Ethnic Fashion Tips For Winter’s: आजकल लड़कियां वेस्टर्न आउटफिट्स से ज्यादा देसी एथेनिक आउटफिट्स या इंडोवेस्टर्न फ्यूजन को स्टाइल करना पसंद करती हैं। जो आजकल काफी ट्रेंड में है और लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर है। लेकिन, विंटर सीजन आते ही लड़कियों के लिए अपने एथेनिक आउटफिट्स या सूट आदि को स्टाइल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी ठंड के कारण स्टाइलिश एथेनिक आउटफिट्स को कैरी नहीं कर पाती हैं। तो आपको बता दें आज हम आपके लिए कुछ विंटर स्पेशल फैशन टिप्स लेकर आए हैं। जिन्हें फॉलो कर आप आप विंटर्स में गर्म रहने के साथ-साथ सुपर स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ सकती हैं। आइए जानते हैं,
विंटर सीजन में एथेनिक आउटफिट्स को ऐसे करें स्टाइल और एक्सेसरीज

सर्दी के हिसाब से करें कपड़े का चुनाव
सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण एथेनिक आउटफिट्स के फैब्रिक का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी ठंड में एथेनिक सूट स्टाइल करने का प्लान बना रही हैं। तो पतले कॉटन के कपड़ों के बजाय वेलवेट, पश्मीना या सिल्क आदि फैब्रिक के सूट चुन सकती हैं। सर्दियों के मौसम में हल्के आउटफिट्स या सूट के बजाय थोड़े हैवी और गर्म कपड़े स्टाइल कर सकती हैं।
एथेनिक सूट के साथ ट्राई करें वूलन स्टॉल
सर्दियों के मौसम में एथेनिक आउटफिट्स को स्टाइल करने के लिए थोड़ा मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। ऐसे में आप अपने सिंपल एथेनिक आउटफिट्स या सूट को गर्म शॉल और लाइट वेट वूलन स्टॉल के साथ कैरी कर सकती हैं। सर्दियों में एथेनिक सूट के साथ कंट्रास्ट वूलन शॉल काफी अट्रैक्टिव लगती हैं। जिसे आप सूट के साथ स्टाइलिश कैप या दुपट्टे की तरह स्टाइल कर सकती हैं।
विंटर्स में एथेनिक के साथ खूब जचेगा ओवरकोट
विंटर सीजन में एथेनिक आउटफिट्स को सुपर स्टाइलिश लुक देने के लिए बढ़िया लॉन्ग ओवरकोट के साथ कैरी कर सकती हैं। विंटर्स में स्टाइलिश लॉन्ग ओवरकोट वूलन स्टॉल के साथ काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने एथेनिक आउटफिट्स या सूट को सर्दी में सटल, वॉर्म और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं। तो उन्हें सिंपल ट्रेंडी कलर्स जैसे ब्राउन, क्रीम और ब्लैक ओवरकोट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
सर्दियों में ऐसे करें एथेनिक को एक्सेसराइज
विंटर्स में सिंपल एथेनिक आउटफिट्स को ट्रेंडी और फैशनेबल लुक देने के लिए उन्हें सही तरह एक्सेसराइज करना बेहद जरूरी होता है। जो आपके एथेनिक आउटफिट्स को कॉम्प्लीमेंट करने के साथ-साथ ठंड में वॉर्म रखने का काम भी बखूबी करता है। इसके लिए आप अपने एथेनिक लुक्स को विंटर ग्लोइंग मेकअप और आउटफिट के हिसाब से वूलन स्कार्फ, ट्रेंडी वूलन कैप,
