Shruti Hassan Glamorous Looks
Shruti Hassan inspired Looks

Shruti Haasan Ethnic Looks: तेलगु, तमिल और बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्में देने वाली सुपर स्टार एक्ट्रेस श्रुति राजलक्ष्मी हसन अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक फैशन सेंस के लिए भी पसंद की जाती है। श्रुति हसन साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड फिल्मों और सिंगिंग में भी बेहतरीन कलाकार के तौर पर जानी जाती हैं। एक्ट्रेस श्रुति हसन सुपर टैलेंटेड होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए श्रुति के एथेनिक वार्डरोब से कुछ सुपर स्टाइलिश और ट्रेंडी आउटफिट आइडियाज लेकर आए हैं। जिन्हें देख इस वेडिंग सीजन आप भी श्रुति के आउटफिट रीक्रिएट कर सकती हैं।

इस वेडिंग सीजन खास इवेंट्स के लिए करें एक्ट्रेस श्रुति हसन का एथेनिक वार्डरोब चेक

टिशू सिल्क साड़ी में वायरल लुक

एक्ट्रेस श्रुति हसन का ये सुपर हॉट और ग्लैमरस टिशू सिल्क साड़ी लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और काफी पसंद किया गया है। इस लुक में श्रुति ने ब्रॉड गोल्डन बॉडर के साथ ब्लैक कलर की प्लेन टिश्यू सिल्क साड़ी को फुल स्लीव्स बैकलेस शिमरी ब्लाउज के साथ कैरी किया है। आजकल इस तरह की साड़ियां सेलिब्रिटीज के बीच काफी पॉपुलर हैं। आप भी हैवी स्टड इयररिंग्स और बिची वेव्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी में रॉयल लुक

एक्ट्रेस श्रुति हसन ने इस लुक में बेहद खूबसूरत और रॉयल क्रीम कलर की सिल्क साड़ी को मैचिंग हॉफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ ड्रेप किया है। श्रुति के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने इस बेहद खूबसूरत और सटल साड़ी को हैवी ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज किया है। आप भी इस तरह की लाइट कलर सिल्क साड़ी को हैवी कंट्रास्ट ज्वेलरी और ग्लोइंग मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

बनारसी सूट में सुपर स्टाइलिश लुक

एक्ट्रेस श्रुति हसन इस लुक में काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इस लुक में उन्होंने बनारसी सिल्क फैब्रिक का हॉफ स्लीव्स बोटनेक स्ट्रेट कट कुर्ता मैचिंग स्ट्रेट पेंट के साथ कैरी किया है। इस तरह का आउटफिट कंफर्टेबल होने के साथ सुपर स्टाइलिश लुक देता है। आप भी किसी इवेंट पर इसे ट्राई करना चाहती हैं, तो ट्रांसपेरेंट हिल्स और सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड झुमकों के साथ कैरी कर सकती हैं।

ब्लैक साड़ी में सुपर हॉट लुक

एक्ट्रेस श्रुति हसन अक्सर अपने एथेनिक लुक्स को लेकर नए-नए एक्सपेरिमेंट कर फैशन इंडस्ट्री में ट्रेंड सेट करती रहती हैं। ऐसे में श्रुति के इस साड़ी लुक की बात करें तो उन्होंने बेहद खूबसूरत ब्लैक सिल्क साड़ी को सुपर ट्रेंडी कॉरसेट ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। आप भी अपनी पुरानी सिल्क साड़ी को नया और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं। तो श्रुति के इस लुक से इंस्पिरेशन ले स्टाइल कर सकती हैं।

फॉरेस्ट ग्रीन सूट में मिनिमल लुक

एक्ट्रेस श्रुति हसन के एथेनिक वार्डरोब में अलग-अलग तरह के खूबसूरत और स्टाइलिश लुक्स आसानी से मौजूद हैं। इस लुक में श्रुति ने बेहद खूबसूरत फॉरेस्ट ग्रीन कलर के सिल्क सूट को मैचिंग बॉटम और दुपट्टे के साथ कैरी किया है। फॉरेस्ट ग्रीन कलर पर किया गया गोल्डन वर्क इसे यूनिक लुक दे रहा है। आप भी किसी इवेंट के लिए स्टाइलिश और मिनिमल लुक चाहती हैं। तो श्रुति के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर सटल मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...