इस करवा चौथ पर जैस्मीन भसीन के ट्रेंडी वाइब्रेंट सूट देख लें इंस्पिरेशन: Jasmin Bhasin Suits For Karwa Chauth
Jasmin Bhasin inspired Looks

Jasmin Bhasin Suits For Karwa Chauth : टेलीविजन से लेकर पॉपुलर पंजाबी फिल्मों में अपनी चुलबुली एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन टैलेंटेड होने के साथ साथ सुपर स्टाइलिश और फैशनेबल हैं। जैस्मीन भसीन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने ट्रेंडी और सबसे यूनिक लुक्स को लेकर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। जैस्मीन भसीन अपने लुक्स को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल हैं, और नए नए स्टाइल ट्राई करती रहती हैं। ऐसे में इस करवा चौथ के खास मौके पर आप भी कुछ बेहद खूबसूरत और एलिगेंट आउटफिट स्टाइल करना चाहती हैं। तो जैस्मीन भसीन के हेवी सूट लुक्स रीक्रिएट कर सकती हैं। आज हम आपके लिए जैस्मीन के वार्डरोब से बेस्ट कलर्स, पैटर्न और डिजाइन के सूट कलेक्शन लेकर आए हैं। जिसे आप जरूर ट्राई कर सकती हैं।

Also read: सेलेब्स की तरह पार्टी में पहनकर जाएं 7 खूबसूरत ड्रेसेज: Celebrities Dress for Party

जैस्मीन भसीन के ट्रेंडी सूट कलेक्शन से लें करवा चौथ आउटफिट इंस्पिरेशन : Jasmin Bhasin Suits For Karwa Chauth

खूबसूरत ऑरेंज फ्रॉक स्टाइल सूट

इस फेस्टिव स्पेशल एथेनिक लुक में एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन से बेहद खूबसूरत वाइब्रेंट ऑरेंज शेड फ्रॉक सूट को नैरो पैंट और पिंक ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ कैरी किया है। जैस्मीन इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी करवा चौथ पर सिंपल और सटल लुक के लिए सुपर ट्रेंडी और खूबसूरत सूट स्टाइल करना चाहती हैं, तो जैस्मीन का ये सूट लुक ट्राई कर सकती हैं।

स्टाइलिश दिखेगा व्हाइट प्लाजो सूट

करवा चौथ के खास मौके पर सिंपल और स्टाइलिश लुक क्रिएट करना चाहती हैं। तो एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन का ये बेहद खूबसूरत सूट स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक में एक्ट्रेस ने सोबर व्हाइट प्लाजो को हेवी घेर वाले सिल्क अनारकली को कैरी किया है। इस सूट में की गई गोल्डन डिटेलिंग इसे फेस्टिवल के लिए परफेक्ट शाइन दे रही है। आप इस लुक को रेड चूड़े और सिंदूर के साथ कैरी कर सकती हैं।

सुपर ट्रेंडी पिंक धोती सलवार सूट

इस फेस्टिवल सीजन करवा चौथ के खास मौके पर जैस्मीन की तरह सुपर स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक क्रिएट करना चाहती हैं। तो ये धोती सलवार ट्राई कर सकती हैं। आजकल इस तरह के धोती सलवार स्टाइल सूट काफी पॉपुलर और डिमांडिंग हैं। इस लुक में जैस्मीन ने शॉर्ट स्लीवलेस कुर्ती के साथ धोती सलवार और फ्री स्टाइल दुपट्टे को स्टाइल किया है। आप भी जैस्मीन का ये बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लुक ट्राई कर सकती हैं।

फ्लोरल एंब्रॉयडेड विद वाइब्रेंट शेड

करवा चौथ के खास मौके पर अधिकतर महिलाएं हैवी और वाइब्रेट आउटफिट स्टाइल करना पसंद करती हैं। इस लुक में जैस्मीन ने बेहद खूबसूरत डार्क पर्पल शेड का मल्टी कलर फ्लोरल एंब्रॉयडेड सूट हेवी मोहरी वाले सलवार के साथ पेयर किया है। आप भी जैस्मीन की तरह एकदम सिंपल और सटल लुक क्रिएट करना चाहती हैं। तो जैस्मीन का फ्लोरल एंब्रॉयडेड सूट हेवी झुमको के साथ ट्राई कर सकती हैं।

पिंक शॉर्ट अनारकली विद चूड़ीदार

एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन इस फेस्टिवल परफेक्ट आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने इस लुक में पिंक शॉर्ट अनारकली सूट को मैचिंग चूड़ीदार और खूबसूरत दुपट्टे के साथ कैरी किया है। जैस्मीन का ये सूट लुक करवा चौथ के लिए एकदम परफेक्ट है। आप भी जैस्मीन की तरह एकदम पटोला नजर आना चाहती हैं, तो गोल्डन जूतियों, हेवी झुमकों और ब्रेड हेयर स्टाइल से लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...