अपनी आवाज के साथ इन ट्रेडिशनल साड़ी लुक्स से मदहोश कर रही हैं, श्रेया घोषाल: Shreya Ghoshal Saree
Shreya Ghoshal Saree Look

Shreya Ghoshal Saree: “दीवानी मस्तानी”और “मेरे ढोलना” जैसे सुपरहिट आइकॉनिक गाने देने वाली सिंगर श्रेया घोषाल की खूबसूरत आवाज का आज हर कोई दीवाना है। संगीत की दुनिया से अलग श्रेया घोषाल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के बीच कई तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। मीडिया पर बढ़िया फैन फॉलोइंग वाली श्रेया घोषाल आजकल इंडिया में काफी पॉपुलर हैं। अपनी आवाज से सबको मोहित करने वाली श्रेया घोषाल असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश और खूबसूरत हैं। आजकल श्रेया अपने ट्रेडिशनल साड़ी लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। आइए आज श्रेया घोषाल के साड़ी कलेक्शन से कुछ टिप्स लेते हैं।

Also read : न्यू ब्राइड कृति खरबंदा के ये वेकेशन लुक्स हैं हनीमून के लिए परफेक्ट: Kriti Kharbanda Vacation Looks

संगीत के साथ साथ बेहतरीन साड़ियों की भी शौकीन हैं, श्रेया घोषाल : Shreya Ghoshal Saree Looks

शाइनी रॉयल गोल्डन साड़ी

अपनी खूबसूरत आवाज से सभी को मोहित कर देने वाली सिंगर श्रेया घोषाल साड़ियों को ज्वेलरी के साथ कैरी करना पसंद करती हैं। इस लुक में श्रेया ने शाइनी बनारसी गोल्डन साड़ी को ब्लैक ब्लाउज के साथ कैरी किया है। श्रेया इस लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन साड़ी के साथ सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी, कर्ली हेयर स्टाइल और लाइट मेकअप कर लुक को कंप्लीट किया है। आप भी श्रेया का ये गोल्डन साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं।

रेड रिंकल्ड साड़ी

श्रेया घोषाल ने इस एथेनिक लुक में बेहद खूबसूरत डिजाइनर कट स्लीव्स ब्लाउज के साथ प्लेन खूबसूरत रेड साड़ी को कैरी किया है। श्रेया पर ये साड़ी का रेड कलर खूब जच रहा है और उन्होंने इस कैजुअल साड़ी को सुपर स्टाइलिश बनाने के लिए कमर पर बेल्ट को भी स्टाइल किया है। श्रेया घोषाल ने इस रेड रिंकल्ड साड़ी के साथ ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी ग्लासी मेकअप और कर्ली हेयर स्टाइल से लुक को कंप्लीट किया है। आप भी श्रेया के इस कैजुअल लुक को स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकती हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रीप्ड साड़ी

क्लासिक कलर कांबिनेशन ब्लैक और व्हाइट का मेल फैशन की दुनिया में एवरग्रीन है। श्रेया घोषाल का ये ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रीप्ड साड़ी लुक भी उन्हीं की तरह काफी एलिगेंट और खूबसूरत है। श्रेया ने इस लुक में खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रीप्ड साड़ी को ब्लैक वी नेक वेलवेट ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए श्रेया ने स्मोकी आई मेकअप और सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी से लुक को एक्सेसराइज किया है। आप भी श्रेया का ये साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं।

डार्क मरून बनारसी साड़ी

डार्क मरून बनारसी साड़ी में श्रेया घोषाल खूबसूरत नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। श्रेया घोषाल ने इस ट्रेडिशनल लुक में हैवी बनारसी साड़ी को मिनिमल ज्वेलरी जैसे हैवी गोल्डन झुमके और मैचिंग कंगन स्टाइल किए हैं। श्रेया ने हैवी साड़ी के साथ स्मोकी आई मेकअप और न्यूड ब्राउन लिप्स के साथ लुक को कंप्लीट किया है। आप भी इस तरह की हैवी साड़ियों को शादी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं।

प्रिंटेड साड़ी विद स्टाइलिश कोर्ट

श्रेया घोषाल का साड़ी कलेक्शन काफी यूनिक और स्टाइलिश है। श्रेया हर तरह की स्टाइलिश और डिजाइनर साड़ियां ट्राई करती हैं। इस लुक में श्रेया ने काफी स्टाइलिश फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी को कोट स्टाइल ब्लाउज के साथ वियर किया है। इस तरह की फ्लोरल प्रिंटेड साड़ियां लाइट वेट होती हैं, और आजकल काफी ट्रेंड कर रही हैं। श्रेया घोषाल इस स्टाइलिश लुक में काफी क्लासी और खूबसूरत नजर आ रही हैं।

प्री ड्रेप्ड रफल साड़ी

श्रेया घोषाल का ये सुपर स्टाइलिश रफल साड़ी लुक सोशल मीडिया पर उनके फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया। श्रेया ने इस लुक में मरून रफल साड़ी के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज स्टाइल किया है। इस साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए श्रेया ने हैवी इयरिंग्स, मैचिंग सर्कल रिंग्स और बिंदी के साथ एक्सेसराइज किया है। हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ मैसी हेयर बन काफी खूबसूरत लगता है। आप भी श्रेया का ये लुक ट्राई कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...