नुसरत भरूचा के इन इयररिंग्स को बनाएं अपने वार्डरोब का हिस्सा: Celebrity Earrings
Nushrat Bharucha Earrings

Celebrity Earrings: ड्रीम गर्ल, प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी नुसरत भरूचा रियल लाइफ में बेहद ही स्टाइलिश हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर नुसरत ना केवल अपने नए प्रोजेक्ट्स के बारे में लोगों को बताती रहती हैं, बल्कि अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर करती हैं।

उनका हर लुक एकदम डिफरेंट व स्टाइलिश होता है। नुसरत के स्टाइल की खास बात यह है कि वह सिर्फ अपने आउटफिट या मेकअप ही नहीं, बल्कि एक्सेसरीज पर भी उतना ही ध्यान देती हैं। अक्सर नुसरत बेहद ही स्टाइलिश इयररिंग्स पहने हुए नजर आती हैं। अगर आपको भी मिनिमल लेकिन स्टाइलिश एक्सेसरीज पहनना अच्छा लगता है तो आप नुसरत के लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको नुसरत भरूचा के कुछ स्टाइलिश इयररिंग्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप भी पहनकर अपने लुक्स को खास बना सकती हैं-

पहनें गोल्ड टोन्ड स्टेटमेंट इयररिंग्स

यूं तो गोल्ड इयररिंग्स में हम केवल सिंपल स्टाइल को ही पहनना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप एक डिफरेंट स्टाइल इयररिंग्स पहनने का मन बना रही हैं तो नुसरत भरूचा के इस लुक्स से आइडिया लें। इस लुक में नुसरत ने गोल्ड टोन्ड इयररिंग्स को स्टाइल किया है। इस लॉन्ग इयररिंग्स को इंडियन और वेस्टर्न वियर दोनों के साथ आसानी से पहना जा सकता है। अगर आप किसी खास अवसर के लिए तैयार हो रही हैं तो ऐसे में आप इस गोल्ड टोन्ड स्टेटमेंट इयररिंग्स को पहनें।

पहनें व्हाइट राउंड इयररिंग्स

अगर आप बहुत अधिक हैवी इयररिंग्स स्टाइल नहीं करना चाहती हैं, लेकिन फिर भी अपने लुक को स्टनिंग बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप नुसरत भरूचा की तरह व्हाइट राउंड इयररिंग्स पहन सकती हैं। वेस्टर्न वियर के साथ इस तरह के इयररिंग्स बहुत ही अच्छे लगते हैं। आप केजुअल डे आउट के लिए इस तरह के स्टाइलिश राउंड इयररिंग्स पहनने पर विचार करें। इसके बाद आपको अन्य एक्सेसरीज को कैरी करने की जरूरत महसूस नहीं होगी।

पहनें डबल इयररिंग्स

कुछ समय पहले तक इयरकफ काफी पसंद किए जा रहे थे। लेकिन अगर आप अपने पूरे कान को कवर नहीं करना चाहती हैं, लेकिन फिर भी एक यूनिक इयररिंग पहनने का मन बना रही हैं तो नुसरत की तरह डबल इयररिंग्स को स्टाइल करें। इसमें डायमंड इयररिंग्स के साथ आप एक अलग से पेयर को कान में स्टाइल कर सकती हैं। दूसरे पेयर की खासियत यह होती है कि इसके लिए आपको अलग से पियर्सिंग करवाने की जरूरत नहीं होती है। इस तरह आपकी एक्सेसरीज बेहद ही स्टाइलिश लगती है।

पहनें स्टड इयररिंग्स

यह एक बेहद ही एलीगेंट इयररिंग्स हैं, लेकिन देखने में काफी अच्छे लगते हैं। अगर आप केजुअल्स में खुद को स्टाइल कर रही हैं तो ऐसे में मिनिमल लुक में आप स्टड इयररिंग्स पहन सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स किसी भी आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। इन्हें कभी भी और किसी भी अवसर पर आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

पहनें लॉन्ग स्टेटमेंट इयररिंग्स

इन दिनों इयररिंग्स में आपको अनगिनत वैरायटी मिल जाएगी। आप बस अपनी पर्सनैलिटी, लुक्स व ओकेजन के अनुसार इन्हें चुनना होता है। मसलन, अगर आप किसी खास अवसर या फिर नाइट पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं तो ऐसे में आप नुसरत भरूचा की तरह लॉन्ग स्टेटमेंट इयररिंग्स पहन सकती हैं। इस तरह के लॉन्ग इयररिंग्स से आपका चेहरा भी लम्बा व पतला लगता है और आपका लुक भी कंप्लीट होता है।

पहनें ड्रॉप इयररिंग्स

ड्रॉप इयररिंग्स एक ऐसा स्टाइल है, जो कभी भी ट्रैंड से आउट नहीं होता है। इसे आप केजुअल्स से लेकर पार्टीवियर में आसानी से पहन सकती हैं। नुसरत ने भी इस लुक में ड्रॉप इयररिंग्स को स्टाइल किया है। ब्लैक आउटफिट के साथ इस तरह के ड्रॉप इयररिंग्स बेहद ही ग्रेसफुल लग रहे हैं। अगर आप भी मिनिमल एक्सेसरीज में एलीगेंट लुक चाहती हैं तो ऐसे में ड्रॉप इयररिंग्स को स्टाइल करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

पहनें झूमके

अगर आपने एथनिक वियर जैसे साड़ी या सूट पहनने का मन बनाया है तो उसके साथ झूमके यकीनन बेहद ही अच्छे लगेंगे। इन दिनों झूमकों में भी कई तरह की वैरायटीज हैं, जिन्हें  आप अपने आउटफिट की कलर स्कीम और पैटर्न को ध्यान में रखकर पहन सकती हैं। नुसरत ने इस लुक में ऑक्सीडाइज्ड झूमकों को स्टाइल किया है। लेकिन आप सिल्वर से लेकर गोल्ड टोन्ड झूमके पहन सकती हैं। वहीं अगर आप किसी पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं तो बिग साइज झूमके या फिर टू व थ्री टियर झूमकों को स्टाइल किया जा सकता है।  इससे एथनिक वियर में आपका लुक काफी अच्छा लगेगा।

पहनें गोल्डन हूप्स इयररिंग्स

हूप्स इयररिंग्स वेस्टर्न वियर के साथ काफी अच्छे लगते हैं। हालांकि, जब भी हूप्स को स्टाइल करने की बात होती है तो लड़कियां बिग साइज हूप्स इयररिंग्स ही पहनती हैं। जबकि आप इसमें कई साइज व लुक्स कैरी कर सकती हैं। नुसरत ने भी इस लुक में गोल्डन हूप्स इयररिंग्स को स्टाइल किया है। लेकिन उनके हूप्स इयररिंग्स का साइज छोटा है, जिसके कारण उनका लुक काफी बैलेंस लग रहा है। अगर आप मिनिमल तरीके से खुद को स्टाइल करना चाहती हैं तो नुसरत की तरह गोल्डन हूप्स पहन सकती हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...