होली की ड्रेस को लेकर हैं कन्फ्यूज़ तो कियारा आडवाणी से लेकर आलिया भट्ट से लें ये टिप्स: Alia Bhatt-Kiara Advani Holi Outfits
आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट के कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप होली पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।
Celebrity Holi Outfits: होली का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में इसकी तैयारियों में महिलाएं जुट चुकी हैं होली की तैयारी हमारे घरों में काफी पहले से होने लगती है। महिलाओं को इस बात की सबसे अधिक चिंता होती है कि आखिरकार वो होली में तैयार कैसे होंगी। ऐसे में इस बार अगर आपने होली के लिए अभी तक शॉपिंग नहीं की है, तो आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट के कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप होली पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।
Also read: गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए कैरी करें ऐसे आउटफिट
फ्यूशिया पिंक कलर की साड़ी
अगर आप साड़ी में सिंपल-सोबर लुक तलाश रही हैं, तो आपको कियारा आडवाणी के इस लुक को ट्राई करना चाहिए। कियारा ने इस तस्वीर में फैशन डिज़ाइनर पुनीत बलाना की डिज़ाइन की हुई खूबसूरत फ्यूशिया पिंक कलर की ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी को नूडल स्ट्रैप ब्लाउज़ के साथ कैरी किया है। उनकी साड़ी में रेशम वर्क की डिटेलिंग है। कियारा ने बालों में भी सेंटर पार्टिंग के साथ लो बन बनाया है और मिनिमल मेकअप के साथ मिनिमल एक्सेसरीज कैरी की है।
रेड शिफॉन साड़ी

आलिया भट्ट ने इस फोटो लाल रंग की खूबसूरत शिफॉन साड़ी को मैचिंग स्लीवलेस सेक्विन वर्क ब्लाउज़ के साथ पहना है। जिसमें उनका लुक बेहद प्यारा लग रहा है। एक्ट्रेस ने कानों में स्टोन स्टडेड डेगलर्स पहनें हुए हैं और बालों को वेवी लुक देकर ओपन रखा है। माथे पर छोटी काली बिंदी लुक को परफेक्ट बना रही हैं। अगर मेकअप की बात करें तो उन्होंने ग्लॉसी मेकअप से लुक को परफेक्ट बनाया है।
शरारा सेट
इस तस्वीर में कियारा आडवाणी ने डिज़ाइनर शरारा साड़ी पहनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने बांधनी प्रिंट शरारा पैंट के साथ एंब्रॉयडरी वाला प्लंजिंग नेक ब्लाउज़ और लहरिया स्टाइल दुपट्टा कैरी किया है। मिडिल पार्टिंग हेयर स्टाइल के साथ उन्होंने बालों को कर्ल करके ओपन रखा है और स्मोकी आईज़ मेकअप से लुक कंप्लीट किया है। चोकर नेकपीस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
नेट साड़ी
आलिया भट्ट ने येलो कलर की ऑर्गेंजा एंब्रॉयडरी वाली नेट की साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज़ पहना है। उन्होंने येलो साड़ी लुक में चार चांद लगाने के लिए एक पन्ना चोकर नेकलेस, मैचिंग स्टड और एक रिंग पहनी हुई है। ब्रेडेड हेयर डू के साथ उन्होंने ग्लॉसी मेकअप किया है, जो उनकी खूबसूरती बढ़ा रहा है।
चिकनकारी साड़ी
होली के लिए आलिया भट्ट का ये ऑफ व्हाइट चिकनकारी वर्क वाली साड़ी भी परफेक्ट है। साड़ी को आलिया ने राउंड नेक प्लेन ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है, जो उन्हें सिंपल और एलिगेंट लुक दे रहा है। साइड पार्टिंग के साथ उन्होंने बालों में बन बनाया है और उसे फूलों से सजाया है। गोल्डन टच मेकअप के साथ उन्होंने कानों में स्टोन स्टडेड कुंदन के झुमके पहने हुए है और माथे पर बिंदी लगाई है।
