होली में राशि के अनुसार पहने कपड़े: Holi Zodiac Sign Outfits
Holi Zodiac Sign Outfits

होली में राशि के अनुसार पहने कपड़े: Holi Zodiac Sign Outfits

आज हम आपको बताएंगे कि होली के दिन किस राशि के जातक को कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Holi Zodiac Sign Outfits: होली आने में बस सब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में इस बात की टेंशन बनी रहती है कि आखिरकार होली में हम क्या पहनें? कई लोग होली में पुराने कपड़े lपहनने के लिए निकाल लेते हैं, जिसका वे दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग थीम के हिसाब से तैयार होते हैं। वैसे अगर हम धार्मिक मान्यताओं की बात करें, तो होली पर अगर आप अपनी राशि के अनुसार कपड़े पहनते हैं, तो आपके किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि होली के दिन किस राशि के जातक को कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

Also read: होली पार्टी में दिखना है स्टाइलिश तो ट्राई करें ये व्हाइट आउटफिट्स: White Outfits for Holi

Holi Zodiac Sign Outfits
Aries Horoscope

मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है और इनका प्रतिनिधित्व लाल रंग करता है। होली में इन राशि वाले लोगों को लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। आप चाहें तो सफेद या पीले रंग के भी कपड़े पहन सकते हैं।

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। होली पर इस राशि वाले लोगों को नीले, हरे, सफेद और सुनहरे रंगों के कपड़ों में होली खेलनी चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में समृद्धि के द्वार खुलेंगे। इस दिन के लिए आप किसी भी गहरे रंग के बजाय हल्के रंगों का चुनाव करें।

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। ऐसे में आप होली के पर्व में पीले,गुलाबी या नारंगी रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप चाहें तो हल्के रंग का भी चुनाव कर सकती हैं।

Karishma Kapoor
Virgo Horoscope

कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। आप होली वाले दिन हरे रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

Mouni Roy
Libra Horoscope

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और उनका रंग सफ़ेद है। यदि आप होली के दिन सफेद रंग के कपड़ों में होली खेलेंगी तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। ऐसे रंग के कपड़े आपके विवाहिक जीवन को भी सुखद बनाएगा।

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। इस दिन ऑरेज कलर के कपड़े पहनने से जीवन में कामयाबी मिलेगी और आपके बिगड़े काम भी बनने बन जाएंगे। इसलिए आपको होली में ऑरेंज कलर का कपड़ा पहनना चाहिए।

मिथुन राशि का स्वामी बुध को माना जाता है और इसी वजह से आपका शुभ रंग हरा है। जिस वजह से यदि आप होली में हरे रंग के वस्त्र पहनेंगी तो आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा।

Alia Bhatt
Cancer Horoscope

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इसलिए आप होली वाले दिन सिल्वर या सफेद रंगों के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

Sagittairus Horoscope

यह राशि अग्नि की राशि है। इनके स्वामी बृहस्पति है। इस राशि के लोगों को शांति और तनाव मुक्त रहने के लिए भी होली के दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

मकर राशि के स्वामी शनि हैं। आप होली के दिन ब्लू कलर के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहेगी। शनि देव को खुश करने के लिए इस रंग के वस्त्र पहनें।

Aquarius Horoscope
Blue Shade Outfit

कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि का रंग नीला होता है। होली के इस शुभ अवसर पर आप नीले रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में समृद्धि- खुशहाली बनी रहेगी।

Rakul Preet Singh
Pisces Horocope

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, इसलिए यदि आप होली के दिन पीले रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप चाहें तो पीले रंग का कोई भी शेड पहन सकती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...