Antique Rajwadi Bangle Designs: वेडिंग सीजन में अधिकतर महिलाएं अलग-अलग तरह के खूबसूरत ट्रेडिशनल या एथेनिक आउटफिट्स स्टाइल करना पसंद करती है। लेकिन आपको बता दें, एथेनिक आउटफिट्स कितने भी खूबसूरत हो स्टाइलिश हो लुक में भी जान डालने का काम तो बढ़िया ज्वेलरी ही करती है। ऐसे में इस वेडिंग सीजन हम आपके लिए कुछ बेहद खूबसूरत, स्टाइलिश, सुपर ट्रेंडी और एंटीक रजवाड़ी बैंगल डिजाइंस लेकर आए हैं। जिन्हें आप खास मौके पर एथेनिक आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर हाथों की खूबसूरती को चार गुना बढ़ा सकती हैं। आइए, आप भी लेटेस्ट रजवाड़ी बैंगल डिजाइंस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
यूनिक और खूबसूरत रजवाड़ी बैंगल्स के साथ करें हैवी एथेनिक आउटफिट्स को एलिवेट
पॉपुलर डोली बारात डिजाइन
अधिकतर गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी में इस तरह का खूबसूरत डोली और बारात डिजाइन देखने को मिलता है। जो ब्राइड्स के बीच काफी पॉपुलर और ट्रेंडी है। ऐसे में ब्राइड्स के अलावा आप भी एथेनिक आउटफिट के साथ हैवी गोल्डन कंगन के साथ स्टाइल करना चाहती हैं। तो ये यूनिक और बेहद खूबसूरत डोली डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें गोल्डन पर रेड, ग्रीन और पिंक जैसे वाइब्रेंट कलर के साथ व्हाइट का कांबिनेशन काफी खूबसूरत लग रहा है।
एंटीक मीनाकारी बैंगल डिजाइन
रजवाड़ी ज्वेलरी में एंटीक मीनाकारी वर्क के साथ बैंगल्स के अलग अलग डिजाइन काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लगते हैं। मीनाकारी बैंगल्स में अलग-अलग डिजाइन की बड़ी वैरायटी मौजूद है। जिसे आप आउटफिट के फैब्रिक जैसे सिल्क, टिशू और बनारसी या डिजाइन के हिसाब से चुन सकती हैं। मीनाकारी वर्क के साथ अलग-अलग खूबसूरत डिजाइन के पर्ल और कुंदन वाले ये कंगन अलग- अलग तरह की चूड़ियों के साथ स्टाइल किए जा सकते हैं।
खास कुंदन रजवाड़ी बैंगल डिजाइन
अलग अलग डिजाइन की कुंदन ज्वेलरी हर तरह के एथेनिक आउटफिट पर खूबसूरत लगती है। ऐसे में इस खूबसूरत रजवाड़ी कुंदन कंगन डिजाइन की बात करें तो गोल्ड बेस के साथ खूबसूरत कुंदन वर्क और ग्रीन-व्हाइट पर्ल डिजाइन इसे एंटीक लुक दे रहा है। आजकल इस तरह का कुंदन डिजाइन काफी पॉपुलर और ट्रेंडी है। आप भी रेगुलर कुंदन स्टोन वाली ज्वेलरी से बोर हो गई हैं। तो ये खास कुंदन रजवाड़ी बैंगल डिजाइन अपने ट्रेडिशनल लुक्स के साथ ट्राई कर सकती हैं।
एंटीक पर्ल डिजाइन बैंगल्स
यूनिक और ट्रेंडी पोलकी डिजाइन के साथ ये खूबसूरत पर्ल बैंगल्स एक बेहतरीन क्लासिक कॉम्बिनेशन है। आप भी पर्ल ज्वेलरी के पुराने डिजाइंस स्टाइल नहीं करना चाहती हैं। तो ये बेहद खूबसूरत और सुपर स्टाइलिश बैंगल डिजाइन जरूर ट्राई कर सकती हैं। ये हैवी बैंगल डिजाइन व्हाइट कलर के साथ कई अलग-अलग ब्राइट रंगों जैसे रेड, ग्रीन और पिंक स्टोन में भी उपलब्ध है। आप इस रजवाड़ी पर्ल बैंगल डिजाइन को एथेनिक लुक्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
एंटीक ब्रेसलेट बैंगल डिजाइन
आजकल अधिकतर महिलाएं स्टाइलिश ट्रेडीशनल साड़ी या एथेनिक आउटफिट्स के साथ कंगन या चूड़ियों के बजाय केवल एक हैवी बैंगल स्टाइल करना पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी अपने एथेनिक लुक्स को स्टाइल और एलिवेट करने के लिए एंटीक और हैवी कंगन डिजाइन की तलाश में हैं। तो ये ब्रेसलेट स्टाइल पोल्की डिजाइनर बैंगल ट्राई कर सकती हैं। पोल्की डिजाइन में बड़े और छोटे नगो से जड़ा ये खूबसूरत बैंगल डिजाइन खास इवेंट्स के लिए एकदम परफेक्ट है।

