हिंदू धर्म से है नीता अंबानी की साड़ी का कनेक्शन, लाल जोड़े में दुल्हन जैसा लुक, देखिए तस्वीरें: Nita Ambani Saree Looks
Nita Ambani Saree Looks

हिंदू धर्म से है नीता अंबानी की साड़ी का कनेक्शन, लाल जोड़े में दुल्हन जैसा लुक, देखिए तस्वीरें : Nita Ambani looks

बात अगर नीता अंबानी की करें तो उनके कपड़े और उनका लुक देख कर ही मन को भा जाता है।

Nita Ambani Saree Looks: अंबानी परिवार जो हमेशा लाइम लाइट में बना रहता है, खुद के घर शादी हो या किसी और की शादी, अगर ये परिवार कहीं पहुच जाये तो इन्हें लेकर ख़बरों का सिलसिला न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। बात अगर नीता अंबानी की करें तो उनके कपड़े और उनका लुक देख कर ही मन को भा जाता है। अब इस लाल साड़ी में ही देख लीजिये। अंबानी परिवार इस समय अपने छोटे लाडले बेटे अनंत अंबानी की शादी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं।

लेकिन इससे पहले अंबानी परिवार ने 50 जोड़ों की शादी का कार्यक्रम रखा। और यह रेड साड़ी नीता अंबानी ने उस ही समय पहनी थी। नीता अंबानी इस रेड साड़ी में इतनी खुबसुरत लग रही थी, कि मानों नजर ठहर गई। वाकई इस साड़ी में उनका लुक बहुत ही बेहतरीन दिखाई दे रहा है। तो चलिए देखते हैं नीता अंबानी की सारी के कुछ खास कलेक्शन:

Also read : तापसी का साड़ी हॉट अवतार मचा रहा है तहलका, आप भी कर सकती हैं स्टाइलिश साड़ी को ट्राई

6 महीने में तैयार हुई है ये साड़ी:

नीता अंबानी ने अपने बेटे की शादी में एक खास साड़ी पहनी, इसको इसलिए खास कहा जा सकता है क्योंकि इसको बनाने में 6 महीने लगे हैं। ग्रीन बेस पर मल्टी कलर वर्क वाली साड़ी, जिसका नाम रंगकाट साड़ी है, और इस साड़ी को खास नीता अंबानी के लिए तैयार किया गया है। इस साड़ी में बहुत ही सुन्दर लग रही हैं, उस पर उन्होंने जो हेयर स्टाइल बनाया है इससे उनका लुक और भी ज्यादा खुबसूरत लग रहा है।

तुषार सिल्क साड़ी में नीता अंबानी:

एक खास मौके पर नीता अंबानी का बेहद खूबसूरत और रॉयल लुक नजर आया, जिसमें उन्होंने साड़ी कैरी की है, नीता अंबानी की यह साड़ी भागलपुरी सिल्क है, जिसको तुषार स्लिक भी कहा जाता है। इस साड़ी के ऊपर सुजानी एम्ब्रॉयडरी हुई है और क्रीम कलर की साड़ी के साथ मैचिंग ग्रीन कलर का ब्लाउज है, जो बहुत ही खुबसुरत लग रही हैं।

गुलाबी मलबरी सिल्क की साड़ी:

इस गुलाबी साड़ी में नीता अंबानी का लुक जितना सिंपल लग रहा है उतना ही यूनिक लग रही। गुलाबी मलबरी सिल्क की साड़ी जिसके साथ उन्होंने डीसेंट सी ज्वैलरी कैरी की है। हाथों में कंगन, अंगूठी और गले में नेकलेस जिसने उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

चमकदार सोने की जरी से बनी है ये साड़ी:

इस चमकदार सोने की जरी और इंडियन रेशम से बनी ये ब्लैक साड़ी नीता अंबानी पर काफी सुन्दर लग रही है। इस साड़ी को बनने में 45 दिन लगे थे। इस साड़ी के साथ हेवी कान के बाले जो इस साड़ी में नीता अंबानी के लुक को और ज्यादा निखार रहे हैं।

इस साड़ी को तैयार करने में लगे पूरे 40 दिन:

गुलाबी रंग की यह चमकदार जरी और शानदार मलबरी रेशम से बुनी हुई साड़ी., जो नीता अंबानी के लुक को अट्रैक्टिव बना रही है। इस साड़ी को बनाने में विजय मौर्य, शगुन मौर्य और उनकी टीम को 40 दिन लगे थे।

तो ये हैं नीता अंबानी की साड़ी के कुछ कलेक्शन, जिसको कैर्री करने के बाद वह बहुत ही प्यारी लग रही है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...