दिल वाले मेहंदी डिजाइन से पार्टनर को करें खुश, इन आकृति से बयां करें अपना इश्क: Heart Shape Mehndi Design
Heart Shape Mehndi Design

दिल वाले मेहंदी डिजाइन से पार्टनर को करें खुश, इन आकृति से बयां करें अपना इश्क

Heart Shape Mehndi Design :  दिल वाले मेहंदी डिजाइन्स से आप अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत से डिजाइन्स के बारे में-

Heart Shape Mehndi Design: दिल वाले मेहंदी डिज़ाइन पार्टनर को खुश करने और अपने प्यार को बयां करने का एक खूबसूरत तरीका है। ये डिजाइन खास अवसरों पर जैसे करवा चौथ, वेलेंटाइन डे या शादी की सालगिरह पर आप अपने हाथों पर बना सकते हैं। इन अवसरों पर इस तरह के मेहंदी डिजाइन बनाना आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ दिल वाले मेहंदी डिजाइनों के बारे में बताएंगे, जो आपके हाथों को परफेक्ट लुक दे सकते हैं। 

Also read: बच्चों को अनुशासन सिखाने का सबसे बेस्ट तरीका क्या है? जानें बिना डांटे सुधारने का रास्‍ता

Heart Shape Mehndi Design
Dil Mehendi Design

अगर आप कुछ सरल और क्लासिक चाहती हैं, तो एक साधारण दिल का डिज़ाइन बनाएं। इसे आप अपने हथेली के बीच में या उंगलियों पर बना सकती हैं। इसके चारों ओर हल्की पत्तियां या जाली का काम इसे और खूबसूरत बना सकता है।

entwined hearts
entwined hearts

दो दिलों को आपस में जोड़ते हुए डिज़ाइन बनाएं, जो आपके और आपके पार्टनर के बीच के संबंध को दर्शाता है। इस डिजाइन को हथेली या बाजू पर बनाने से यह और आकर्षक लगेगा।

Name and Dil Mehendi

दिल के अंदर अपने पार्टनर का नाम लिखना एक रोमांटिक तरीका है अपने प्यार को जाहिर करने का। यह डिज़ाइन खासतौर पर तब अच्छा लगता है जब दिल को फूलों या अन्य आकृतियों से घेरा जाता है।

heart and arrow mehndi design

दिल के साथ तीर का डिज़ाइन बनाना आपके प्यार की गहराई को दर्शाता है। इसे आप अपने हाथ के किसी भी हिस्से पर बना सकती हैं, और इसके चारों ओर कुछ स्वर्ल्स या डॉट्स जोड़ सकती हैं।

पैसले और दिल के मिश्रण का डिज़ाइन परंपरा और मॉडर्निटी का खूबसूरत मेल होता है। इसे आप हथेली के साथ-साथ बांह पर भी बना सकती हैं।

Dil Combination Mehendi
Dil Combination Mehendi

दिल के साथ मोर के पंख का डिज़ाइन बनाएं, जो आपके रिश्ते की खूबसूरती और रंगीनता को दिखाएगा। इस डिज़ाइन को हथेली या बाजू पर बनाया जा सकता है। यह आपके हाथों पर काफी अच्छा लुक दे सकता है।

Dil Morpankh Mehendi
Dil Morpankh Mehendi

इन दिल वाले मेहंदी डिज़ाइनों से न केवल आपकी मेहंदी आकर्षक लगेगी, बल्कि यह आपके पार्टनर को आपके प्यार का एहसास भी कराएगी। खास मौकों पर इस तरह की डिज़ाइन से आप अपनी भावनाओं को और भी बेहतर तरीके से व्यक्त कर सकती हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...