Kareena Kapoor/Shraddha Kapoor
Kareena Kapoor/Shraddha Kapoor Credit: Instagram/Kareena Kapoor/Shraddha Kapoor

Purple Color Fashion: आपको यह तो पता होगा कि पर्पल कलर इन दिनों फैशन में छाया हुआ है लेकिन आप में से अधिकतर लोगों को यह नहीं समझ आता होगा कि पर्पल कलर को किस तरह से स्टाइल किया जा सकता है। इसलिए हम आपके लिए पर्पल कलर की ड्रेसेज के लिए स्टाइलिंग टिप्स लाए हैं, वो भी सेलेब्स के लुक्स को ध्यान में रखते हुए। आइए सेलेब्स के 6 पर्पल कलर लुक्स से जानते हैं कि पर्पल कलर को किस तरह से स्टाइल किया जा सकता है। 

माधुरी दीक्षित ने यहां पर्पल कलर का लहंगा पहना है, जिसका ब्लाउज प्लेन है। यदि आप भी अप्रपल कलर का प्रिंटेड या वर्क वाला लहंगा पहन रही हैं, तो उसके साथ प्लेन ब्लाउज ही बनवाइए। यह आपके बोल्ड पर्पल कलर को ब्रेक डाउन करता है। इसी तरह किसी दूसरे कलर की नेकलेस पहनिए और यदि नेकलेस चंकी लुक में है तो इयररिंग्स को छोड़ दीजिए या छोटे साइज में पहनिए। 

काजोल ने यहां जरी वर्क वाली पर्पल साड़ी पहनी है, जिसका बॉर्डर गोल्डन कलर में है। इसके साथ काजोल ने अपने बाल खुले रखे हैं और गोल्डन कलर का चोकर पहना है। कान में कोई इयररिंग्स नहीं पहनी है और मिडिल पार्टिंग करके ट्रेडिशनल लुक भी आ रहा है। इसके साथ काजोल ने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है, जो इस पर्पल साड़ी को परफेक्ट लुक दे रहा है। 

बेबो का यह पर्पल लहंगा प्रिंटड लुक में है, जिसके साथ मैचिंग ब्लाउज तो है लेकिन दुपट्टा प्लेन है। इसके साथ बेबो ने ट्रेडिशनल गोदन जूलरी की बजाय ऑक्सीडाइज्ड जूलरी पहनी है। इसमें भी हसली, हाथ में चौड़े कड़े, कान में झुमके, उंगली में अंगूठियां और जूड़ा पिन उनके लुक को एन्हैन्स कर रहा है। माथे पर रेड बिंदी उनके पर्पल लुक को ब्रेक डाउन कर रही है। 

दीपिका के इस पर्पल साड़ी लुक की खूब तारीफ हुई थी और इसे माधुरी दीक्षित के पर्पल साड़ी लुक से जोड़ा गया था। दीपिका ने इस पर्पल साड़ी के साथ व्हाइट गोल्डन चोकर सेट पहना, जिसकी मैचिंग इयररिंग्स भी उन्होंने पहनी थी। मिडिल पार्टिंग करके जूड़ा बनाया था और मेकअप सटल रखा था, जिससे उनकी पर्पल साड़ी सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी रही। 

यह करिश्मा कपूर का लेटेस्ट लुक है, जिसके लिए उन्होंने पर्पल कलर का काफ्तान कुर्ता सेट पहना। इसकी नेकलाइन शॉर्ट नेक में है, जिस पर खूब सारे प्लीट्स भी हैं। व्हाइट फ्लोरल प्रिन्ट वाले इस काफ्तान कुर्ता सेट के साथ लोलो ने सिम्पल और छोटी व्हाइट इयररिंग्स पहनी हैं। मिडिल पार्टिंग वाले खुले बाल और लाइट ब्राउन लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रही है। 

श्रद्धा कपूर का यह पर्पल साड़ी लुक भले ही बिल्कुल नया न हो लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि उन्होंने इस पर्पल साड़ी को परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक दिया है। इस पर्पल साड़ी के साथ उन्होंने ग्रीन कलर का ब्लाउज पहना है, जो उनकी साड़ी के बॉर्डर से मैच कर रहा है। गोल्ड चोकर, गोल्ड झुमका, हाथ में गोल्डन चूड़ियां पहने वह परफेक्ट इंडियन एथनिक लुक में है। उनके इस लुक में इजाफा कर रहा है उनका व्हाइट गजरा लुक। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...