Divyanka Tripathi
Divyanka Tripathi Credit: Instagram/Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi Kurta: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी बेहद क्लासी डिजाइन के कुर्ता सेट्स पहनती हैं। खास कर गर्मी के मौसम में तो उनके कुर्ता सेट्स बेहद कूल लुक वाले हैं। इसलिए हम आपके लिए आज इस आर्टिकल में दिव्यांका त्रिपाठी के 6 कूल कुर्ता सेट्स लाए हैं, जिनसे आप स्टाइलिंग इंस्पिरेशन भी ले सकती हैं। आइए नजर डालते हैं। 

यूं तो यह कलर डार्क है लेकिन हर मौसम में कूल दिखता है। यह दिव्यांका त्रिपाठी का लेटेस्ट कुर्ता लुक है, जो उन पर बहुत सूट कर रहा है। यह एक प्लेन कुर्ता सेट है, जिसके स्लीव्स पर व्हाइट कलर से थ्रेड एम्ब्रॉइडरी है। दिव्यांका न इसे घुंघरूओं वाली ऑक्सीडाइज्ड लॉंग नेक पीस से एक्सेसराइज किया है। कान में ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहने हैं। यह बहुत क्लासी लुक है। 

यह लेमन यलो कुर्ता सेट गर्मी की पार्टी के लिहाज से परफेक्ट है। यह शरारा और कुर्ता का सेट है, जिसके साथ मैचिंग दुपट्टा भी है। इसके साथ दिव्यांका ने मैचिंग दुपट्टा लिया है और बाल खुले रखे हैं। मिडिल पार्टिंग बालों के साथ कान में गोल्ड शेड की इयररिंग्स भी पहना है। माथे पर छोटी क्रिस्टल बिंदी जंच रही है। यह कुर्ता सेट गर्मियों के दिन या शाम की पार्टी के लिए सही है। 

यह कुर्ता सेट गर्मी के मौसम के लिहाज से बिल्कुल सही है। इस पर यलो और पिंक कलर के छोटे फ्लोरल पैटर्न बने हुए हैं। साथ में मैचिंग दुपट्टा भी है। यह ऑर्गेंजा फैब्रिक का कुर्ता सेट है, जो पहनने के बाद कूल महसूस कराएगा। कान में छोटे इयररिंग्स और खुले बाओं में वह गर्ल नेक्स्ट डोर दिख रही हैं।

यह एक सिम्पल कुर्ता सेट है, जिसका कलर पेच गाजरी में है। इसके साथ मैचिंग ट्राउजर और दुपट्टा भी है। दिव्यांका ने इसे एक इंटरव्यू के दौरान पहना था, जिस पर सटल एम्ब्रॉइडरी वर्क है। इसे उन्होंने मैचिंग शेड की लाइट इयररिंग्स के साथ पेयर किया है। उनके बाल खुले हुए हैं और उन्होंने मिडिल पार्टिंग की है। इस तरह के कुर्ता सेट डेली ऑफिस वियर के लिए बिल्कुल सही हैं।  

व्हाइट कलर का यह कुर्ता सेट ब्लू एम्ब्रॉइडरी वर्क की वजह से बहुत सुंदर दिख रहा है। यह अनारकली स्टाइल में है, जिस पर की गई एम्ब्रॉइडरी बेहद अट्रैक्टिव है। इसके साथ व्हाइट कलर का बॉटम है, और कुर्ता पर बीच बीच में फूल बने हुए हैं। दिव्यांका ने इसके साथ साइड पार्टिंग करके अपने बाल खुले रखे हैं। कान में ऑक्सीडाइज्ड झुमका पहना है, जो छोटे साइज का है। 

यह शरारा कुर्ता सेट है, जिस पर गोल्डन कलर का जरदोजी वर्क है। कुर्ता के स्लीव्स देखने लायक हैं, जो फ्लेयर्ड लुक में बहुत क्यूट दिख रहे हैं। इसके साथ मैचिंग वर्क वाला शीयर दुपट्टा है। दिव्यांका ने इसे बंधे बालों के साथ पहना है और कान में आइवरी कलर की चांदबालियां पहनी हैं। लाइट लेकिन पार्टी मेकअप और होंठों पर पिंक लिपस्टिक लगाए वह खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...