शादी में दुल्हन किन रंगों के लहंगे पहन सकती हैं?: Bridal Lehangas Colour
चलिए जानते हैं कि होने वाली दुल्हन अपनी शादी में किस रंग के लहंगे पहन सकती हैं।
Bridal Lehengas Colour: शादी के दिन दुल्हन का लहंगा बहुत खास और महत्वपूर्ण होता है। दुल्हन के कपड़े के रंगों का चुनाव न केवल ट्रेडिशनल होता है, बल्कि यह दुल्हन के व्यक्तिगत पसंद पर भी निर्भर करता है। अक्सर शादी में दुल्हन लाल रंग के जोड़े पहनती हैं लेकिन इसके अलावा भी कुछ कलर्स है जिन्हें ब्राइड ट्राई कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कि होने वाली दुल्हन अपनी शादी में किस रंग के लहंगे पहन सकती हैं।
Also read: अपनी शादी में खुद कर रही हैं मेकअप, तो इन बातों का ध्यान रखें: Bridal Makeup Tips
लाल
शादी में अक्सर दुल्हनों को लाल रंग के लहंगे पहने देखे जाते हैं क्योंकि यह समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग के लहंगे में दुल्हनों का लुक भी बेहद प्यारा लगता है इसलिए अक्सर दुल्हन लाल रंग के लहंगे पहनना पसंद करती हैं। आप भी अपनी शादी में लाल रंग के लहंगे पहन सकती हैं।
पिंक
हल्का पिंक या बेबी पिंक एक बेहद सॉफ्ट और रोमांटिक रंग होता है, जो दुल्हन के लिए एक प्यारा लुक देता है। पिंक रंग में शादी का लहंगा पहनने से दुल्हन का लुक थोड़ा ट्रेंडी लगता है। सच कहूं तो डार्क पिंक से लेकर हल्के पिंक शेड्स तक, पिंक के विभिन्न शेड्स दुल्हन के चेहरे की खूबसूरती को निखारते हैं।
मैरून
शादी के लिए मैरून रंग का लहंगा भी काफी लोकप्रिय है। यह रंग लाल और ब्राउन के मिश्रण से आता है। मैरून रंग में दुल्हन का लहंगा पारंपरिक होते हुए भी मॉडर्न लुक देता है। ऐसे रंग के लहंगे में ज्यादातर जरी एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग होती है जो देखने में काफी खूबसूरत लगती है।
ऑरेंज
दुल्हन शादी में नारंगी रंग के लहंगे भी पहन सकती हैं। क्योंकि इसका नाता समृद्धि और खुशी से जुड़ा होता है। इसे अक्सर गहनों और अन्य एक्सेसरीज़ के साथ पेयर किया जाता है, जिससे दुल्हन का लुक और भी आकर्षक बनता है।
गोल्डन
दुल्हन अगर शादी में गोल्डन रंग के लहंगे पहनती हैं तो उसे बिल्कुल रॉयल लुक मिलता है। गोल्डन शेड्स को अक्सर लाल, हरे, या पिंक रंग के साथ मिलाकर पहनने का ट्रेंड है, जिससे दुल्हन का लुक और भी ग्लैमरस हो जाता है। इस फोटो में ही अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने गोल्डन रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था।
