Chetna Pandey Vacation Looks: एमटीवी के पॉपुलर शो ऐस ऑफ स्पेस, खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 और कंट्रोवर्शियल शो टेंप्टेशन आईलैंड इंडिया में दर्शकों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस चेतना पांडे आजकल दोस्तों के साथ विदेश में छुट्टियां मना रही है। चेतना पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। और आए दिन इंस्टाग्राम के जरिए अपने सुपर स्टाइलिश और खूबसूरत वेकेशन लुक्स फॉलोवर्स के बीच शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी वेकेशन के लिए बढ़िया आउटफिट इंस्पिरेशन की तलाश में हैं। तो चेतना पांडे के कुछ बेस्ट वेकेशन लुक्स से आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अपने सुपर स्टाइलिश वेकेशन लुक्स से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, एक्ट्रेस चेतना पांडे
सुपर हॉट इन रेड
एक्ट्रेस चेतना पांडे ने इस लुक में बेहद खूबसूरत रेड कलर की फ्री फैब्रिक बैकलेस मिनी ड्रेस को सुपर ट्रेंडी गोल्डन ज्वेलरी के साथ पेयर कर स्टाइल किया है। आजकल इस तरह की ड्रेसेज काफी पॉपुलर और ट्रेंडी हैं। जिसे आप किसी भी बीच वेकेशन पर सटल ग्लोइंग मेकअप लुक और मेसी हेयरस्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।
कैजुअल फिट चेक इन व्हाइट
एक्ट्रेस चेतना पांडे का ये सुपर स्टाइलिश कैजुअल लुक किसी भी वेकेशन पर स्टाइल करने के लिए बेस्ट और कंफर्टेबल है। ऐसे में चेतना के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने सुपर कैजुअल व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस को बोहो हैट के साथ स्टाइल किया है। आप भी चेतना के इस सुपर कूल आउटफिट से इंस्पिरेशन लेकर लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
क्रॉप टॉप विद डेनिम
चेतना पांडे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने सुपर कूल कैजुअल लुक्स के लिए वाह वाही बटोरती नजर आती हैं। आजकल वेकेशंस पर सुपर स्टाइलिश कैजुअल फिट्स सेलिब्रिटीज के बीच काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में अगर आप भी वेकेशन पर कुछ ट्रेंडी और रिफ्रेशिंग स्टाइल करना चाहती हैं। तो चेतना पांडे के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। चेतना ने इस लुक को काफी सिंपल और सटल रखा है।
फ्लोरल प्रिंटेड रफल मिनी ड्रेस
एक्ट्रेस चेतना पांडे का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। इस लुक में चेतना ने फ्लोरल प्रिंट्स के साथ फुल स्लीव्स की बेहद खूबसूरत मिनी ड्रेस को कैरी किया है। जिसे उन्होंने बूट्स, बेल्ट और स्टाइलिश हैंड बैग के साथ कैरी किया है। आप भी चेतना के इस आउटफिट को वेकेशन पर लंच या डे आउटिंग के लिए कैरी कर सकती हैं।
लॉन्ग ब्लैक बैकलेस ड्रेस
एक्ट्रेस चेतना पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सन सेट के साथ ये खूबसूरत बीच वेकेशन लुक शेयर किया है। जिसमें वे काफी स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऐसे में चेतना के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने डीप वी नेकलाइन के साथ ब्लैक कलर की लॉन्ग फ्लोई ड्रेस को स्ट्रेट हेयर्स और ग्लोइंग मेकअप के साथ कैरी किया है। आप भी इवनिंग डेट के लिए चेतना पांडे का लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

