सेलिब्रिटी स्टाइल में तैयार करवाएं फ्रंट डीप नेकलाइन ब्लाउज, दिखेंगी खूबसूरत : Front Blouse designs
अगर आप अपने रोजाना की साड़ी लुक को कुछ चेंज करना चाहती हैं तो आप भी फ्रंट डीप नेकलाइन ब्लाउज बनवा सकती हैं, यह आपके लिए एक बेहतर आप्शन है।
Front Blouse Designs: अगर आप भी किसी खास मौके पर अपने स्टाइल को लेकर थोड़ी एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं, तो आप सेलिब्रिटी स्टाइल से कुछ एडवाइस ले सकती हैं। अगर आप अपने रोजाना की साड़ी लुक को कुछ चेंज करना चाहती हैं तो आप भी फ्रंट डीप नेकलाइन ब्लाउज बनवा सकती हैं, यह आपके लिए एक बेहतर आप्शन है।
इन दिनों बॉलीवुड की कई एक्टर्स इस तरह के ब्लाउज को कैरी करती नजर आ रही हैं, जो उनके लुक को ग्लैमरस और बेहतरीन बनाता है। आइए जानते हैं कैसे आप भी इस ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत:
Also read: ब्लाउज के ये फैंसी डिजाइंस हैं कमाल, आप भी जरूर करें ट्राई
1. डिज़ाइन और फिटिंग का रखें ध्यान:

फ्रंट डीप नेकलाइन ब्लाउज के डिज़ाइन में सबसे जरुरी बात होती है इसकी फिटिंग, जी हाँ! इसका कट ऐसा होना चाहिए जो आपके शरीर की शेप को फ्लॉटर करे और साथ ही, आपको कंफर्टेबल भी महसूस हो। ब्लाउज के कपड़े और फिटिंग को ध्यान में रखते हुए टेलर से कह कर आप इसको कस्टमाइज़ करवाएं, ताकि ये आपको परफेक्ट लुक दे सके।
2. इन सेलिब्रिटी से ले सकते हैं इंस्पिरेशन:

अगर आप इस सोच में है कि आप किस तरह का डिज़ाइन चुनें, तो आपको बॉलीवुड की कई एक्टर्स से प्रेरणा मिल सकती है। जैसे कि दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, और आलिया भट्ट, यह एक्टर्स अक्सर इवेंट्स और रेड कार्पेट पर फ्रंट डीप नेकलाइन ब्लाउज पहनती हैं। उनके लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर आप भी अपने ब्लाउज को अपने लिए चूज कर सकती हैं।
3. सही फेब्रिक को चूज करें:

आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि फ्रंट डीप नेकलाइन ब्लाउज के लिए आप सही फेब्रिक को चूज करें, जैसे सिल्क, सैटिन, वेलवेट जैसे फेब्रिक्स इन डिज़ाइनों में काफी खूबसूरत लगते हैं। सही फेब्रिक्स को चूज करने से न केवल यह आपको रिच लुक देता है बल्कि यह पहनने में भी काफी कम्फर्टेबल भी होता है।
4. सही और मैचिंग ऐक्सेसरीज़ को कैरी करे:

डीप नेकलाइन ब्लाउज के साथ अगर आप सही ऐक्सेसरीज़ को चूज करते हैं तो यह आपके लुक को पूरी तरह बदल देगा। आप इसके साथ हल्की ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं, ताकि आपके ब्लाउज का डिज़ाइन ज्यादा उभर कर दिखाई दे। खासतौर पर नेकलेस के मामले में थोड़ा ध्यान दें, ताकि वह आपके डीप नेकलाइन को और भी खूबसूरत बनाए।
5. हेयर स्टाइल का रखें ध्यान रखें:

ड्रेस आप कोई भी पहने लेकिन अगर आप हेयर स्टाइल का ध्यान न दें तो आपके लुक पर असर पड़ सकता है। इसलिए फ्रंट डीप नेकलाइन के साथ हेयर स्टाइल में अगर आप खुले बाल रखते हैं तो यह ज्यादा खुबसूरत नहीं लगता। इसकी जगह अगर आप बन या हाई पोनीटेल बनाते हैं तो यह आपके लुक को ग्रेस फुल और ब्यूटी फुल दोनों बनता है। इसलिए अगर आप डीप नेकलाइन कैरी करें तो अपने बालों की स्टाइल का भी खास ध्यान रखें।
तो ये हैं कुछ खास टिप्स जो आपको बहुत ही खूबसरत बनाएँगे। तो अब जब भी आप कोई खास इवेंट अटेंड करें, तो सेलिब्रिटी स्टाइल में फ्रंट डीप नेकलाइन ब्लाउज को जरुर ट्राई करें। यकीन मानिये आपका लुक सबसे अलग लगेगा।
