होली पार्टी में दिखना है स्टाइलिश तो ट्राई करें ये व्हाइट आउटफिट्स: White Outfits for Holi
White Outfits for Holi

होली पार्टी में दिखना है स्टाइलिश तो ट्राई करें ये व्हाइट आउटफिट्स: Actresses White Outfits

आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों के व्हाइट आउटफिट्स के कुछ ऑप्शंस के बारे में बताने वाले है।

White Outfits for Holi : महिलाओं ने अभी से ही होली की खरीदारी करनी शुरू कर दी है। महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि आखिरकार वह होली के दिन क्या पहनें, जिससे होली पार्टी में वो सबसे स्टाइलिश नज़र आए। ऐसे में आप चाहें तो इस बार होली में सफेद रंग के एथेनिक आउटफिट्स पहन सकती हैं। इसके लिए आप बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कुछ टिप्स ले सकती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों के व्हाइट आउटफिट्स के कुछ ऑप्शंस के बारे में बताने वाले है।

Also read: गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए कैरी करें ऐसे आउटफिट

White Outfits for Holi
Kiara Advani

होली के दिन सफेद और पीले रंग का कॉन्बिनेशन काफी अच्छा लगता है। अगर आप होली के दिन सिर्फ सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप कोई सिंपल सा लॉन्ग स्कर्ट और कलरफुल दुपट्टा इस्तमाल करके अपने लिए एक ड्रेस बना सकती हैं। जैसा कि आप तस्वीर में देख सकती है कि कियारा आडवाणी ने एक व्हाइट कलर का लहंगा पहना है, जिसे उन्होंने पीले लहरिया पैटर्न वाले दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है। मिनिमल एक्सेसरीज के साथ उन्होंने ग्लॉसी मेकअप किया है।

इस लुक में सारा ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ व्हाइट कलर का शरारा सूट पहना है। चिकनकारी सूट में हैंडक्राफ्टेड एंब्रॉयडरी काफी खूबसूरत लग रही हैं। शार्ट कुर्ती के साथ शरारा स्टाइल पैंट सारा पर काफी काफी अच्छा लग रहा है। इसके साथ सारा ने व्हाइट कलर की चुनरी टीमअप की है, जिस पर येलो व पिंक कलर का बार्डर है। कोहल आईज मेकअप के साथ उन्होंने बालों को पिन अप किया है। साथ ही हाथों में सफेद और गुलाबी रंग की चूड़ियां पहनी हुई है।

व्हाइट फ्लावर प्रिंटेड शिफॉन साड़ी के साथ राउंड नेक ब्लाउज़ में आलिया बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उन्होंने सिंपल मेकअप, बिंदी, बालों में पोनीटेल हेयर स्टाइल बनाकर अपना लुक कंप्लीट किया है। खासतौर पर कानों में झुमके कमाल लग रहे हैं। आप आलिया भट्ट का यह लुक होली में ट्राई कर सकती हैं। लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करते हुए आप चाहें तो फुल स्लीव्स ब्लाउज़ सिल्वा सकती हैं। बालों को बांधने के बजाय आप उनमें फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

मौनी रॉय ऑफ व्हाइट कलर की इस एंब्रॉयडरी वाले साड़ी में बेहद हसीन लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने हैवी स्लीवलेस प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज़ पेयर किया है।एक्ट्रेस ने अपना मेकअप लाइट रखते हुए गले में कुंदन का भारी नेक पीस पहना है। जो काफी जच रहा है। उनका ये लुक ऑफिस की होली पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। अगर आप बाल खुले नहीं रखना चाहती हैं तो उनमें मैसी हेयर बन बना सकती हैं।

होली के लिए विद्या बालन का ये व्हाइट साड़ी भी काफी अच्छा रहेगा। उनके साड़ी के व्हाइट बेस पर गोल्डन फ्लोरल प्रिंट और बॉर्डर पर गोल्डन जरी का वर्क काफी जच रहा है। उनकी तरह आप भी लुक को मिनिमल मेकअप और हेयर बन के साथ कंप्लीट कर सकती हैं। विद्या के साड़ी के साथ बड़े झुमके काफी अच्छे लगेंगे और आप बालों को ओपन भी रख सकती हैं।