Overview:
हरियाली तीज के दिन हर महिला 16 श्रृंगार करके भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती है। लहरिया की साड़ी, लहंगे, सूट इस दिन खास तौर पर पहने जाते हैं। हर महिला चाहती है कि इस दिन वह सबसे खूबसूरत दिखे।
Earrings for Hariyali Teej: महिलाओं का पसंदीदा हरियाली तीज का त्योहार नजदीक है। 7 अगस्त, 2024 को धूमधाम से यह पर्व मनाया जाएगा। इस दिन हर महिला 16 श्रृंगार करके भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती है। लहरिया की साड़ी, लहंगे, सूट इस दिन खास तौर पर पहने जाते हैं। हर महिला चाहती है कि इस दिन वह सबसे खूबसूरत दिखे। अगर आप भी इस खास दिन पर स्पेशल दिखना चाहती हैं तो अपने आउटफिट के साथ ही एक्सेसरीज पर भी पूरा ध्यान दें। कुछ इयररिंग्स आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इयररिंग्स के लेटेस्ट ट्रेंड्स-
Also read : इस तीज ग्रीन थीम को डिच कर कैरी करें ये सेलेब इंस्पायर्ड रेड साड़ी, दिखेंगी खूबसूरत: Red Saree For Teej 2024
पोलकी डायमंड इयररिंग्स
पोलकी डायमंड इयररिंग्स हमेशा से ही ट्रेंड में रहते हैं। दरअसल, ये इयररिंग्स काफी रॉयल और रिच लुक देते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर पोलकी डायमंड इयररिंग्स ही वियर करना पसंद करती हैं। इसकी खास बात ये है कि आपको इसमें कोई मैचिंग मिलाने की जरूरत नहीं है। ये हर कलर पर अच्छे लगते हैं।
शैंडेलियर इयररिंग
अगर आपका फेस लंबा और पतला है तो आपको शैंडेलियर इयररिंग जरूर ट्राई करने चाहिए। इन दिनों इस प्रकार के इयररिंग्स काफी ट्रेंड में हैं। आप इन्हें गोल्ड, अमेरिकन डायमंड या पोलकी डायमंड, मीना वर्क आदि में अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। ऐसे इयररिंग्स के साथ अगर आप कोई नेकपीस नहीं पहनेंगी तो भी ये आपको कंप्लीट लुक देंगे।
मल्टी कलर इयररिंग्स
तीज का त्योहार रंगों से सजाया जाता है। अगर इस बार आप भी हरियाली तीज पर कोई मल्टीकलर आउटफिट वियर कर रही हैं तो आप उसके साथ इस तरह के मल्टीकलर इयररिंग्स जरूर ट्राई करें। इस प्रकार के इयररिंग्स हर महिला और युवती के कलेक्शन में होने चाहिए। क्योंकि आप इन्हें किसी भी ड्रेस के साथ पेयर कर सकती हैं।
फ्लावर इयररिंग्स
सावन के मौसम में फूल और हरियाली से प्रकृति सज जाती है। ऐसे में इस मौसम के त्योहारों में भी आप इसकी झलक दिखाना चाहती हैं तो फ्लावर इयररिंग्स बेस्ट हैं। ये आपको सिंपल और क्लासिक लुक देंगे। आप इन्हें किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।
झुमके देंगे शानदार लुक
इस हरियाली तीज पर अगर आप ट्रेडिशनल अवतार में नजर आना चाहती हैं तो झुमके वियर करना न भूलें। झुमके हर प्रकार के फेस पर अच्छे लगते हैं। अगर आपका चेहरा लंबा या पतला है तो भी आप पर झुमके अच्छे लगेंगे। वहीं हैवी या ओवल फेस वालों को भी ये सूट करते हैं।
ड्रॉप इयररिंग्स
ड्रॉप इयररिंग्स हर महिला का फेवरेट होता है। इसका कारण ये है कि ये आपको न तो लाइट लुक देंगे न ही बहुत ज्यादा हैवी। आप भी कृति की तरह गोल्डन ड्रॉप इयररिंग्स चुन सकती हैं। इससे आपको शानदार लुक मिलेगा।
चांद बालियां
चांद बालियां इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप भी इस हरियाली तीज पर स्टाइलिश दिखने का मन बना चुकी हैं तो चांद बालियां जरूर वियर करें। इन बालियों से कम मेकअप में भी आपको शानदार लुक मिलेगा।
ऑक्साइड इयररिंग्स
भीड़ से अलग दिखने की चाहत है तो आप ऑक्साइड इयररिंग चुन सकती हैं। हालांकि ये काफी हद तक आपके आउटफिट पर निर्भर करता है। आजकल कलरफुल ऑक्साइड इयररिंग काफी ट्रेंड में हैं। आप अपने आउटफिट से मैच करते हुए इयररिंग्स चुन सकती हैं। ये आपको काफी डिफरेंट लुक देंगे।
