Gold Bangles Bracelets Designs in hindi: भारतीय संस्कृति में किसी विशेष त्यौहार या फंक्शन पर साड़ी और लहंगे पहनने का पारंपरिक महत्व है। अपने लुक को अच्छा बनाने के लिए हम चूड़ियां कंगन का इस्तेमाल करते हैं। आज हम जानेंगे पारंपरिक रूप से खुद को सजाने के लिए गोल्ड बैंगल ब्रेसलेट के बारे में। बैंगल ब्रेसलेट इतनी सुंदर डिजाइन में बने होते हैं कि यह ना ही सिर्फ हमारी पोशाक को संपूर्ण बनाते हैं बल्कि यह लहंगे के साथ बेहद ही आकर्षक लगते हैं। आईए जानते हैं गोल्ड बैंगल ब्रेसलेट के अलग-अलग डिजाइंस के बारे में, जिन्हें पहनकर आप अपना ओवर ऑल ट्रेडिशनल लुक बहुत ही सुंदर बना सकते हैं।
हैंड वॉच बैंगल, ब्रेसलेट हैंड वॉच ,बैंगल ब्रेसलेट पहनने से आपको मॉडर्न लुक मिलता है। साड़ी या लहंगे के साथ एक हाथ में हैंड वॉश बैंगल ब्रेसलेट पहना जा सकता है। वॉच की जगह पर इसमें स्टाइलिश डिजाइन बनाई जा सकती है। यंग गर्ल्स के लिए यह एक अच्छी चॉइस है। इससे आप डेली वेयर के साथ भी पहन सकते हैं। मार्केट में इसके कई ऑप्शंस अवेलेबल है।
कट वर्क गोल्ड बैंगल

कटवर्क बैंगल में जालीदार डिजाइन बनी होती है। इसमें बारीक कट्स और डिजाइन बने होते हैं। यह काफी कंफर्टेबल होता है। साड़ी और लहंगे के साथ यह काफी स्टाइलिश लुक देता है। यह ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्निटी का तड़का लगाता है। खास अवसरों पर पहनने के लिए यह अच्छा विकल्प है। यदि आपकी लहंगे या साड़ी में फ्लॉवर डिजाइन हो तो इस बैंगल को पहनने से आपके हाथों को काफी खूबसूरत और आकर्षक लुक मिलेगा।
फिलीग्री बैंगल डिजाइन
फिलीग्री बंगले में बहुत ही बारीक और महीन डिजाइन होती है। इसमें छोटे-छोटे तारों का इस्तेमाल कर अलग-अलग पैटर्न्स बनाए जाते हैं। गोल्ड बैंगल ब्रेसलेट के लिए डिजाइन काफी क्लासी लगती है। इसे बनाने के लिए हाई तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। यह काफी बारीकी से बनाई जाती है और ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ बहुत अच्छा मैच बनती है। एक सोफिस्टिकेटेड और एलिगेंट लुक पाने के लिए आप इसे अपने ट्रेडीशनल वेयर के साथ पहन सकते हैं।
फ्लोरल गोल्ड ब्रेसलेट

कड़े के पैटर्न पर बना हुआ फ्लोरल गोल्ड ब्रेसलेट काफी रॉयल लुक देता है। अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो आपको हैवी चूड़ी सेट की बजाय फ्लोरल गोल्ड ब्रेसलेट पहनना चाहिए। यह आपको स्टाइलिश लुक देगा। एक हाथ में इस ब्रेसलेट को और दूसरे हाथ में आप हैंड वॉच पहन सकती हैं। इसमें स्पेशली अलग-अलग फ्लावर्स की डिजाइन बने होते हैं। अगर आप सिंपल डिजाइन के कपड़े पहन रही हैं तो इस बैंगल को जरूर पहनें क्योंकि ये सिंपल आउटफिट पर अलग ही फबेगा और सबकी निगाहें आपके हाथों पर ही टिक जाएंगी।
स्टोन स्टडेड बैंगल डिजाइन
स्टोन स्टडेड बैंगल में कई स्टोंस की डिजाइन होती है। यह काफी सुंदर और चमकदार होता है। ट्रेडिशनल कपड़ों को रॉयल लुक देने के लिए आप इस बैंगल को ट्राई सकती हैं। इस बैंगल में कई रत्न मोती और कुंदन जुड़े होते हैं, जिससे यह रंगीन और चमकदार बनता है। किसी भी फेस्टिवल, फंक्शन या शादी में आप इस तरह के डिजाइन वाले बैंगल को पहन सकती हैं। यह आपके सिंपल लुक को भी क्लासी दिखा सकता है।
