Fashion Mistakes: हर महिला अपने आप को स्लिम देखना चाहती है और इसके लिए कई तरह की डाइट भी फॉलो करती हैं। लेकिन कई बार हमारे गलत ड्रेसिंग सेंस की वजह से स्टाइलिंग की मिस्टेक हमें मोटा दिखाती हैं। तो आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ स्टाइलिंग मिस्टेक्स के बारे में बता रहे हैं। अगर आप इन चीजों का ध्यान रखेंगे तो आप मोटे दिखने से बच सकते हैं। अगर आप स्लिम दिखना चाहती है तो आपको इस चीजों का ध्यान रखना होगा। किन चीजों का आइए जानते हैं।
गलत प्रिंट का चयन

कई बार अपनी पसंद के चक्कर में गलत प्रिंट्स का चयन आपको मोटा दिखा सकता है और आप मोटी नजर आती है। इसीलिए पतले दिखने के लिए मात्र फैब्रिक पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए, यह भी देखना चाहिए कि उसका प्रिंट कैसा है। क्योंकि ज्यादातर आउटफिट्स में गलत प्रिंट के चक्कर में महिलाएं मोटी दिखने लगती है। अगर आप प्रिंट पसंद करती हैं तो उसमें आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिन महिलाओं का बैली फैट ज्यादा होता है उन्हें हारिजांटल प्रिंट वाले कपड़ों की जगह वर्टिकल प्रिंट वाले आउटफिट्स का चयन करना चाहिए। इससे आप स्लिम भी दिखेंगी और लंबी भी दिखने लगेंगी।
अंडरगारमेंट्स का गलत चयन

यह बात सोचना लाजमी है कि अंडरगारमेंट्स हमें मोटा कैसे दिखा सकते हैं। तो हम आपको बता दें कि आपके अंडरगारमेंट्स आपके लुक को पूरा करते है। इसीलिए कई बार महिलाओं को ऐसा लगता है कि जब वह दिखती ही नहीं है तो क्या फर्क पड़ता है कुछ भी पहन लेते है। लेकिन आपको बता दें कि यह भ्रांति गलत है। अंडरगारमेंट्स का हमारे लुक के साथ हमारी पर्सनालिटी पर भी बहुत फर्क पड़ता है। अंडरगारमेंट्स का कभी भी ज्यादा टाइट और ढीली नहीं होना चाहिए। क्योंकि इससे भी मोटे नजर आते हैं।
रंग को देखकर करे चयन

कपड़ो का चयन हमेशा स्किन टोन के हिसाब से करना चाहिए। क्योंकि अगर आप स्लिम दिखना चाहती हैं तो आपको अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही कपड़ों के साथ रंगों का चयन करना चाहिए। हल्के रंग में हमारे बॉडी पार्ट्स को छुपा नहीं पाते और मोटा नजर आने लगते है। अगर आप स्लिम दिखना चाहती हैं तो डार्क कलर जैसे- ब्लैक, पर्पल, ब्लू, मेहरून ऐसे कलर का चयन करना चाहिए। हल्के रंग में मोटे नजर आते हैं इसीलिए हमेशा स्किन टोन के हिसाब से कपड़ों का चयन करना आपके लुक को और निखार सकता है।
एक्सेसरीज का गलत चुनाव

जब भी कपड़ों का चयन किया जाता है तो उसके साथ एक्सेसरीज का होना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि एक्सेसरीज ही है जो कि हमारे लुक को चार चांद लगा सकती है। लेकिन कई बार एक्सेसरीज आपके पूरे लुक को बदल भी सकती है। अगर आप गलत एक्सेसरीज का चयन करते हैं तो स्लिम दिखने की बजाय अजीब दिखने लग जाते है । इसीलिए कपड़ों के साथ हमेशा सही एक्सेसरीज का चुनाव करना बहुत जरूरी है।