Hariyali Teej Outfits: हरियाली तीज का त्योहार किसी भी विवाहिता के लिए बेहद ही मायने रखता है। इस त्योहार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस विशेष अवसर पर महिलाएं शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इतना ही नहीं, इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत भी रखती हैं।
चूंकि इस त्योहार का संबंध सुहाग से है, इसलिए इस दिन लाल रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। हरियाली तीज पर अमूमन महिलाएं लाल या हरा रंग ही पहनती हैं। अगर आपने भी इस साल लाल रंग पहनने का मन बनाया है तो आप बॉलीवुड डीवा काजोल के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। काजोल अक्सर लाल रंग के एथनिक वियर में नजर आती हैं, तो अब आप तीज पर उनके लुक्स को रिक्रिएट करने की कोशिश करें-
एंब्रायडिड रेड साड़ी
हरियाली तीज के मौके पर हर विवाहित महिला खूब सजती-संवरती है। लेकिन इस दिन उनका व्रत भी होता है, इसलिए उनके लिए बहुत हैवी कुछ पहनना और उसे कैरी करना इतना आसान नहीं होता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो काजोल के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर एंब्रायडिड रेड साड़ी पहन सकती हैं। साड़ी पर थ्रेड वर्क होने के कारण यह आपको बिल्कुल भी हैवी महसूस नहीं होगी। इसके साथ आप स्लीवलेस या फिर फुल स्लीव्स थ्रेड वर्क ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं। मेकअप और एसेसरीज को आप सटल रखें, जिससे आपकी साड़ी का लुक निखरकर सामने आए।
डीप शेड करें ट्राई
अमूमन हरियाली तीज के अवसर पर महिलाएं ब्राइट रेड कलर पहनना काफी पसंद करती हैं। लेकिन रेड में कई शेड्स में साड़ी, लहंगा व सूट मार्केट में अवेलेबल हैं। तो ऐसे में भीड़ से अलग व खास दिखने के लिए आप रेड में डीप शेड पहनने का मन बना सकती हैं। अगर आप साड़ी या लहंगा पहन रही हैं तो ऐसे में आप वी नेक ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। उसके साथ चोकर और मैचिंग इयररिंग्स यकीनन आपका लुक बेहद खास बनाएंगे।
पोल्का डॉट साड़ी लगाएगी चारचांद
जब बात रेड एथनिक वियर पहनने की हो तो जरूरी नहीं है कि हर बार आप प्लेन रेड साड़ी को ही स्टाइल करें। इसमें अलग-अलग प्रिंट्स व स्टाइल आपकी खूबसूरती को और भी निखारेंगे। इनमें पोल्का डॉट प्रिंट एक ऐसा प्रिंट है, जो कभी भी ट्रेन्ड से आउट नहीं होता है। साथ ही, प्रिंटेड साड़ी काफी लाइटवेट होती है तो उसे कैरी करने में किसी तरह की परेशानी भी नहीं होती है। आप काजोल की तरह पोल्का डॉट साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ गोल्ड टोन्ड ज्वैलरी काफी अच्छी लगती है। वहीं, मेकअप को आप बहुत हैवी करने से बचें।
रेड सूट में दिखें खूबसूरत
यूं तो हरियाली तीज पर महिलाएं रेड कलर की साड़ी पहनना ही अधिक पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप कंफर्टेबल फील नहीं कर रही हैं तो ऐसे में रेड कलर सूट पहनना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। काजोल भी इस लुक में रेड कलर सूट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप रेड कलर सूट के साथ लॉन्ग इयररिंग्स, चांदबाली या फिर स्टेटमेंट इयररिंग्स को स्टाइल करें। इससे आपका ओवर ऑल लुक काफी अच्छा लगेगा और यह आपके लिए अधिक कंफर्टेबल भी रहेगा।
रेड ग्लिटर साड़ी करें स्टाइल
चूंकि यह मौका बेहद खास है, इसलिए आपने भी सबसे खास दिखने का मन बनाया होगा। ऐसे में आप रेड सीक्वेंस या ग्लिटर साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। हालांकि, अवसर को ध्यान में रखते हुए आप इसे एक एलीगेंट तरीके से कैरी करें। ऐसा ही कुछ काजोल ने इस लुक में किया है। आप रेड ग्लिटर साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज को पेयर करें। इस साड़ी के साथ आप डायमंड या पर्ल ज्वैलरी को स्टाइल कर सकती हैं। हालांकि, अपने लुक को बैलेंस करने के लिए आप एक्सेसरीज को मिनिमम ही रखें।
कलर कॉम्बिनेशन पर दें ध्यान
रेड कलर साड़ी को स्टाइल करने का यह भी एक तरीका है। जब आप रेड कलर साड़ी पहन रही हैं तो जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ एक ही कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाएं। आप अलग-अलग कलर्स को भी अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं, जैसा कि काजोल ने इस लुक में किया है। हालांकि, आप हरियाली तीज को ध्यान में रखते हुए कलर कॉम्बिनेशन सेट करें। मसलन, आप रेड के साथ ग्रीन व येलो कलर को पेयर करने का मन बना सकती हैं। आप चाहें तो साड़ी में डबल शेड कैरी करें या फिर आप साड़ी व ब्लाउज के अलग-अलग कलर के जरिए भी बेहतरीन कलर कॉम्बिनेशन बना सकती हैं।
प्लेन रेड साड़ी में दिखें कमाल
अगर आपको सिंपल लुक अच्छा लगता है तो आप हरियाली तीज पर प्लेन रेड साड़ी भी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी काफी पसंद की जाती है। काजोल ने भी इस लुक में रेड कलर साड़ी को स्टाइल किया है। हालांकि, आप हरियाली तीज को ध्यान में रखते हुए खुद को स्टाइल करें। मसलन, साड़ी के साथ ट्यूब स्टाइल ब्लाउज पहनने से बचें। इसके स्थान आप हैवी एंबेलिश्ड ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक त्योहार के अनुसार लगेगा। साथ ही, प्लेन साड़ी के बॉर्डर पर लेस वर्क के जरिए उसे खास बनाएं। प्लेन साड़ी में अपने लुक को बोल्ड टच देने के लिए आप मेकअप भी थोड़ा हैवी कर सकती हैं। एक्सेसरीज में स्टेटमेंट इयररिंग्स आपके लुक को खास बनाएंगे।