Sara Ali Khan
Sara Ali Khan Ethnic Looks

Ethnic Looks for Eid 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि अपने यूनिक फैशन सेंस से इंडस्ट्री में अगल पहचान बनाई है। जी हां…सारा अली खान के फैशन सेंस की बात करें। तो वे वेस्टर्न लुक्स और खासकर अपने एथेनिक लुक्स से लोगों का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में आप भी ईद के खास मौके पर एथेनिक में कुछ यूनिक और स्टाइलिश की तलाश में हैं। तो आपको बता दें, सारा अली खान का वार्डरोब ईद के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है। जिसमें खूबसूरत अनारकली, स्टाइलिश पेप्लम और ट्रेडिशनल अंगरखा सूट लुक्स मौजूद हैं। जिन्हें आप इस फेस्टिवल सीजन सटल मेकअप और बढ़िया हेयर स्टाइल के साथ ट्राई कर सकती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के स्टाइलिश एथेनिक आउटफिट्स देख करें ईद पर स्टाइल

लॉन्ग कुर्ता-चूड़ीदार लुक

एक्ट्रेस सारा अली खान के एथेनिक सूट लुक्स अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में सारा के इस खास आउटफिट की बात करें। तो उन्होंने वाइब्रेंट पर्पल कलर के लॉन्ग स्ट्रेट कट कुर्ते को मैचिंग कलर चूड़ीदार के साथ कैरी किया है। जिसका हैवी गोल्डन लेस वर्क और वी नेक डिजाइन एकदम खास है। इसके अलावा सारा ने इस आउटफिट को कंट्रास्ट कलर ऑर्गेंजा दुपट्टे, मैचिंग जूतियों और चांदबालियों के साथ स्टाइल किया है।

ग्लैमरस ट्रेडिशनल लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने इस लुक में रॉयल ब्लू कलर के बेहद खूबसूरत अंगरखा स्टाइल अनारकली सूट को कैरी किया है। हैवी गोल्डन लेस वर्क के साथ रॉयल ब्लू अनारकली ईद के खास मौके के लिए बढ़िया ऑप्शन है। जिसे सारा ने गोल्डन पायल और ट्रेडीशनल इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया है। आप भी सारा की तरह इस तरह के अनारकली को ईद के मौके पर ट्राई कर सकती हैं।

एलिगेंट फ्लोरल लुक

एक्ट्रेस सारा अली खान अपने फ्लोरल एथेनिक आउटफिट्स के लिए इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में सारा के इस आउटफिट की बात करें। तो उन्होंने बेहद एलिगेंट मिंट ग्रीन कलर के फ्लोरल कुर्ता सेट को मैचिंग पैंट और दुपट्टे के साथ कैरी किया है। आप भी ईद के मौके पर कुछ एलिगेंट और कंफर्टेबल ट्राई करना चाहती हैं। तो सारा की तरह सटल मेकअप लुक, डेंगलर इयररिंग्स और मैचिंग चूड़ियों के साथ लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

स्टाइलिश पेप्लम सूट लुक

एक्ट्रेस सारा अली खान अपने सिंपल सोबर सुपर कंफर्टेबल एथेनिक लुक्स के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अगर आप ईद के खास मौके पर कुछ हैवी और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं। तो सारा का ये सुपर स्टाइलिश आइवरी पेप्लम सूट चुन सकती हैं। सारा के इस ओवरऑल लुक की बात करें। तो आप भी उनकी तरह ग्लोइंग मेकअप और डायमंड ज्वेलरी के साथ आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं।

एलिगेंट फ्लोरल स्कर्ट लुक

इस लुक में सारा ने बेहद खूबसूरत फ्लोरल प्रिंटेड स्ट्रैपी स्लीव्स शॉर्ट कुर्ती को मैचिंग व्हाइट स्कर्ट के साथ कैरी किया है। इसके अलावा सारा ने ग्लोइंग मेकअप, फ्लावर डिजाइन इयररिंग्स और क्यूट हेयर स्टाइल से लुक कंप्लीट किया है। ऐसे में सारा अली खान के इस रिफ्रेशिंग फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट और ओवरऑल लुक की बात करें। तो ईद के लिए ये बढ़िया चॉइस हो सकता है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...