Magnet Pyrite Accessories: स्ट्रगल और परेशनी हर किसी की लाइफ का एक हिस्सा है जिसे चाहते ना चाहते हर किसी को फेस करना ही पड़ता है। लेकिन वहीं कुछ ऐसे तरीके भी हैं जिनकी मदद से इन परेशानियों को कुछ कम किया जा सकता है। ऐसा ही एक असरदार तरीका है जैमस्टोन्स पहनना। रत्न शास्त्र के अनुसार, यह रत्न या जैम्स हमारी ज़िंदगी में बहुत प्रभाव डालते हैं और इसी रत्न शास्त्र में एक ‘मनी-मैगनेट’ यानी ‘धन चुंबक’ नाम का एक रत्न है। जी हां! “मनी मैगनेट” मतलब कुछ ऐसा जो पैसे को अपनी ओर खींचे और इस पत्थर का नाम है ‘पाइराइट’। तो आइए आपको पाइराइट के बारे में बताते हैं,
Fashion Tips: बोल्ड एंड ब्यूटिफुल लुक चाहती हैं तो रेड एंड ब्लैक का कॉम्बिनेशन है बेस्ट
क्या है पाइराइट?
पाइराइट, आयरन और सल्फर का एलॉय है जिसके कारण यह देखने में बेहद ही चमकदार और अट्रैक्टिव होता है। इसे रत्न शास्त्र में ‘मनी मैगनेट’ यानी ‘धन चुंबक’ की उपाधि दी गयी है। क्रिस्टल हीलिंग के अनुसार, इस क्रिस्टल को अपने पास रखने से धन और प्रसिद्धि मिलती है।
पाइराइट के शानदार बेनिफिट्स
- धन को आकर्षित करता है।
- एनर्जी लेवल और वाइटेलिटी को बूस्ट करता है।
- नेगेटिव एनर्जीज़ को दूर करता है।
- जीवन का ऐम या लक्ष्य निर्धारित करने में मदद करता है।
- सेल्फ-कॉन्फिडेंस को बढ़ावा देता है।
- पर्सनालिटी को अट्रैक्टिव बनाता है।
बड़ी ही फायदेमंद हैं, ये पाइराइट एक्सेसरीज : Money Magnet Pyrite Accessories
हीलिंग ब्रेसलेट

पाइराइट से बना यह ब्रेसलेट कारगर होने के साथ साथ देखने में भी बहुत सुंदर लगता है। आपको इसे अपने राइट हैंड में पहनना होगा ताकि यह अपना असली काम कर पाए। आपको ओरिजिनल पाइराइट का ब्रेसलेट ऑफलाइन या अन्य कई ऑनलाइनवेबसाइट पर मिल जाएगा जिसकी कीमत अराउंड 900 रुपए है ।
पाइराइट नेकलेस

वैसे तो यह पाइराइट क्रिस्टल नेकलेस बेहद स्टाइलिश है लेकिन क्रिस्टल हीलिंग के अनुसार इसे पहनने का मुख्य कारण पैसा और प्रसिद्धि है। इसमे हुक अटैचमेंट दिया गया है जो इसे इजी टू यूज बनाता है। अगर आप अपने रोजमर्रा के जीवन में इसका उपयोग करते हैं तो इससे आपको स्वास्थ्य और धन लाभ मिलेगा और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहेगी।
पाइराइट स्टड इयररिंग्स

क्या फैशन और रत्न शास्त्र का कोई तालमेल हो सकता है? जी हां! और यह पाइराइट स्टड्स उसी का एक नमूना है। इनमें लगने वाला पाइराइट प्राकृतिक, बिना पॉलिश किया हुआ और बिना काटा हुआ होता है। इसे हाथ से चुने गए पाइराइट्स से बनाया गया। यह आपको ऑफलाइन या अन्य कई ऑनलाइन वेबसाइट पर मात्र 1400 रुपए में मिल जाएंगे।
पाइराइट जियोड़ रिंग

यह रिंग देखने में बेहद ही स्टाइलिश है। इसे मेल और फीमेल दोनों ही कैरी कर सकते हैं। इसमें प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले क्रिस्टल्स को उनके नैचुरल कट को ऐज इट इज़ बनाए रखते हुए रिंग मोल्ड्स पर रखा गया है। धन आकर्षण के साथ साथ यह आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बूस्ट करेगी।
पाइराइट क्रिस्टल पेंडेंट

संस्कृति और स्टाइल का समावेश यह पेंडेंट बेहद ही सुंदर है। इसमें एक पाइराइट क्रिस्टल को बिना काटे-छांटे नेचुरल फॉर्म में ही लॉकेट मोल्ड में रखा जाता है जिससे पहनने वाले को ज़्यादा से ज्यादा इसका बेनिफिट मिल पाए। यह आपको धनवान बनाने के साथ साथ आपके जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने में भी हेल्प करेगा।
