Fashion Tips: कैजुअल्स में अक्सर हमें यह समझ ही नहीं आता है कि क्या पहना जाए। हालांकि, आप कैजुअल्स लुक में भी बेहद ही स्मार्ट दिख सकती हैं। इंडियन से लेकर इंडो-वेस्टर्न लुक क्रिएट कर सकती हैं।
पहनें प्रिंटेड कुर्ता

आप शॉर्ट प्रिंटेड कुर्ता के साथ जींस, पैंट या प्लाजो को पेयर कर सकती हैं। ब्लू प्रिंटेड कुर्ता के साथ आप व्हाइट, ब्लैक या ब्लू बॉटम को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आप स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनकर अपने लुक को खास बनाएं।
पहनें ऑरेंज प्रिंटेड कुर्ता
अगर आप केजुअल्स में भी अपने लुक को पॉप टच देना चाहती हैं तो ऐसे में आप ऑरेंज प्रिंटेड कुर्ता पहन सकती हैं। इसके साथ व्हाइट प्लाजो को स्टाइल करें। एक स्मार्ट इयररिंग्स आपके लुक को कंप्लीट करेगा।
पहनें ए-लाइन कुर्ता

अगर आप एथनिक वियर में स्लिम लुक चाहती हैं तो ऐसे में आप ए लाइन प्रिंटेड कुर्ता पहन सकती हैं। इसके साथ आप कूलाट्स को पेयर कर सकती हैं। इसके साथ आप स्टाइलिश बैग को कैरी कर सकती हैं।
लॉन्ग स्कर्ट और शर्ट
आप कॉलर शर्ट में नॉट बनाकर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। इसके साथ स्कर्ट कैरी किया जा सकता है।
पहनें को-ऑर्ड सूट

केजुअल्स में प्रिंटेड सूट्स काफी अच्छे लगते हैं। इन्हें आप ऑफिस से लेकर आउटिंग्स तक में पहन सकती हैं। इसके साथ आप मैचिंग चुनरी और स्टाइलिश इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं।
पहनें मैक्सी ड्रेस
केजुअल्स में मैक्सी ड्रेस पहनकर आप कंफर्टेबल लुक कैरी कर सकती हैं। इसमें प्रिंटेड लुक काफी अच्छा लगता है। इसके साथ आप फुटवियर में सैंडल्स या शूज को पहन सकती हैं।
पहनें रेड प्रिंटेड कुर्ता विद प्लाजो

आप वी नेक रेड प्रिंटेड कुर्ता के साथ मैचिंग प्लाजो को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ लाइट मेकअप और चांदबाली आपके लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
पहनें लॉन्ग कुर्ती विद पैंट
केजुअल्स में ब्लू लॉन्ग कुर्ती के साथ व्हाइट कॉटन पैंट को स्टाइल कर सकती हैं। आप कुर्ती के नेक एरिया में प्रिंटेड लुक को कैरी कर सकती हैं। इसके साथ व्हाइट पैंट काफी अच्छी लगती है।
