शादी से लेकर पार्टी तक में खूब जचेगा लाल रंग, देखें फैंसी डिजाइन और करें स्टाइल: Red Outfits for Wedding
Red Outfits for Wedding

Overview:शादी से लेकर पार्टी तक में खूब जचेगा लाल रंग, देखें फैंसी डिजाइंस और करें स्टाइल : Red outfits for wedding

लाल रंग को हमेशा से ही प्यार और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि शादी और पार्टीज में अक्सर महिलाएँ लाल रंग में नजर आती हैं।

Red Outfits for Wedding: लाल रंग को हमेशा से ही प्यार और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि शादी और पार्टीज में अक्सर महिलाएँ लाल रंग में नजर आती हैं। चाहे शादी का जोड़ा हो, रिसेप्शन की साड़ी, या फिर पार्टी ड्रेस, लाल रंग में आप हमेशा सबसे अलग और आकर्षक दिखेंगी। आइए, देखते हैं कुछ फैंसी डिजाइंस और जानते हैं कैसे करें स्टाइल

Also read: लैवेंडर कलर के आउटफिट मानसून सीज़न में लगते हैं स्टाइलिश: Lavender Color Outfits

1. लाल लहंगा

शादी के मौके पर लाल लहंगा एक क्लासिक चॉइस है। इसे गोल्डन या सिल्वर ज़री वर्क के साथ पहनें। अगर आपके लहंगे में गोल्डन जरी वर्क है तो आप गोल्डन ज्वेलरी कैरी कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी या मिरर वर्क वाला लहंगा भी चुन सकती हैं। इन्हें पहन कर आप बेहद खुबसूरत और सबसे अलग लगेंगी।

2. लाल साड़ी

बात अगर लाला साड़ी की करें तो लाल साड़ी आप किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं। यह जितनी दिखने में सुन्दर लगती है उतनी ही आपके लुक को क्लासी बनाती हैं। अगर आप रिसेप्शन के लिए तैयार हो रहे हैं तो लाल बनारसी साड़ी एक अच्छा विकल्प है। इसे पर्ल ज्वेलरी और स्लीक बन के साथ स्टाइल करें। फैंसी लुक के लिए नेट साड़ी या सीक्विन वर्क वाली साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं।

3. लाल गाउन

लाल गाउन एक ऐसा आप्शन है जिसको कैरी करने से पहले आपको एक बार भी सोचने की जरूरत नहीं। किसी भी पार्टी फंक्शन के लिए लाल गाउन एक स्टाइलिश और गॉर्जियस आप्शन है। मेटैलिक हील्स और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ इसे पेयर करें। बॉडीकॉन गाउन या ए-लाइन गाउन, दोनों ही आपकी खूबसूरती को बढ़ाएंगे।

4. लाल अनारकली

अगर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो हमारा सुझाव है कि आप लाल अनारकली सूट को कैरी करें। इसे कुंदन ज्वेलरी और जैरी वर्क दुपट्टे के साथ पहनें। शादी की हल्दी या मेहंदी सेरेमनी के लिए भी यह अच्छा विकल्प है। यह दिखने में ट्रेडिशनल लुक देता है और बहुत ही प्यारा लगता है।

5. लाल कुर्ती

किसी भी कैज़ुअल पार्टी के लिए आप लाल कुर्ती को पहन सकते हैं, इसको आप पलाज़ो, पैंट्स या चूड़ीदार लेगिंग्स के साथ पहन सकते हैं। अगर आप स्लीवलेस कुर्ती या बेल स्लीव कुर्ती पहन तो यह दोनों ही बहुत अच्छे लगेंगे। क्योंकि अभी यह काफी ट्रेंड में भी हैं।

स्टाइल टिप्स:

बात अगर मेकअप की करें तो आप लाल रंग के आउटफिट के साथ न्यूड या सटल मेकअप करें। अगर आप बोल्ड लुक चाहती हैं, तो स्मोकी आइज़ और रेड लिप्सटिक का इस्तेमाल करें। यकीन मानिये यह बहुत ही बेहतरीन लगता है। इसके अलावा आप हेयरस्टाइल में खुले बाल, सॉफ्ट कर्ल्स, या फिर स्लीक बन, किसी भी हेयरस्टाइल को अपना सकती हैं। इसमें आप काफी ग्रेसफुल लगेंगी। साथ ही एसेसरीज़ में आप गोल्डन, सिल्वर, या कुंदन ज्वेलरी को अपना सकती हैं। यह आपके लुक को पूरी तरह कंप्लीट करता है।

तो ये हैं कुछ लाल रंग के फैंसी डिजाइंस जो आपके लुक को स्टाइलिश और ग्रेसफुल बनाते हैं। अगर आप इन सभी स्टाइल को अपनाते हैं तो आप सबसे हट के लगेंगे।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...