Nayanthara Saree Looks: साल 2003 में आई मलयालम फिल्म ‘मनासीनाकाड़े’ से डेब्यू करने वाली साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा आज सिर्फ साउथ ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर है। जितनी नयनतारा अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं उससे कहीं ज्यादा अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। नयनतारा वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल हर लुक और ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लगती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा नयनतारा के साड़ी लुक्स की चर्चाएं होती हैं। जब कभी भी वे किसी भी इवेंट, फंक्शन में साड़ी पहन कर आती हैं तो सभी का ध्यान उन्ही की ओर होता है, और हो भी क्यों न उनका रॉयल लुक इतना जबरदस्त होता है कि सभी की नजरे उन्हीं पर टिकी रहती हैं।
आए दिन नयनतारा साड़ी लुक्स की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसे देखकर कई लोग इंप्रेस होते हैं और उनके साड़ी लुक्स को रिक्रिएट करते हैं। नयनतारा को साड़ी से इतना खास लगाव है कि उन्होंने अपनी शादी में लहंगे की जगह साड़ी को चुना। नयनतारा छोटे से बड़े हर मौके पर एक से बढ़कर एक साड़ी पहनी नजर आती हैं। अगर आप भी साड़ी लवर हैं, तो नयनतारा के साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। जब आप नयनतारा की तरह साड़ी को स्टाइल करेंगी तो हर कोई आपका फैन हो जाएगा।
Also read : अभिनेत्री नयनतारा की ये 3 बेस्ट फिल्में ज़रूर देखें: Nayanthara Best Films
ग्रीन ऑर्गेंजा

नयनतारा ने पेस्टल ग्रीन ऑर्गेंजा साड़ी पहनी हुई है इसके साथ उन्होंने रेड डायमंड एमरार्ल्ड ज्वैलरी कैरी की हुई है, ज्वैलरी उनके लुक को रॉयल बना रही है। यह साड़ी बहुत लाइट है और दिखने में बहुत खूबसूरत है। इस साड़ी को आप किसी भी फंक्शन में कहीं पर भी आसानी से कैरी कर सकते हैं।
ब्यूटीफुल ब्लैक साड़ी

नयनतारा ने यहां प्लेन ब्लैक साड़ी पहनी है जिससे डिजाइनर ब्लाउज के साथ पेयर किया गया है। स्टाइलिश ब्लैक एंड व्हाइट ब्लाउज ने नयनतारा की साड़ी लुक में चार चांद लगा दिए हैं। आप भी किसी भी फंक्शन में इस तरह का क्लासी और स्टाइलिश लुक ले सकती हैं।
ग्रीन और गोल्डन साड़ी

ग्रीन और गोल्डन कलर की इस एलिगेंट साड़ी के साथ नयनतारा ने खूबसूरत ज्वेलरी पहनी है जो उन पर खूब जच रही है। उन्होंने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए साड़ी के मैच की ग्रीन बिंदी लगाई है और बाल खुले रखे हैं।
ग्रे कलर साड़ी

नयनतारा ने यहां पर ग्रे कलर साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने स्ट्रिप ब्लाउज पहना हुआ है। इस सिंपल सोबर साड़ी के साथ उन्होंने ओक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनी है जो उनके लुक को काफी सुंदर बना रही है। अगर आप अपने लुक को सिंपल, सोबर और क्लासी रखना चाहते हैं तो यह साड़ी आपके लिए बेस्ट रहेगी।
लाइट ग्रीन कॉटन साड़ी

अगर आप ऑफिस या फिर किसी भी ओकेजन के लिए सिंपल साड़ी ढूंढ रहे हैं तो यह साड़ी आपके लिए परफेक्ट रहेगी। नयनतारा ने यहां लाइट ग्रीन कॉटन की साड़ी पहनी हुई है जो बेहद सिंपल और सुंदर है। अगर आप ऑफिस जाने के लिए यह लुक रखना चाहती हैं तो आप एक हाथ में घड़ी भी पहन सकती हैं।
