Sunflower Nail Art: हमारे नाखूनों से हमारे पूरे हाथों की शोभा बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप अपने नेल्स को मेंटेन करके रखती हैं तो इससे आपके हाथों की लुक थोड़ी और ज्यादा इंप्रूव हुई दिखाई देती है। आप अपने नेल्स पर सन फ्लावर का डिजाइन बना कर अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकती हैं। यह डिजाइन काफी ट्रेंड में है और वैलेंटाइन डे के दिन भी काफी अच्छा लगने वाला है। यह डिजाइन आपको काफी वाइब्रेंट लुक तो देंगे ही साथ में यह डिजाइन काफी सिंपल और आसान भी है। आप इन फूलों को अलग अलग डिजाइन और स्टाइल में अपने नाखूनों (Nails) पर उतार सकती हैं। आइए जान लेते हैं सन फ्लावर के डिजाइन वाली नेल आर्ट के बारे में।
Also read: स्टाइलिश पार्टी लुक के लिए ट्राई करें ये 7 नेल आर्ट्स: Nail Art Designs
क्लासिक सन फ्लावर
अगर आप एक काफी साधारण और कैजुअल लुक चाहती हैं जिसमें आप थोड़ी पॉलिश्ड भी लगें तो आपको यह क्लासिक सन फ्लावर वाला डिजाइन चुनना चाहिए। यह लुक आपको पूरी प्राकृतिक वाइब्स देगा। इसमें आपको नाखूनों के किनारों पर फूलों का डिजाइन बनाना है और आप चाहें तो बीच में ब्राउन सेंटर रख कर न्यूट्रल बैक ग्राउंड रख सकती हैं। यह डिजाइन उनके लिए परफेक्ट है जो काफी मिनिमल और एस्थेटिक लुक चाहती हैं।
एक्रेलिक सन फ्लावर
इसमें आपको पीले पत्तों के साथ बहुत ही नाजुक डिटेलिंग पर ध्यान देना होगा। इन नाखूनों का बेस न्यूड ही रहेगा। इन्हें बनाने के लिए आपको एक छोटी ब्रश की जरूरत होगी और आप लाइट ऑरेंज एक्रेलिक या फिर नेल पेंट का प्रयोग कर सकती हैं। फूल का केंद्र आप डॉटिंग टूल की मदद से नाखून के किनारे पर बना सकती हैं। अगर आप चाहें तो छोटी छोटी मधु मक्खियां भी चिपका सकती हैं ताकि और ज्यादा क्यूट लुक मिले।
ब्लैक सन फ्लावर
इस डिजाइन में ब्लैक बैक ड्रॉप शामिल है और इसमें आपको कंट्रास्टिंग डिटेल्स मिलेंगी। आपकी उंगलियों पर एक काफी पावरफुल विजुअल देखने को मिलेगा। सन फ्लावर नेल डिजाइन पर अगर आप ब्लैक नेल पॉलिश का प्रयोग करती हैं तो इससे आपको काफी एजी लुक मिलता है। यह लुक उन महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो थोड़ा बोल्ड लुक पसंद करती हैं।
येलो सन फ्लावर
यह रंग और यह फूल आपको काफी ज्यादा वाइब्रेंट और ब्राइट लुक देने वाले हैं। इस लुक में आपको केवल दो उंगलियों पर ही फूलों का डिजाइन बनाना है और बाकी उंगलियों को आपने येलो नेल पेंट से कवर करना है। यह लुक इतना प्यारा और सुंदर दिखता है की अगर आप खराब मूड में भी हैं और अच्छा मूड करना चाहती हैं तो केवल नाखूनों की ओर देखने से आपका मूड अच्छा बन जायेगा।
प्ले फूल सन फ्लावर
यह लुक भी काफी साधारण और कैजुअल है। प्रकृति का वाइब्रेंट टच इस डिजाइन से आपके नाखूनों को मिल सकता है। इसमें हर नाखून पर आपको पीले फूल बनाने हैं। आपको सेंटर ब्राउन रखना है। आप चाहें तो हर नाखून को अलग पीले रंग के साथ कवर कर सकती हैं। यह डिजाइन भी काफी स्टाइलिश और क्वर्की है।
कोरल सन फ्लावर
इस डिजाइन में आपको दो अलग अलग रंगों की नेल पेंट का प्रयोग करना है। आपको एक रंग ब्राइट येलो लेना है और दूसरा रंग कोरल और पीच रंग लेना है। इसके अलावा किसी भी एक उंगली के नाखून पर आपको पूरा सन फ्लावर बनाना है। यह लुक बसंत के मौसम में काफी अच्छा लगने वाला है।
इन डिजाइन के अलावा भी बहुत सारे ऐसे सन फ्लावर डिजाइन हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं और जो देखने में काफी बोल्ड और सुंदर लगने वाले हैं।
