Green Color Traditional Dress: फैशन में बदलाव कई तरीकों से आता है। रंग और पैटर्न से लेकर सभी चीजें बदलती रहती है। और वह जरूरी भी है तभी हम फैशनेबल नजर आएंगे। नहीं तो एक ही तरह का स्टाइल उबाउ नजर आने लगेगा। यदि आप रंगों की बात करें तो आजकल ग्रीन कलर काफी फैशन में है। और ये गर्मी में यदि आप इस रंग को पहनते है तो आपको सुकून भी महसूस होता है। क्योंकि ये रंग पहनने के बाद शरीर को ठंडक पहुंचाता है। हरा रंग हरा, नीला और पीला से मिलकर बना होता है तो ये एक पावरफुल कलर हैं तो आप इसे किस तरह अपनी ड्रेस में शामिल कर सकती हैं आईए जानिए-
Also read: फैशन इंडस्ट्री में नया ट्रेंड जेंडर फ्लूइड फैशन तोड़ रहा है, फैशन स्टीरियोटाइप: Gender Fluid Fashion
ग्रीन कलर साड़ी
यदि साड़ी की बात की जाए तो वो हर मौके पर पहनी जा सकती है। हरी रंग की साड़ी में आपका लुक बेहद सोबर और रॉयल लगता है। क्योंकि ये रंग ही ऐसा होता है जो आपकी पर्सनैलिटी को उभारता है। इस रंग की साड़ी आप ओकेजन के हिसाब से खरीद सकती है। हरे रंग में आप साड़ी खरीदने जा रही हैं और आप चाहती है कि आपका लुक हैवी और रॉयल नजर आए तो आप इसमें दबका या फिर रेशम वर्क वाली साड़ी खरीदें इसमें आपका लुक बेहद शानदार नजर आएगा।
ग्रीन अनारकली सूट
आपको कुछ डिफरेंट पहनने का मन है तो आप अनारकली सूट को वियर कर सकती है। अनारकली सूट में आप फ्लोर लेंथ सूट पहने। इसका लुक और भी आकर्षित नजर आएगा। यह एक ड्रेस की तरह लगेगा। ग्रीन कलर तो वैसे भी इतना शुभ होता है कि इसे मेहंदी में तो खासकर ब्राइडल पहनती ही है। तो आप ग्रीन कलर में अनारकली सूट खरीद सकती हैं और इसके फैब्रिक की बात की जाए तो जॉर्जेट या फिर ब्रोकेड में आप इसको मौके के हिसाब से खरीद सकती हैं।
ग्रीन लहंगा
ग्रीन कलर का लहंगा बेहद खूबसूरत नजर आता है। आप इसमें यदि ग्रीन कलर का चुनाव कर रही हैं तो इसमें बोटल ग्रीन बेहद खूबसूरत नजर आता है। और इसके अलावा आप ग्रीन को कोई भी शेड्स अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती है। ग्रीन कलर के साथ आप कंट्रास्ट ब्लाउज और दुपट्टा लेती है तो आपका लहंगा और भी खूबसूरत लग उठेगा। कंट्रास्ट में आप यलो या फिर मर्जंटा जैसे कलर का चुनाव कर सकती है जो ब्राइट होने के साथ ग्रीन कलर के साथ बेहद खूबसूरत नजर आते है। ब्लाउज भी आप स्टाइलिश बनवाएं।
ग्रीन शरारा सूट
आपका मन शरारा सूट का है तो आप शरारा सूट में ग्रीन कलर ले सकती है। इसमें आप फैब्रिक जॉर्जेट,नेट या क्रेप में ले तो ज्यादा अच्छा है क्योंकि शरारा का लुक फॉल करते हुए फैब्रिक में ज्यादा अच्छा आता है। और आपके लुक को स्लिम और स्टाइलिश लुक देता है। ग्रीन कलर का शरारा सूट आप किसी भी पार्टी में या फिर किसी की मेहंदी में पहनकर जाएंगी तो बेहद खूबसूरत नजर आएगा। इसमें वर्क इस तरह का हो जो आपको चुभे नहीं जैसे कि रेशम का वर्क इसमें काफी सुंदर लगता है। रेषम वर्क यदि थोड़ा कलरफुल हो तो बोटल ग्री कलर पर काफी सुंदर नजर आता है।
