वे स्लीव्स में कट स्लीव्स को तो बिल्कुल भी नहीं पहनें। क्योंकि कट स्लीव्स में उनके हाथ बेहद मोटे नजर आएंगे तो वे ध्यान दें कि फुल स्लीव्स को ही पहनें। साथ ही उन्हें थोड़ी ढीली स्लीव्स पहननी चाहिए। क्योंकि ए लाइन या फिर अम्ब्रेला स्लीव्स से आपके हाथों का मोटापा छिप जाता है। और आपके हाथ परफेक्ट नजर आते है। स्लीव्स में आजकल और भी बहुत सारे स्टाइल चल रहे है।
लेगिंग पहने से बचें
यदि आपके पैर काफी हैवी हैं तो आपको ध्यान रखना होगा कि आपको कोई भी लोअर ऐसा नहीं पहनना चाहिए जो काफी टाइट हो। क्योंकि इससे पैर और भी मोटे नजर आते हैं। आपको लेगिंग या फिर टाइट जींस पहनने नहीं पहननी चाहिए। आपको उसकी जगह लूज फिट का कुछ भी पहनना चाहिए। इससे आपका लुक बेहतरीन नजर आएगा। तो ध्यान रखें कि ज्यादा टाइट लैगिंग को अपने वार्डरोब में शामिल न करें। इससे आपके लुक में आपको काफी चेंज नजर आएगा।
बड़े प्रिंटस नहीं पहनें

प्लस साइज महिलाएं प्रिंटस को देखकर नहीं पहनती है जिससे उनका शरीर और हैवी नजर आता है। ऐसे में जरूरी है कि आप बड़े प्रिंटस से बचें। क्योंकि बड़े प्रिंटस आपकी बॉडी के कर्वस को उभारते है। लेकिन प्लस साइज महिलाएं इन प्रिंटस में अजीब लगती हैं। उन्हें चाहिए कि वे छोटे प्रिंट्स को ही अपने वार्डरोब में शामिल करें। इससे उनका लुक बेहतरीन नजर आएगा। वे औरो के सामने फूहड़ नही लगेंगी। इसलिए छोटे प्रिंटस ही हमेशा खरीदे।
वर्टिकल स्ट्राइप्स वाली ड्रेस
प्लस साइज की महिलाओं को वेस्टर्न आउटफिट्स में वर्टिकल स्ट्राइप्स वाली ड्रेस ही पहननी चाहिए। इससे आप कम मोटी लगेंगी। आप चाहे नी लेंथ ड्रेस पहने या फिर लोंग ड्रेस आप किसी में भी यदि प्रिंटस पहनना चाहती है तो वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले प्रिंट्स ही पहनें। इनमें आप कलर्स कोई भी पहन सकती हैं। लेकिन इनमें व्हाइट और ब्लैक प्रिंटस पहने। आपका लुक डिफरेंट नजर आएगा। बस प्रिंटस में बहुत ज्यादा हैवी प्रिंटस नहीं पहने।
