संजय गगनानी के फंकी लुक्स सबको आ रहे बेहद पसंद, आप भी कर सकते हैं ट्राई: Sanjay Gagnani Funky Looks
Sanjay Gagnani Funky Looks

Sanjay Gagnani Funky Looks : कुंडली भाग्य के पृथ्वी मल्होत्रा इन दिनों अपने सोशल मीडिया लुक्स से सभी को हैरान कर रहे हैं। इस एक्टर ने जहां अपनी दमदार और रियलिस्टिक एक्टिंग से दर्शकों का खून मनोरंजन किया, वहीं आजकल ये अपने ख़ास फैशनेबल अंदाज से सभी के दिलों में अपनी जगह बना रहे हैं। फंकी लुक्स की बात हो, और संजय गगनानी के बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। फंकी लुक्स में सबको पीछे छोड़ते हुए संजय गगनानी नई फैशन इनस्पो क्रिएट करते नजर आ रहे हैं। इस लेख में विशेष रूप से आप संजय के टॉप फाइव फंकी लुक्स के बारे डिटेल से जानेंगे।

Fashion Tips: बोल्ड एंड ब्यूटिफुल लुक चाहती हैं तो रेड एंड ब्लैक का कॉम्बिनेशन है बेस्ट

संजय गगनानी के शानदार फंकी लुक्स : Sanjay Gagnani Funky Looks

ब्लू अवतार

संजय गगननी एक बेहद फेमस एक्टर हैं, जिनके चाहने वालो की कमी नहीं है। इन दिनों उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तहलका मचा रखा है। बीते दिनों उन्होंने अपना एक खास ब्लू अवतार इंस्टाग्राम पर साझा किया, जो काफी यूनिक और काफी स्टाइलिश है। इस खास और कूल लुक से आप भी बेहद खास दिख सकते हैं। इस बेहद कूल और फंकी अवतार में संजय एक ब्लू कलर के ब्लेजर में नजर आए, जिसके लेफ्ट बॉटम में लगे येलो और व्हाइट पैच ने इसमें चार चांद लगा दिए। ब्लू ट्राउजर के साथ पेयर करने पर ये लुक बेहद खास लग रहा है।

व्हाइट स्क्रिबल

स्क्रिबल डे हर किसी के कॉलेज के दिनों की यादों को ताजा कर देता है, लेकिन अगर बात स्क्रिबल शर्ट्स की हो तो ये फैशन भी काफी खास है। आप भी संजय गगनानी की तरह स्क्रिबल शर्ट के फैशन को ट्राई कर सकते हैं। इस बेहद कैजुअल लुक में संजय एक व्हाइट स्क्रिबल शर्ट में नजर आए। मैसी हेयर और येलो फ्रेम ने संजय के इस लुक की कूलनेस को क्यूटनेस में बदल दिया। आप भी इस लुक को जरुर ट्राई करें। व्हाइट स्क्रिबल का ये लुक काफी खास है।

ड्रामा किंग

टैगलाइन टीशर्ट हमेशा से ट्रेंडिंग में रही हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ इस तरह का ट्राई करना चाहते हैं तो संजय ने आपको एक बेहतरीन ऑप्शन दिया है। ड्रामा किंग टैगलाइन की ये टीशर्ट दिखने में काफी कूल है। ब्लैक डेनिम जीन या ब्लू डेनिम जीन्स के साथ आप इसको पेयर करते हुए ट्राई कर सकते हैं। इस लुक में आप सिंपल और काफी एट्रैक्टिव नजर आयेंगे। ड्रामा किंग के अलावा आप कोई अन्य टैगलाइन भी ट्राई कर सकते हैं।

हॉट डेनिम लुक

डेनिम शर्ट्स हों या डेनिम ट्राउजर, ये हमेशा से ही फैशन की दुनिया में तहलका मचाती रही हैं। लेकिन इन सब में संजय गगनानी का लुक कुछ अधिक खास है। उनकी ब्लू डेनिम शर्ट में जहां कॉपर गोल्डन बटन्स ने जान डाली वहीं उनकी जीन ने भी इस लुक को बेहद खास बना दिया। अगर आप सिंपल और एलिगेंट चीज़ें पसंद करते हैं, तो ये सिंपल लुक आपको पसंद आने वाला है।

हेलो मिस्टर गगनानी

मिस्टर गगनानी का ये हेलो अवतार इतना खास है, कि अगर आप इस लुक को ट्राई करते हैं, तो आसपास से गुजरने वाला हर व्यक्ति आपसे प्रभावित हो जाएगा और आप से बात करना चाहेगा। व्हाइट हुडी के साथ ब्लू रिप्ड जीन्स और ब्लू डेनिम जैकेट वाला संजय गगनानी का यह लुक काफी ज्यादा खास है। आप संजय के इस लुक को अपने ऑफिस से लेकर मूवी आउटिंग या डिनर डेट तक, हर जगह कैरी कर सकते है।