कीर्ति सुरेश के सुपर स्टाइलिश ब्लाउज कर देंगे फैशन गेम चेंज: Keerthi Suresh Stylish Blouse
Keerthi Suresh Stylish Blouse

Stylish Blouse: फैशन की दुनिया में एथनिक वियर की बात हो और साउथ इंडियन अभिनेत्री कीर्ति सुरेश का जिक्र न हो, ऐसा नहीं हो सकता। अपनी एक्टिंग और क्यूटनेस के लिए मशहूर इस अभिनेत्री का फैशन सेंस भी कमाल है। अपने हर आउटफिट से ये फैशन वर्ल्ड में तहलका मचा देती हैं। अगर आप चाहें तो इस फैशन की देवी के कुछ खास फैशनलबल ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। सिंपल सी साड़ी को यूनिक लुक देने वाले इन ब्लाउज लुक्स से आपके लुक में चार चांद लग जायेंगे। आइए जानते हैं कीर्ति सुरेश के बेस्ट ब्लाउज डिजाइंस के बारे में।

Also read : बसंत पंचमी की थीम है येलो, ट्राई कर सकती हैं ये आउटफिट्स: Festive Yellow Outfit Ideas

कीर्ति सुरेश के डिजाइनर ब्लाउज लुक्स देंगे परफेक्ट लुक : Keerthi Suresh Stylish Blouse

वी-नेक ब्लाउज

बीते दिनों कीर्ति सुरेश ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें साझा की जिनमे उनका आउटफिट बेहद खास दिख रहा था। कीर्ति ने अपने स्टाइलिश ब्लाउज के साथ सिंपल ब्लू सिल्क साड़ी को एक नया लुक दिया। वी नेक फ्रंट ब्लाउज को बैक से बेहद खूब ट्विस्ट दिया गया था। डीप वी और लो वी बैक वाला स्पेशल ब्लाउज अपने टाई पैटर्न की वजह से बेहद खूब लग रहा है।

ओवर नेक ब्लाउज

कीर्ति ने इस खास ब्लाउज डिजाइन से अपनी साड़ी को एक काफी ग्रेसफुल लुक दिया है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की इस हसीना ने अपनी प्रिंटेड साड़ी और प्रिंटेड ब्लाउज की मोनोटोनस पैटर्न का खूब इस्तेमाल किया और एक ओवर नेक ब्लाउज कैरी किया। ओवरनेक ब्लाउज के साथ पैर किया गया चोकर नेक पीस काफी खूबसूरत लग रहा है। ऐसे में आप भी इस यूनिक ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

प्लीटेड कॉलर नेक

किसी साड़ी की खूबसुरती उसके ब्लाउज डिजाइन पर निर्भर करती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कीर्ति सुरेश के इस खास ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। प्लीटेड कॉलर नेक की वजह से ये सिंपल यू नेक डिजाइन भी काफी कूल और क्लासी लग रहा है। आप अपनी साड़ी के लुक को एलिगेंट बनाने के लिए। इसे ट्राई कर सकती हैं।

फ्रंट वी एंड बैक क्लोज्ड का है जमाना

एक समय था जब बैकलेस ब्लाउज ट्रेंड में हुआ करते थे। लेकिन अब जमाना और वक्त बदलने के बाद से फ्रंट वी और बैक क्लोज़्ड ब्लाउज ट्रेंड में हैं। कीर्ति ने इस खास डिजाइन में फ्रंट से डीप वी नेक इस्तेमाल किया जबकि बैक को ऊपर तक क्लोज़ रखा है। ये डिजाइन काफी क्लासिक और रॉयल लग रहा है। आप चाहें तो किसी फॉर्मल इवेंट में भी इस ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

ब्लेजर लुक ब्लाउज

ब्लेजर लुक ब्लाउज भी काफी गजब लगता है। कीर्ति सुरेश के इस खास ब्लाउज को भी आप ट्राई कर सकती हैं। ये ब्लाउज देखने में काफी क्लासिक लगता है।

जर्किन ग्लो ब्लाउज

कीर्ति सुरेश का ये ब्लाउज काफी ज्यादा हेवी वर्क के साथ एक बेहद एलिगेंट ब्लाउज है। इस खास ब्लाउज में कीर्ति ने जर्किन पेस्टेड पैटर्न को बेहद खूबसूरती के साथ कैरी किया है।

क्लोज़्ड नेक ब्लाउज

कीर्ति सुरेश ने एक बेहद सिंपल ब्लाउज के साथ अपने लुक में चार चांद लगा दिए हैं। क्लोज़ नेक वाला ये ब्लाउज दिखने में काफी कूल लग रहा है।

स्कर्ट स्लीव ब्लाउज

अब तक आपने स्कर्ट आउटफिट्स तो देखे होंगे पर ये खास फ्रिल्ड ब्लाउज है स्कर्ट स्लीव ब्लाउज। इस ब्लाउज की बाजू पर लगी फ्रिल्स काफी ज्यादा खूबसूरत हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...