ईद के मौके पर आप पहन सकती हैं ये खास ड्रेसेज: Eid Outfits
Eid Outfits 2023

Eid Outfits: ईद का त्योहार जितना खास है उतनी ही खास इस त्योहार की तैयारियां भी हैं। खाने पीने से लेकर सजने संवरने तक का सारा इंतजाम पहले से ही तय कर लिया जाता है। ईद के दौरान लोग आपस में खुशियां बांटते हैं, पार्टी मनाते हैं और मजे से त्योहार का लुत्फ उठाते हैं। ईद से पहले बाजारों में धूम मच जाती है, हर तरफ नए कपड़े और ज्वैलरी सजने लगती है।

ईद के लिए सभी नए-नए स्टाइलिश कपड़े तैयार करते हैं और दूसरों के लिए गिफ्ट्स खरीदकर लाते हैं। हर कोई चाहता है कि त्योहारों में कुछ नया ट्राई किया जाए, इसलिए मार्केट में भी तरह-तरह की ड्रेसेज, सूट और साड़ियां बिकने लगती हैं। आइए जानते हैं, ईद मौके पर कौनसी खास ड्रेसेज आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकती हैं:

ईद के मौके पर खूबसूरत दिखने के लिए ट्राई करें ये ड्रेसेज

थ्री पीस सूट

ईद के मौके पर आप पहन सकती हैं ये खास ड्रेसेज: Eid Outfits
Three Piece Suits

महिलाओं को अक्सर पारंपरिक परिधानों को मॉर्डन तरीके से कैरी करना पसंद आता है। ईद में अपनी पसंद के अनुसार अच्छे कलर फ्यूजन और लेटेस्ट डिजाइन के थ्री पीस सूट ट्राई कर सकती हैं। मार्केट से लेकर ऑनलाइन वेबसाइट्स तक थ्री पीस सूट की अलग अलग वैरायटी उपलब्ध हैं। ये मॉर्डन लुक देने के साथ ही आपको कंफर्टेबल रहने में भी मदद करेगा। थ्री पीस सूट घर के कामों से लेकर बच्चों के साथ खेलने कूदने में तक सहज रहता है।

चिकनकरी सूट

CHikankari Suit
CHikankari Suit

शांत और सोबर ड्रेस पहनने की शौकीन हैं तो चिकनकरी सूट एक अच्छा विकल्प हो सकता है। चिकनकारी सूट ईद के लिए डीसेंट लुक तैयार करने में मदद करते हैं। आप अपनी पर्सनैलिटी और पसंद के हिसाब से अलग-अलग कलर के सूट ट्राई कर सकती हैं। चिकनकरी सूट की सबसे बड़ी खासियत यह है की ये दोस्तों की ईद पार्टी से लेकर घर के छोटे-मोटे फंक्शन में तक फिट बैठते हैं। मार्केट में भी तरह-तरह के डिजाइनर चिकनकारी सूट की धूम है।

शरारा सूट

शरारा सूट
शरारा सूट

शादी के फंक्शन से लेकर ईद पार्टी तक शरारा सूट लोगों की पहली पसंद है। यह पारंपरिक परिधानों को मॉडर्न लुक देने का बेहतरीन उदाहरण है। अपनी पसंद के हिसाब से प्रिंटेड या कड़ाईदार शरारा सूट मार्केट से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन माध्यमों पर भी शरारा सूट की खूब डिमांड रहती है। इसके साथ हल्की या भारी ज्वैलरी पहनकर भी अपने लुक में एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। ईद के लिए मार्केट में शरारा सूट के एक से एक बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं।

मिरर वर्क सूट

Mirror Work Dresses
Mirror Work Dresses

टॉप हो या कुर्ती, मिरर वर्क आजकल ट्रेंडिंग स्टाइल है। मिरर वर्क कुर्ती ईद के लिए अच्छा ड्रेसिंग आईडिया हो सकती है। इस सिंपल ड्रेस के साथ हल्की-फुल्की ज्वेलरी और लाइट मेकअप एक खूबसूरत लुक तैयार करने के लिए काफी है। ये बजट फ्रेंडली सूट ईद के मुबारक मौके को सजाने का अच्छा विकल्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें: बदलना चाहती हैं किस्मत तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक ही नहीं और भी बातों का रखें ध्यान: Main Door Vastu

श्रग और प्लाजो

Unique Indowestern Dresses

इंडो वेस्टर्न लुक ट्राई करना चाहती हैं तो प्लाजो के साथ एक डिजाइनर श्रग आपकी स्टाइलिश पसंद को मैच कर सकता है। प्लाजो जितने कंफर्टेबल हैं, उतने ही ज्यादा स्टाइलिश और ट्रेंडिंग भी। मार्केट में प्लाजो श्रग पेयर आसानी से उपलब्ध है पर यदि चाहें तो अपने हिसाब से भी एक अच्छा सा ड्रेस तैयार किया जा सकता है। यह फ्यूजन ड्रेस ईद पार्टी की जान बन सकती है।

अनारकली सूट

Anarkalis

पारंपरिक परिधान पहनने की शौकीन हैं तो अनारकली सूट आपके लिए परफेक्ट मैच होता हो सकता है। ये आपको पुराने फिल्मों की हीरोइन वाला लुक तैयार करके देता है। मॉडर्न तरीके से इसे नई ज्वेलरी के साथ कैरी किया जा सकता है, बाकी पुराने दौर की हीरोइन वाला लुक तो सबसे खास लगता ही है। ऑनलाइन वेबसाइट्स से लेकर बाजारों तक अनारकली सूट के अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...