karwa chauth mehndi design
karwa chauth mehndi design

Overview:

इस साल 10 अक्टूबर, 2025 को पति पत्नी के अटूट बंधन का यह दिन मनाया जाएगा। साल की इस सबसे बड़ी चौथ पर महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। इस दौरान मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

Karwa Chauth Mehndi Design: हर सुहागन के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत खास होता है। इस साल 10 अक्टूबर, 2025 को पति पत्नी के अटूट बंधन का यह दिन मनाया जाएगा। साल की इस सबसे बड़ी चौथ पर महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं। इस दौरान मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन मार्केट के मेहंदी आर्टिस्ट से मेहंदी लगवाना बजट पर काफी भारी पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी मेहंदी लगाना नहीं जानती हैं तो कुछ आसान तरीकों से आप घर में ही बहुत ही सुंदर मेहंदी लगा सकती हैं।

ढक्कन से लगाएं मेहंदी

अगर आप मेहंदी लगाना तो चाहती हैं, लेकिन डिजाइन समझ नहीं आता तो आप यह ढक्कन वाला तरीका अपना सकती हैं। इसके लिए आपको एक छोटा सा ढक्कन लेना है। इसे मेहंदी में हल्का से डुबोकर हाथ पर गोले बना लें। अब इन गोलों के आधार पर मेहंदी की डिजाइन बनाएं। और बस कुछ ही मिनटों में आपको मेहंदी की एक मॉडर्न डिजाइन मिल जाएगी।

ईयरबड्स करें ट्राई

ईयरबड्स से मेहंदी लगाना एक बहुत ही आसान और सटीक तरीका है। ईयरबड्स की मदद से आप मिनटों में मेहंदी की एक खूबसूरत डिजाइन भी बना सकती हैं। इसके लिए आप हाथों पर लाइनें बनाएं। अब ईयरबड्स पर मेहंदी लगाकर उसकी मदद से फूल बना लें। ईयरबड्स से बनने के कारण फूलों की हर पंखुड़ी एक जैसी बनेगी।

K लेटर से स्टाइलिश मेहंदी

मेहंदी लगाना एक कला है। लेकिन इसे लगाने में कई ट्रिक्स भी काम आती हैं। ऐसी ही एक ट्रिक है ‘K’ लेटर। इसके लिए आप अंगुलियों से हथेलियों पर एक लाइन में ‘K’ लिखें। और इसकी मदद से आप आसानी से खूबसूरत दिल बना सकती हैं। आप पाएंगी कि बहुत ही आसानी से आप खूबसूरत मेहंदी लगा पाएंगी।

चूड़ी की लें मदद

आप यकीन मानिए कि चूड़ी की मदद से आप आराम से मेहंदी लगा सकती हैं। मेहंदी लगाते समय गोला बनाना एक मुश्किल काम है। वहीं अगर आप एक बिगनर हैं तो यह और भी परेशानी भरा हो जाता है। इसलिए आप एक छोटी चूड़ी की मदद लें। अब इसके अनुसार गोले लगाएं और ईयरबड्स की मदद से एक खूबसूरत फूल बना लें। मिनटों में मेहंदी तैयार हो जाएगी।

धागे की रील आएगी काम

अगर आप एक मॉडर्न मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो धागे की रील आपके काम आ सकती है। धागे की रील को मेहंदी में डुबोकर आप हथेली पर आसानी से छोटे-छोटे गोले बना लें। इसके बाद अपनी पसंद से कोई भी डिजाइन आप बना सकती हैं। इससे आपको एक बराबर की गोल डिजाइन आसानी से मिल जाएगी।

RRR मेहंदी से आएगी सिमिट्री

जिस तरह फिल्म RRR की धूम रही थी। ठीक वैसे ही मेहंदी में भी RRR हिट है। इसके​ लिए आप अंगुलियों से लेकर हथेली तक RRR लिखें। फिर एक लाइन बनाएं और अपनी मेहंदी को स्टाइल दें। ऐसा करने से मेहंदी एक सिमिट्री में बनेगी। साथ ही मेहंदी बहुत आसानी से लग पाएगी।

अपनाएं 12345 फॉर्मूला

मेहंदी में 12345 फॉर्मूला बहुत ही शानदार तरीके से फिट होता है। इसकी मदद से आप स्टाइलिश मेहंदी लगा सकती हैं, वो भी बहुत ही खूबसूरती से। इसके लिए आप अंगुलियों से हथेली तक 12345 लिखें। इसकी की मदद से खूबसूरत फूल से लेकर दिल वाली कई डिजाइन बन जाएंगी। इस करवा चौथ पर आप भी इसे जरूर ट्राई करें।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...